राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय देवभूमि रजत उत्सव कार्यक्रम का मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने दीप जलाकर एवं शंखनाद के साथ शुभारंम्भ किया।
उत्तराखण्ड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग की ओर से रोड़ीबेलवाला पार्किंग स्थल में आयोजित तीन दिवसीय देवभूमि रजत उत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्यसभा संासद नरेश बंसल ने दीप जलाकर एवं शंखनाद ध्वनि के साथ किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्य सांसद ने कहा कि राज्य आंदोलनकरियों के संघर्ष एवं बलिदान से हि उत्तराखण्ड राज्य हमें प्राप्त हुआ है तथा आज बडे हर्ष का विषय है कि उत्तराखण्ड राज्य अपने 25 वर्ष 09 नवम्बर को पूर्ण कर रहा है तथा इन 25 वर्षों में राज्य ने कई कई उच्च मुकाम हासिंल किए है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश निरन्तर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि जिस समय उत्तराखण्ड राज्य का गठन हुआ था उस समय समित संसाधनों में राज्य का कार्य शुरू किया गया था तथ...








