Sunday, July 19News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड: माधव सेवा समिति द्वारा मनाया श्री विनोद चमोली जी का जन्मदिन,

उत्तराखंड: माधव सेवा समिति द्वारा मनाया श्री विनोद चमोली जी का जन्मदिन,

उत्तराखण्ड, देहरादून
आज मेरे जन्मदिवस के अवसर पर 'धर्मपुर विधानसभा' के अंतर्गत 'वार्ड 84 बंजारावाला' के 'दुर्गा एनक्लेव' में 'माधव सेवा समिति विकास मंच' के द्वारा 'दुर्गा एनक्लेव विकास समिति' के सम्मानित अध्यक्ष/वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता व शक्तिकेन्द्र संयोजक आदरणीय कैप्टन राजेन्द्र सिंह रावत जी के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विजय भट्ट जी, मण्डल अध्यक्ष श्रीमती सरिता लिंगवाल जी, केदार मंडल कार्यकारिणी सदस्य श्री सागर मलिक और श्री जगत सिंह भंडारी जी और पार्षद पति जयवीर रावत जी, पूर्व प्रधान श्रीमती घनीमाला ठकुरी जी, पूर्व प्रधान श्री सुरेन्द्र पाल जी, श्री जगदम्बा प्रसाद नौटियाल जी, श्री भुवनेश कुकरेती जी, श्रीमती लक्ष्मी राणा जी, श्री राम कृष्ण चौहान जी, कैप्टन राजाराम नौटियाल जी, श्री अनुपम जी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय देवतुल्य कार्य...
उत्तराखंड: लालकुआँ शहर रोज़ाना जाम की समस्या से जूझता दिखाई देता है।

उत्तराखंड: लालकुआँ शहर रोज़ाना जाम की समस्या से जूझता दिखाई देता है।

उत्तराखण्ड
हाईवे किनारे लग रही सप्ताहिक हाट बाजार एवं चल रहे टेम्पों तथा ई रिक्शा जाम की स्थिति पैदा करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए शनिवार को लालकुआँ कोतवाल बृजमोहन राणा सड़क पर उतरे तो वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।इस दौरान कोतवाल बृजमोहन राणा के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के न केवल चालान काटे बल्कि उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। बताते चले कि शहर में लगने वाली सप्ताहिक हाट बाजार एवं टेम्पों से ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ाई रहती है, जिसके चलते ओवरब्रिज के समीप नैनीताल बरेली हाइवे पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके चलते जहां वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, वहीं पैदल राहगीरों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ती हैं। एक तरफ वाहनों की अवैध पार्किग तो दूसरी हाईवे के किनारे लग...
उत्तराखंड: डा. नरेश बंसल ने सासंद आदर्श योजना के तहत सहसपुर ब्लाक के हरियावाला गांव का किया चयन।*

उत्तराखंड: डा. नरेश बंसल ने सासंद आदर्श योजना के तहत सहसपुर ब्लाक के हरियावाला गांव का किया चयन।*

उत्तराखण्ड
भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल ने इस वर्ष की योजना मे नय सांसद आदर्श ग्राम चयन किया है। इसके लिए देहरादून के सहसपुर ब्लाक के हरीयावाला कलां गांव का चयन किया गया है।डा. नरेश बंसल ने अपने नोडल जिले देहरादून के सहसपुर ब्लाक के हरियावाला कलां गांव का चयन किया है जिसे बतौर सांसद गोद लेकर इस गांव के विकास की रूपरेखा भी तय करने हेतु,आपका सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता मिलन कर समस्या जानने हेतु आज शनिवार डा. नरेश बंसल सभी संबंधित अधिकारीगण के साथ गांव हरियावाला पहुंचे व उपस्थित जनप्रतिनिधिगण व गांव के निवासीयो से समस्याए जानी व विकास हेतु सुझाव मांगे जिसके तहत गाँव के विकास का प्लान अधिकारीगण के साथ बैठक मे तय किया जाएगा।इससे ग्राम व्यवस्था को भी सशक्त किया जा सकेगा।डा. नरेश बंसल ने कहा कि आदरणीय प्रधानसेवक नरेंद्र भाई मोदी जी का सपना संपूर्ण भारत के विकास का है...
उत्तराखंड: UPCL ने शीतकाल में  निर्बाध विद्युत आपूर्ति  के लिए कसी कमर,

उत्तराखंड: UPCL ने शीतकाल में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए कसी कमर,

उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने आगामी शीतकालीन मौसम के साथ-साथ ‘ला नीना’ (La Nina) की संभावित परिस्थितियों के बीच निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने हेतु सभी फील्ड अधिकारियों को आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।प्रबंध निदेशक ने कहा है कि राज्य में आगामी दिनों में अत्यधिक ठंड, नमी, कोहरा, वर्षा एवं बर्फबारी जैसी प्रतिकूल स्थितियों की आशंका है, जिसका विद्युत वितरण प्रणाली पर प्रभाव पड़ सकता है। ऐसी परिस्थितियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु पहले ही इंतजाम किए जाने की आवश्यकता है। इस क्रम में प्रत्येक विद्युत वितरण खंड को निर्देश दिया कि वह विद्युत नेटवर्क की मॉनिटरिंग कर आवश्यक तकनीकी कार्य पूर्ण कर लें, ताकि आपूर्ति व्यवस्था को मौसम के अनुरूप मजबूत किया जा सके।सभी 33/11 के.वी. उपकेंद्रों, फीडरों एवं ट्रांसफा...
उत्तराखंड: सीएम ने नंदानगर के आपदा पीड़ितों की यथासंभव मदद का दिया भरोसा.

उत्तराखंड: सीएम ने नंदानगर के आपदा पीड़ितों की यथासंभव मदद का दिया भरोसा.

उत्तराखण्ड
चमोली जिले के नंदानगर प्रखंड में बीती 17 सितम्बर रात को आई भीषण आपदा से प्रभावित धुर्मा, सेरा, कुंतरी, फ़ाली गांवों में हुई तबाही से पीड़ितों के पुनर्वास और क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण के मुद्दे पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शास्त्री और महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी के संयुक्त नेतृत्व में पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मुख्य सेवक सदन में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण के मुद्दे पर सीएम धामी का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि वहां जनजीवन को पटरी पर वापस लाने के लिए महती प्रयास की आवश्यकता है। गौरतलब है कि 17 सितम्बर 2025 को धुर्मा गांव के ऊपर बादल फटने से भारी तबाही हुई थी। लोगों के खेत खलिहान मोक्ष नदी की बाढ़ में बह गए थे, वहां कई आवासीय भवन, गौशाला बाढ़ की भेंट चढ़ गए थे जबकि खेत...
उत्तराखंड: उत्तराखंड में भू उपयोग परिवर्तन की समय सीमा तय, ऑनलाइन होगी प्रकिया,

उत्तराखंड: उत्तराखंड में भू उपयोग परिवर्तन की समय सीमा तय, ऑनलाइन होगी प्रकिया,

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड में अब जमीनों का भू-उपयोग परिवर्तन (CLU) करना पहले से कहीं अधिक आसान और पारदर्शी हो गया है। सरकार ने इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया है, जिससे नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।नई व्यवस्था के अनुसार, यह प्रक्रिया 18 चरणों में पूरी होगी और अब इसे केवल 6 से 12 महीने में पूरा किया जा सकेगा। इससे पहले भू-उपयोग परिवर्तन की अनुमति पाने में कई साल लग जाते थे।आवास विभाग द्वारा जारी नई गाइडलाइंस के अनुसार, जमीनों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। 4,000 से 10,000 वर्ग मीटर तक की जमीन का भू-उपयोग परिवर्तन संबंधित प्राधिकरण स्तर पर, 10,000 से 50,000 वर्ग मीटर तक की जमीन के लिए उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (UHUDA) के स्तर पर और 50,000 वर्ग मीटर से ऊपर की जमीन के लिए प्राधिकरण और शासन समिति की स्वीकृति आवश्यक होगी।अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन पोर्टल स...
उत्तराखंड: साथी संगठन का स्थापना दिवस 14 नवंबर को मनाया जाएगा

उत्तराखंड: साथी संगठन का स्थापना दिवस 14 नवंबर को मनाया जाएगा

उत्तराखण्ड
दिनांक 26 अक्टूबर 2025 रविवार प्रातः7:00 बजे से साथी संगठन के सप्ताहिक जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत श्री गणपति बैंक्विट हॉल मुखानी रोड पर संगठन के चौथे स्थापना दिवस एवं दीपावाली मिलन कार्यक्रम के संबंध में एक आवश्यक बैठक संगठन के संरक्षक लीलाधर पांडे की अध्यक्षता में एवं क्रियाशाला के अध्यक्ष नंदा वल्लभ गुणवंत के मुख्य अतिथि में आहूत की गई तथा विशिष्ट अतिथि मुक्तिधाम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री एवं पत्रकार राजकुमार केसरवानी के विशिष्ट अतिथि तथा संगठन के महासचिव लक्ष्मण सिंह गौनिया के संचालन में निम्न अनुसार कार्यक्रम का आगाज किया गया कार्यक्रम के प्रारंभ में संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आनंद सिंह ठठोला एवं लीलाधर पांडे द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा संगठन के अतिथि विपिन चंद्र बिष्ट इंजीनियर किशोर कुमार ...
उत्तराखंड: संवेदनशील पुलिसिंग की नई पहचान — नैनीताल में “संवाद वेलनेस मेला–2025” का शुभारंभ

उत्तराखंड: संवेदनशील पुलिसिंग की नई पहचान — नैनीताल में “संवाद वेलनेस मेला–2025” का शुभारंभ

उत्तराखण्ड
पुलिस लाइन नैनीताल में आयोजित दो दिवसीय “संवाद वेलनेस मेला–2025” का शुभारंभ कुमायूँ कमिश्नर दीपक रावत एवं पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ रिद्धिम अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सशक्त उत्तराखण्ड और आईजी कुमायूँ रिद्धिम अग्रवाल की संवेदनशील पुलिसिंग का जीवंत उदाहरण है “मिशन संवाद” — जो पुलिस बल के मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक सुख-शांति और करियर मार्गदर्शन की दिशा में एक अभिनव पहल है। कुमायूँ कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि आईजी कुमायूँ की यह पहल पुलिस बल में सकारात्मकता, संवाद और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि वेलनेस मेला–2025 पुलिस कर्मियों व उनके परिवारों को स्वास्थ्य, शिक्षा, करियर, मानसिक परामर्श एवं सामाजिक कल्याण से जुड़ी सेवाएँ एक ही मंच पर उपलब्ध करा रहा है, जो वास्तव में एक “समग्र कल्याण मॉडल” को दर्शाता है। मेले में...
माणा गाँव में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य समापन — सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन और आर्थिकी को नई उड़ान,सीएम धामी बोले — “वाइब्रेंट गांवों की आर्थिकी को मिलेगा नया संबल”

माणा गाँव में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य समापन — सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन और आर्थिकी को नई उड़ान,सीएम धामी बोले — “वाइब्रेंट गांवों की आर्थिकी को मिलेगा नया संबल”

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी रविवार को देश के प्रथम गाँव माणा में आयोजित दो दिवसीय “देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025” के समापन समारोह में पहुँचे| इस आयोजन में स्थानीय समुदायों, पर्यटकों और गणमान्य अतिथियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। महोत्सव का संचालन भारतीय सेना एवं उत्तराखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। मुख्यमंत्री ने महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय जनता, सेना और प्रशासन के सुचारू समन्वय से यह आयोजन बेहद सफल रहा, जिसने सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन और आर्थिकी को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन व सेना द्वारा लगाए गए स्टालों एवं “नो योर आर्मी” प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी भारतीय सेना और आम जनता के बीच विश्वास और सहयोग को और मजबूत करेगी। आर्मी द्वारा प्रदर्शित उपकरणों, मॉडल्स और सूचना सामग्...
नई दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की शिष्टाचार भेंट करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, देवभूमि उत्तराखण्ड आने का दिया निमंत्रण

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की शिष्टाचार भेंट करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, देवभूमि उत्तराखण्ड आने का दिया निमंत्रण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ एवं हाउस ऑफ हिमालयस के उत्पाद भेंट किए। काबीना मंत्री ने मुख्यमंत्री को देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन का अनुरोध किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उत्राखण्ड में सिजनल फलों के अधिक उत्पादन के दृष्टिगत नई दिल्ली में कोल्ड स्टोरेज के लिए स्थान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक कार्यवाही का भरोसा दिलाया। इस दौरान उत्तराखण्ड सरकार द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तैयार किए जा रहे हाउस ऑफ हिमालयस उत्पादों की जानकारी दी और मुख्यमंत्री को राज्य के पर्वतीय उत्पादों से जुड़ी हस्तशिल्प एवं जैविक वस्तुओं के प्रचार-प्रसार से अवगत कराया। उन्होंने सुगंध पौध केन्द्र द्वारा तैयार किए जा रहे उ...