Thursday, April 30News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड को रेल बजट में 4,641 करोड़ का हुआ आवंटन,   उत्तराखंड के 11 रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में किया जा रहा है विकसित

उत्तराखंड को रेल बजट में 4,641 करोड़ का हुआ आवंटन, उत्तराखंड के 11 रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में किया जा रहा है विकसित

उत्तराखण्ड
केंद्रीय रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री व इलेक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रौ़द्यौगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी देहरादून) में आयोजित वर्चअल प्रैस कांफ्रेंस के माध्यम से उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों के पत्रकारों को रेलवे बजट के संदर्भ में संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार रेलवे को दो लाख 52 हजार करोड़ का बजट में आवंटन किया गया है। इस आवंटन के लिए वैष्णव ने केंद्रीय वित्त मंत्री का भी आभार जताया है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बजट आवंटन का लाभ उत्तराखंड को भी मिलेगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड को 2025-26 के बजट में विभिन्न रेल परियोजनाओं के लिए बजट में 4 हजार 641 करोड़ का आवंटन हुआ है। इस बजट से उत्तराखंड में रेल नेटवर्क को सुदृढ़ किया जाएगा । वैष्णव ने चा...
राज्य की बेटी ज्योति वर्मा ने राष्ट्रीय खेल में जीता पदक, उत्तराखंड में खुशी की लहर

राज्य की बेटी ज्योति वर्मा ने राष्ट्रीय खेल में जीता पदक, उत्तराखंड में खुशी की लहर

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड की बेटी ज्योति वर्मा ने 38वें राष्ट्रीय खेल में मार्शल आर्ट वूशु की चांगक्वान प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से राज्य का राष्ट्रीय खेल में पदक खाता खुला, जिससे पूरे उत्तराखंड में हर्ष और गर्व का माहौल है। माननीय खेल मंत्री  रेखा आर्या ने ज्योति वर्मा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि यह सफलता उत्तराखंड की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे "मेरी बेटी, मेरा अभिमान" अभियान को साकार करते हुए, राज्य के सुरक्षा अधिकारियों ने भी ज्योति वर्मा के साथ फोटो खिंचवाकर अपनी खुशी जाहिर की। वहीं, जब ज्योति वर्मा वॉलीबॉल के फाइनल मैच को देखने पहुंचीं, तो उत्तराखंड सरकार के सुरक्षा अधिकारियों ने उनके साथ तस्वीर लेकर एक नया स्लोगन दिया— "हमारे राज्य की बेटी, हमारा अभिमान।" ज्योति की इस शानदार उपलब्धि पर पूरे राज्य के...
4 मई को खुलेंगे विश्व प्रसिद्ध भगवान बदरीनाथ के कपाट

4 मई को खुलेंगे विश्व प्रसिद्ध भगवान बदरीनाथ के कपाट

उत्तराखण्ड
वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आज टिहरी राज दरबार नरेंद्रनगर में श्री गणेश पूजन के साथ विश्व प्रसिद्ध धाम भगवान श्री बदरीनाथ के कपाट खोलने की तिथि घोषित कर दी गई है। शुभ लग्न के अनुसार मंदिर के कपाट आगामी 4 मई को सुबह 6 बजे प्रातः विधिवत पूजा-अर्चना के साथ आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। भगवान बदरी विशाल के महाभिषेक के लिए तिलों का तेल 22 अप्रैल को पिरोया जाएगा। उसी दिन राज दरबार से गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा शुरु होगी। इसके साथ ही चारधाम यात्रा के भी विधिवत शुरुआत हो जाएगी। नरेंद्रनगर स्थित राजदरबार में वंसत पंचमी पर राज पुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने गणेश, पंचांग और चौकी पूजन के बाद महाराजा मनुज्येंद्र शाह की जन्म कुंडली का अध्ययन और ग्रह नक्षत्रों की दशा देखकर भगवान श्री बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि घोषित की। भगवान बदरी विशाल के महाभिषेक के लिए स्थानीय सुहागिन महिलाएं मह...
38वें राष्ट्रीय खेल में सरकार की अभिनव पहल – निःशुल्क ई-ऑटो सेवा से दर्शकों को मिल रही सहूलियत

38वें राष्ट्रीय खेल में सरकार की अभिनव पहल – निःशुल्क ई-ऑटो सेवा से दर्शकों को मिल रही सहूलियत

उत्तराखण्ड
38वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन के दौरान देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेलों के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में दर्शक इन खेलों का लुत्फ उठाने के लिए पहुंच रहे हैं। दर्शकों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए खेल परिसर में निःशुल्क ई-ऑटो सेवा शुरू की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दर्शकों को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा प्रदान करना है, जिससे वे आसानी से विभिन्न खेल स्थलों तक पहुंच सकें। दर्शक अपनी गाड़ियाँ निर्धारित पार्किंग क्षेत्र में सुरक्षित रूप से पार्क कर सकते हैं और फिर इस ई-ऑटो सेवा का निःशुल्क लाभ उठा सकते हैं। इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांग व्यक्तियों को राहत मिलेगी, क्योंकि उन्हें अब पैदल चलने की जरूरत नहीं होगी। सरकार की यह पहल दर्शकों के अनुभव को और भी सुगम और आनंद...
उत्तराखंड बैडमिंटन टीम ने 38वें राष्ट्रीय खेल में पुरुष और महिला टीम इवेंट में जीता सिल्वर मेडल

उत्तराखंड बैडमिंटन टीम ने 38वें राष्ट्रीय खेल में पुरुष और महिला टीम इवेंट में जीता सिल्वर मेडल

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल के पाँचवें दिन उत्तराखंड की बैडमिंटन टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला दोनों टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। यह राज्य के लिए गर्व का क्षण है, विशेष रूप से इसलिए क्योंकि पिछले वर्ष महिला टीम ने इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया था, और पुरुष टीम ने कांस्य पदक जीता था। इस उपलब्धि के साथ, उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। यह जीत राज्य में बैडमिंटन खेल के उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करती है और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का मनोबल और अधिक बढ़ाएगी। उत्तराखंड बैडमिंटन संघ और खेल प्रेमियों ने इस शानदार उपलब्धि पर टीम को हार्दिक बधाई दी और भविष्य में और भी बेहतरीन प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।...
केंद्रीय बजट “विकासोन्मुखी और जनकल्याणकारी” : सीएम धामी  सालाना 12 लाख रुपए तक की आय को कर मुक्त से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत

केंद्रीय बजट “विकासोन्मुखी और जनकल्याणकारी” : सीएम धामी सालाना 12 लाख रुपए तक की आय को कर मुक्त से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सालाना 12 लाख रुपए तक की आय को कर मुक्त करते हुए देश के मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकासोन्मुखी और जनकल्याणकारी बजट प्रस्तुत किया गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शानदार और संतुलित बजट के लिए बधाई देते हुए कहा कि केंद्रीय बजट से, उत्तराखंड को कई योजनाओं से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ होगा। शनिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस वर्ष के संशोधित अनुमान में केन्द्रीय करों में राज्य का हिस्सा लगभग 14387 रुपए करोड होगा। इससे मौजूदा वित्तीय वर्ष में प्रदेश को 444 करोड़ रुपए अतिरिक्त मिलने का रास्ता साफ हो गया है। आगामी वर्ष हेत...
लक्सर में बिना अनुमति के कर रहे थे महापंचायत पुलिस ने रोका तो पुलिस पर क्या पथराव पुलिस ने किया क्या लाठी चार्ज

लक्सर में बिना अनुमति के कर रहे थे महापंचायत पुलिस ने रोका तो पुलिस पर क्या पथराव पुलिस ने किया क्या लाठी चार्ज

उत्तराखण्ड
रूड़की के लक्सर में खानपुर विधायक उमेश कुमार द्वारा तीन दिन पहले महापंचायत का ऐलान किया गया था लेकिन बाद में उमेश कुमार ने वीडियो जारी कर महापंचायत को स्थगित कर दिया था। इसके बावजूद आज सुबह से ही लक्सर क्षेत्र में दूसरे प्रदेशों से लोगों का आना शुरू हो गया था हालांकि पुलिस प्रशासन ने तमाम तिराहे चौराहों और संपर्क मार्ग पर पुलिस बैरीकेटिंग लगाकर लोगों को रोकने का प्रयास किया इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग संपर्क मार्गो व दूसरे रास्तों से निकलकर लक्सर के वी इन्टर कालेज पहुंच गए और सैंकड़ों की संख्या में इकट्ठा हो गए। उधर पुलिस प्रशासन द्वारा विधायक उमेश कुमार के कार्यालय से आधा किलोमीटर दूर तक वाहनों को रोककर यातायात बंद कर दिया गया था। जैसे ही पुलिस को लोगों के कॉलेज में इकट्ठा होने की जानकारी मिली तो पुलिस ने वहां से भीड़ को हटाने की कोशिश की लेकिन इस बीच वहाँ मौजूद लोगों और पुलिस के बीच पह...
यूसीसी – धर्म गुरुओं के प्रमाणपत्र की अनिवार्यता हर पंजीकरण में नहीं

यूसीसी – धर्म गुरुओं के प्रमाणपत्र की अनिवार्यता हर पंजीकरण में नहीं

उत्तराखण्ड
प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू हो चुकी है। इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सवाल उठाया गया है कि लिव इन रिलेशनशिप पंजीकरण के लिए धर्म गुरुओं से प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। जिस पर यूसीसी नियमावली कमेटी के सदस्य मनु गौड़ ने स्पष्ट किया है कि ऐसा सिर्फ उन रिश्तों के मामलों में करना होगा, जिन रिश्तों के मध्य विवाह, प्रतिषिद्ध है, ऐसे रिश्तों का उल्लेख संहिता की अनुसूची 01 में स्पष्ट किया गया है। यूसीसी के तहत लिव इन पंजीकरण के समय सिर्फ निवास, जन्म तिथि, आधार और किराएदारी के मामले में किराएदारी से संबंधित दस्तावेज ही प्रस्तुत करने होंगे। इसके अलावा जिन लोगों का पहले तलाक हो चुका है उन्हें विवाह खत्म होने का कानूनी आदेश प्रस्तुत करना होगा। साथ ही जिनके जीवन साथी की मृत्यु हो चुकी है, या जिनका पूर्व में लिव इन रिलेशनशिप समाप्त हो चुका है, उन्हे इससे संबंधित दस्तावेज पंजीकरण के समय देने ...
मैच देखने पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या, खिलाड़ियों की करी हौसला अफजाई

मैच देखने पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या, खिलाड़ियों की करी हौसला अफजाई

उत्तराखण्ड
गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या नेशनल गेम्स के मैच देखने के लिए रजत जयंती खेल परिसर पहुंची। यहां उन्होंने बास्केटबॉल और स्क्वैश के मैच देखे। गुरुवार दोपहर सबसे पहले खेल मंत्री रेखा आर्या महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रहे बास्केटबॉल मैच देखने पहुंची।उन्होंने पंजाब और उत्तर प्रदेश के बीच चल रहा महिला वर्ग का मैच देखा। इसके बाद पुरुष वर्ग का तमिलनाडु और पंजाब के बीच हुआ मैच भी खेल मंत्री ने देखा। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों और अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से उनके ठहरने, रहने, आने जाने की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद खेल मंत्री ने राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में स्क्वैश के मैच भी देखें। खेल मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा व अन्य व्यवस्था बनाने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करें कि ज्यादा...
योजनाओं की आउटपुट माॅनिटरिंग करे जिलाधिकारी-मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी

योजनाओं की आउटपुट माॅनिटरिंग करे जिलाधिकारी-मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी

राष्ट्रीय
राज्य में आजीविका से जुड़ी योजनाओं के संचालन से महिलाओं की आय में कितनी वृद्धि हुई है? सभी जिलाधिकारियों से इस प्रश्न के साथ रिपोर्ट तलब करते हुए मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों को आजीविका से जुड़ी सभी योजनाओं की आउटपुट माॅनिटरिंग करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस सम्बन्ध में नियमित डेटा जुटाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री सीमान्त क्षेत्र विकास कार्यक्रम (एमबीएडीपी) के तहत उधमसिंह नगर में 12 योजनाओं, उत्तरकाशी में 14 योजनाओं, चमोली में 12 योजनाओं, चम्पावत में 24 योजनाओं तथा पिथौरागढ़ में 21 योजनाओं को सचिवालय में आयोजित मुख्यमंत्री सीमान्त क्षेत्र विकास कार्यक्रम (एमबीएडीपी) तथा मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना (एमपीआरवाई) की राज्य स्तरीय स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक में अनुमोदन दिया। इन योजनाओं में अधिकतर पैकेजिंग मशीन यूनिट स्थापना, हैण्डलूम प्रशिक्षण, ...