Tuesday, April 28News That Matters

Author: ucnnews

टिहरी-बारिश और बादल फटने से तबाही, बूढ़ा केदार और गेंवाली में भारी नुकसान

टिहरी-बारिश और बादल फटने से तबाही, बूढ़ा केदार और गेंवाली में भारी नुकसान

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
टिहरी जनपद में बारिश का कहर लगातार जारी है.... देर रात हुई भारी बारिश और बादल फटने की घटना से बूढ़ा केदार क्षेत्र से भारी नुकसान की खबर है..... जहाँ एक शौचालय और घर का आंगन आपदा की भेंट चढ़ गया.... सिंचाई विभाग द्वारा पिछले वर्ष की आपदा के बाद बनाई गई सुरक्षा दीवार भी मलबे और तेज बारिश की चपेट में आकर बह गई.... लगातार हो रही बारिश के कारण बालगंगा, धर्मगंगा और भिलंगना नदियाँ उफान पर हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है...... इसी बीच, घनसाली के गेंवाली बूढ़ाकेदार में देर रात्रि 3 बजे के लगभग बादल फटने की सूचना से हड़कंप मच गया.... गेंवाली के पूर्व ग्राम प्रधान कीर्ति सिंह राणा ने जानकारी दी कि देर रात बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है..... मलवे की चपेट में कई छानियाँ और मंदिर दब गए हैं, साथ ही कई मवेशियों के बहने की आशंका जताई जा रही है... आलू के कई खेत भी मलवे में पूरी तरह...
मसूरी रोपवे परियोजना: मंत्री गणेश जोशी ने स्टेकहोल्डर्स के साथ की बैठक, बोले – “यह परियोजना मसूरी के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा”

मसूरी रोपवे परियोजना: मंत्री गणेश जोशी ने स्टेकहोल्डर्स के साथ की बैठक, बोले – “यह परियोजना मसूरी के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा”

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मसूरी नगर पालिका सभागार में आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में देहरादून-मसूरी रोपवे परियोजना को लेकर स्टैक होल्डरों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में परियोजना के प्रबंध निदेशक ने रोपवे निर्माण से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया और परियोजना की प्रगति साझा की। बैठक के दौरान भूमि संबंधी मुद्दों, वन स्वीकृति एवं निर्माण से जुड़े अन्य पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर स्टैक होल्डरों के सुझाव भी लिए गए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रोपवे मार्ग के अलाइमेंट का पुनः रिव्यू किया जाए और स्थानीय लोगों से एक बार फिर सुझाव लिए जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आग्रह पर यह परियोजना स्वीकृत हुई है और इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया। मंत्री जोशी ने कहा कि मसूरी रोपवे परियोजना न केवल पर्यटन को नई ऊँचाई देगी बल्कि स्थानीय विकास में भी...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से अल्मोड़ा के मां नंदा देवी मेला-2025 का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से अल्मोड़ा के मां नंदा देवी मेला-2025 का किया शुभारंभ

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज वर्चुअल माध्यम से अल्मोड़ा के मां नंदा देवी मेला-2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अल्मोड़ा वासियों सहित समूचे प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह मेला हमारी लोक आस्था, संस्कृति और पहचान का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक सशक्तिकरण का भी मंच है। उन्होंने यह भी कहा कि 2026 में आयोजित होने वाली मां नंदा राजजात यात्रा को भव्य रूप में मनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 12 वर्ष में एक बार आयोजित होने वाली इस यात्रा को दिव्य और भव्य बनाने में हमारी सरकार कोई भी कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। आज प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के पुनरुत्थान का अमृतकाल चल रहा है। आज हमारी धार्मिक धरोहरों को जिस प्र...
हल्द्वानी में बड़ा हादसा: स्कूल बस खाई में पलटी, कई बच्चे घायल

हल्द्वानी में बड़ा हादसा: स्कूल बस खाई में पलटी, कई बच्चे घायल

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
लालकुआँ क्षेत्र के पदमपुर देवलिया गांव में रामपुर रोड से 35 बच्चों को स्कूल लेकर जा रही बीएलएम एकेडमी स्कूल की बस दूसरी स्कूल बस को साइड देने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई, बस पलटते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई, हादसे में बस परिचालक समेत कई बच्चे चोटिल हो गए, जिन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, स्कूल बस पलटने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घायलों को निजी वाहनों से हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में ले जाया गया है, घायलों की हालत फ़िलहाल ठीक है।  ...
आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का सपना हो रहा साकार,पौड़ी की मातृशक्ति ने लिलियम की खुशबू से गढ़ी नई पहचान- सीएम धामी

आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का सपना हो रहा साकार,पौड़ी की मातृशक्ति ने लिलियम की खुशबू से गढ़ी नई पहचान- सीएम धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का *आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड* का संकल्प अब धरातल पर खिलता नज़र आ रहा है। जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोट ब्लॉक की महिलाएं लिलियम फूलों की खेती से आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही हैं। इन फूलों की खुशबू अब न केवल खेतों में, बल्कि महिलाओं के जीवन में भी उम्मीद और समृद्धि की महक भर रही है। उद्यान विभाग, ग्रामोत्थान परियोजना एवं एनएचएलएम के संयुक्त प्रयासों से कोट ब्लॉक में 22 पॉली हाउस बनाए गए हैं। पहले चरण में आठ पॉली हाउसों में महिला समूहों ने हॉलैंड से आयातित *ओरिएंटल* और *डासिंग स्टार* वैरायटी के बल्ब लगाए हैं। महिलाओं को जिला योजना से *50 प्रतिशत अनुदान*, उत्पादन से लेकर विपणन तक *हर स्तर पर सहयोग* और *बाज़ार उपलब्ध कराने की गारंटी* सरकार द्वारा दी जा रही है। ए-ग्रेड लिलियम की कीमत 80 रुपये, बी-ग्रेड 70 रुपये और सी-ग...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद की बड़कोट तहसील के स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद की बड़कोट तहसील के स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद के स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया ।इस दौरान मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित लोगों से मिले तथा उनकी समस्याएं सुनकर हर संभव सहायता दिए जाने का आश्वाशन दिया। स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी में गडगाड गदेरे से मलबा आने से यमुना का प्रवाह अवरुद्ध होने के कारण अस्थाई झील निर्मित हुई थी। मुख्यमंत्री ने स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील का निरीक्षण किया और नदी मार्ग में जमा हुई गाद को हटाने और झील के मुहाने को चौड़ा करके त्वरित जल निकासी बढ़ाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को जल भराव और मलबा आने से स्थानीय लोगों का हुए नुकसान का तत्काल आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा आवाजाही बाधित होने के कारण आलू की फसल की उचित मूल्य पर खरीद की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कुपड़ा कुंशाला पुल का स्थलीय निरीक्ष...
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की कृषि-उद्यान विभाग की समीक्षा, किसानों की समस्याओं को सुलझाने पर ज़ोर

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की कृषि-उद्यान विभाग की समीक्षा, किसानों की समस्याओं को सुलझाने पर ज़ोर

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
सुबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा की। बैठक में कृषि मंत्री जोशी ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने समीक्षा के दौरान कहा कि किसानों को उनकी मांग के अनुरूप समय पर सेब के कार्टन उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में अस्थायी फल भंडारण केंद्र शीघ्र बनाने के निर्देश दिए। साथ ही, आराकोट में कोल्ड स्टोरेज और नौगांव में मंडी निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने को कहा। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के 95 ब्लॉकों में अधिक से अधिक किसानों, स्वयं सहायता समूहों, पूर्व सैनिकों को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ा जाए। उन्होंने वाइब्रेंट योजना के तहत सीमांत गांवों में अखरोट उत्पादन की संभावनाओं को तलाशने और इ...
सीएम धामी ने पलटन बाजार देहरादून में आयोजित ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ अभियान का किया नेतृत्व

सीएम धामी ने पलटन बाजार देहरादून में आयोजित ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ अभियान का किया नेतृत्व

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के पलटन बाजार में आयोजित ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ जनजागरूकता अभियान का नेतृत्व किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों के अधिकाधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त प्रयास है।उन्होंने कहा कि जब हम अपने देश में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देंगे, तो देश की आर्थिक स्थिति और स्थानीय रोजगार दोनों को बल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि स्वदेशी अपनाना केवल आर्थिक निर्णय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य है। प्रधानमंत्री  द्वारा दिए गए " स्वदेशी अपनाओ देश को मजबूत बनाओ " के मंत्र को अपनाकर हम न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकते हैं, बल्कि ...
मुख्यमंत्री ने दिए ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने दिए ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रग्स फ्री उत्तराखंड अभियान को बृहद स्तर पर संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को और अधिक सशक्त बनाया जाए। आवश्यकता अनुसार इसमें नए पदों का सृजन भी किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन ‘मानस' – 1933 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आमजन इस पर शिकायत दर्ज करा सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग मिलकर कार्यशालाओं का आयोजन करें तथा ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए विस्तृत एक्शन प्लान तैयार कर उस पर अमल करें। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से कहा कि राज्य की सीमावर्ती क्षेत्रों में सत...
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 112 सड़कें अवरुद्ध; मंत्री गणेश जोशी ने दिए तत्काल बहाली के निर्देश

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 112 सड़कें अवरुद्ध; मंत्री गणेश जोशी ने दिए तत्काल बहाली के निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में यूआरआरडीए के अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत बरसात से बाधित सड़कों की समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री ने कहा कि बरसात के कारण बंद हुई सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर युद्धस्तर पर खोलने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त सड़क मार्गों एवं पुलों का पुनर्निर्माण कार्य भी तेजी से पूर्ण किया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था शीघ्र सुचारू हो सके। उन्होंने कहा कि अलर्ट मोड पर रहते हुए नियमित मॉनिटरिंग भी की जाए। अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि भारी वर्षा के चलते प्रदेश में इस समय कुल 112 सड़कें अवरुद्ध हैं। इनमें गढ़वाल मंडल में 85 और कुमाऊं मंडल में 27 सड़कें बाधित हैं। साथ ही कुमाऊं क्षेत्र के पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला में 01 पुल बह गया है, जबकि गढ़वाल ...