Sunday, October 25News That Matters

Day: October 24, 2026

देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिमाचल से गिरफ्तार हुआ 15 हजार का इनामी गैंगस्टर

देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिमाचल से गिरफ्तार हुआ 15 हजार का इनामी गैंगस्टर

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। दून पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त संजय साहनी को हिमाचल प्रदेश के शिमला से गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी और नकबजनी की कई घटनाओं में शामिल रहे अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सदस्य बताया गया है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 अक्टूबर 2026 को उसे शिमला के डाउन डेल, फागली क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, देहरादून में चोरी और नकबजनी की कई घटनाओं में शामिल गिरोह के सरगना सेंटी साहनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली कैंट में मुकदमा संख्या 123/2026 के तहत गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 में मामला दर्ज किया गया था। गिरोह की लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। ...
उत्तराखण्ड के अपमान पर अखिलेश यादव सार्वजनिक रूप से मांगें माफी : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड के अपमान पर अखिलेश यादव सार्वजनिक रूप से मांगें माफी : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव द्वारा उत्तराखण्डवासियों को घुसपैठिया बताए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि भी है और वीरभूमि भी। इस पावन धरती ने देश को संत, सैनिक और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित अनेक महान व्यक्तित्व दिए हैं। ऐसे प्रदेश के लोगों का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की जनता आज भी नहीं भूली है कि मुलायम सिंह यादव के शासनकाल में पृथक राज्य की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर रामपुर तिराहा में गोलियां चलाई गई थीं। पिता के शासनकाल में आंदोलनकारियों पर गोलियां चलीं और आज पुत्र उत्तराखण्डवासियों को घुसपैठिया बता रहे हैं। यह राज्य के संघर्ष, बलिदान और स्वाभिमान का अपमान है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अखिलेश यादव को अपने बयान के लिए उत्तराखण...
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग और ब्लैक मार्केटिंग पर बड़ा एक्शन: 104 गैस सिलेंडर जब्त, 2 गिरफ्तार और FIR दर्ज

देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग और ब्लैक मार्केटिंग पर बड़ा एक्शन: 104 गैस सिलेंडर जब्त, 2 गिरफ्तार और FIR दर्ज

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
त्योहारी सीजन के मद्देनजर देहरादून जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ जिला प्रशासन व पूर्ति विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) के निर्देश पर चलाए गए सघन अभियान के तहत आज कुल 104 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इसके अलावा अवैध रिफिलिंग में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नामजद एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। ​होटल-रेस्टोरेंट में घरेलू सिलेंडरों का अनधिकृत इस्तेमाल, 10 सिलेंडर जब्त ​पूर्ति विभाग की प्रवर्तन टीम ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों के नेतृत्व में देहरादून नगर क्षेत्र के कई होटल और रेस्टोरेंटों में औचक छापेमारी की। ​जांच के दौरान व्यावसायिक गतिविधियों में घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से उपयोग होते पाया गया। ​मौके से 10 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। ​जब्त किए गए सभी सिलेंडरों को संबंधित स्थानीय गैस एजेंसी की सुपुर्दगी ...