Monday, October 19News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड:  प्रसिद्ध ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव जी के मंदिर से चांदी का नाग हुआ चोरी

उत्तराखंड: प्रसिद्ध ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव जी के मंदिर से चांदी का नाग हुआ चोरी

उत्तराखण्ड, देहरादून, बड़ी खबर
देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्राचीन और ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर से भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान चांदी का नाग बीते रविवार को चोरी हो गया। चांदी का यह नाग लगभग 200 ग्राम वजनी था और वर्षों से शिवलिंग के श्रृंगार का एक पवित्र हिस्सा रहा है। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि यह चोरी सिर्फ एक भौतिक क्षति नहीं बल्कि धार्मिक परंपरा और आस्था पर गहरा आघात है। श्रद्धालुओं के लिए यह घटना गहरे दुख और आक्रोश का कारण बनी हुई है। मंदिर से जुड़े श्री टपकेश्वर महादेव सेवादल (रजि.) के कार्यकारिणी सदस्य अनुभव अग्रवाल ने इस घटना की लिखित शिकायत सोमवार को कैंट थाना में दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि चोरी की खबर सामने आते ही सेवा दल ने मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोर का पता लगाने की कोशिश की। जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जिसकी पहचान और भूम...
उत्तराखंड : युवा पत्रकार की मौत पर सवाल, पत्रकारो ने मांगी निष्पक्ष जांच

उत्तराखंड : युवा पत्रकार की मौत पर सवाल, पत्रकारो ने मांगी निष्पक्ष जांच

उत्तराखण्ड
हल्द्वानी उत्तरकाशी जनपद के डिजिटल मीडिया से जुड़े 35 वर्षीय युवा पत्रकार राजीव प्रताप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने पत्रकार समाज में गहरी चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया है। पत्रकार साथियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। पत्रकार साथियों ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि राजीव प्रताप बीते 10 दिनों से लापता थे, जिनका शव संदिग्ध हालात में उत्तरकाशी के जोशियाड़ा क्षेत्र में मिला। आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत सामान्य नहीं है। इस घटना से पत्रकार समाज में असुरक्षा की भावना व्याप्त हो गई है। ज्ञापन में मांग की गई है कि मृतक पत्रकार की मौत की उच्च स्तरीय जांच एसआईटी/सीबीआई अथवा न्यायिक जांच के माध्यम से कराई जाए। साथ ही प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा हेतु ठोस कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं ...
मानसून के बाद निर्माण कार्यों में तेजी लाएं”: सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, 31 अक्टूबर तक सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त

मानसून के बाद निर्माण कार्यों में तेजी लाएं”: सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, 31 अक्टूबर तक सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में निर्माण और नव निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि अब मानसून अवधि पूर्ण हो चुकी है, सभी विभाग धरातल पर कार्यों में तेजी लाएं। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी सड़कें निर्धारित समय सीमा में गड्ढा मुक्त की जाएं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। जिन क्षेत्रों से बार-बार सड़क संबंधी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वहां विशेष निगरानी रखी जाए और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने गड्ढा मुक्त सड़क अभियान की कार्य प्...
उत्तराखंड: सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स, राजपुर रोड पर भव्य ज्वैलरी शो का आयोजन

उत्तराखंड: सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स, राजपुर रोड पर भव्य ज्वैलरी शो का आयोजन

उत्तराखण्ड, देहरादून
भारत के अग्रणी आभूषण ब्रांडों में से एक, सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने अपने नए उद्घाटित राजपुर रोड, देहरादून स्थित शोरूम में आज एक भव्य ज्वैलरी शो का आयोजन किया। यह आयोजन भारतीय परंपरा और आधुनिक फैशन का सुंदर संगम बनकर उभरा। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करती महिलाओं ने मंच पर अपनी पारंपरिक आभूषणों की मनमोहक झलक प्रस्तुत की। इसके साथ ही, आकर्षक इंडो-वेस्टर्न ज्वैलरी का भी प्रदर्शन किया गया, जिसने कार्यक्रम को और भी मनभावन बना दिया। यह शो दो हिस्सों में विभाजित था – बिलो 25 कैटेगरी – प्रतिभागियों ने आधुनिकता से परिपूर्ण इंडो-वेस्टर्न ज्वैलरी प्रस्तुत की। अबव 35 कैटेगरी – प्रतिभागियों ने खूबसूरत पारंपरिक आभूषणों का प्रदर्शन किया। परंपरा और आधुनिकता के इस अद्भुत संगम को दर्शकों ने बेहद सराहा और कार्यक्रम को शानदार सफलता मिली। इस अवसर पर सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स की...
उत्तराखंड: मुख्य विकास अधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में उद्योग मित्र बैठक संपन्न, इसके उपरांत जिला स्वरोजगार अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित

उत्तराखंड: मुख्य विकास अधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में उद्योग मित्र बैठक संपन्न, इसके उपरांत जिला स्वरोजगार अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित

उत्तराखण्ड
जिला उद्योग सभागार हल्द्वानी में मुख्य विकास अधिकारी (सी॰डी॰ओ), अनामिका, की अध्यक्षता में उद्योग मित्र की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीडीओ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। सी॰डी॰ओ ने लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण पर बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही कर निर्धारित अवधि में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बैठक में अनुपस्थित रहे लो॰नि॰वि, सिंचाई, जल संस्थान और खान विभाग के अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया। बैठक में सी॰डी॰ओ ने बजूनियाहल्दू-पतलिया से कोटाबाग तक वैकल्पिक मार्ग विकसित करने की लंबित कार्यवाही पर अधिशासी अभियंता लो॰नि॰वि रामनगर को एक सप्ताह में आपत्तियों का निस्तारण कर शासन को डी॰पी॰आर भेजने और महाप्रबंधक उद्योग को इसकी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इ...
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का छात्रों के आंदोलन पर भावपूर्ण संदेश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का छात्रों के आंदोलन पर भावपूर्ण संदेश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
अलग राज्य का सपना हमारे शहीदों और आंदोलनकारियों ने इसलिए साकार किया था ताकि उत्तराखंड के हर बेटे-बेटी का जीवन बेहतर हो, किसी का अहित न हो। आज जब हमारे कुछ बच्चे सड़कों पर हैं, तो मैं उन्हें यही कहना चाहता हूँ कि वे भी हमारे अपने हैं, हमारे परिवार का हिस्सा हैं। प्रदेश का ‘मुख्य सेवक’ होने के नाते, हर आवाज़ को सुनना, हर पीड़ा को समझना और हर दिल तक पहुँचना मेरा दायित्व है। आंदोलन कर रहे युवा भी हमारे अपने हैं। इसलिए हमारी सरकार वर्ष 2023 में देश का सबसे पहला सख्त नकल विरोधी कानून लेकर आई, पर जैसा हमेशा होता रहा है, कुछ लोग कानून का उल्लंघन करते हैं, ऐसे हाकमो और उनके हाकिमों को हम इस बार ऐसा सबक सिखाएंगे कि ऐसे लोग कभी भूल नहीं पाएंगे। पर मैं अपने छात्रों को बता देना चाहता हूं कि किसी के साथ भेदभाव या मनभेद की भावना हमारे मन में कभी नहीं रही। हम सब एक परिवार हैं और परिवार का उद्देश्य पर...
युवाओं के बीच पहुंचे सीएम धामी, परीक्षा प्रकरण में सीबीआई जांच की संस्तुति

युवाओं के बीच पहुंचे सीएम धामी, परीक्षा प्रकरण में सीबीआई जांच की संस्तुति

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को परेड ग्राउंड में आंदोलन कर रहे युवाओं के बीच पहुंचकर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की गत सप्ताह आयोजित परीक्षा प्रकरण की सीबीआई जांच कराने पर सहमति दे दी है। सोमवार दोपहर बाद सीएम धामी अचानक, परेड ग्राउंड में आंदोलनरत युवाओं के बीच पहुंच गए। यहां सीएम ने युवाओं का पक्ष सुनने के बाद कहा कि युवा इस त्योहारी सीजन में इतनी गर्मी के बीच आंदोलन कर रहे हैं, इससे खुद उन्हें भी अच्छा नहीं लग रहा है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का एक ही संकल्प है कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। विगत चार साल में सरकार ने इसी संकल्प के अनुसार काम किया है। मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं से भावुक अपील करते हुए कहा कि वो जानते हैं कि उत्तराखंड के युवा और छात्र पढ़ाई के बाद सरकारी नौकरी के लिए तैयारी करते हैं। इसी आधार पर उनके पास जीवन के लिए ...
शौर्य दिवस पर शहीद सम्मान: मंत्री गणेश जोशी ने किया लेफ्टिनेंट प्रतीक आचार्य को नमन, सैन्य धाम के लिए जुटाई पवित्र मिट्टी

शौर्य दिवस पर शहीद सम्मान: मंत्री गणेश जोशी ने किया लेफ्टिनेंट प्रतीक आचार्य को नमन, सैन्य धाम के लिए जुटाई पवित्र मिट्टी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज शहीद सम्मान यात्रा 2.0 के अंतर्गत अमर शहीद लेफ्टिनेंट प्रतीक आचार्य के नैशविला रोड डोभालवाला स्थित आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट की। इस दौरान मंत्री जोशी ने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आंगन की पवित्र मिट्टी का ताम्रकलश में संग्रहण किया। उन्होंने शहीद के परिजनों को आगामी 05 अक्टूबर को लैंसडौन में आयोजित होने वाले शहीद सम्मान समारोह में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। मंत्री ने कहा कि गुनियाल गांव, देहरादून में शौर्य स्थल (सैन्य धाम) का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के सभी शहीद सैनिकों के घर-आंगन की मिट्टी स्थापित की जाएगी। शहीद सम्मान यात्रा 2.0 का समापन 05 अक्टूबर को लैंसडौन में किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहीद परिवारों को सम्मानित करेंगे। सर्जिकल स्ट्राइक की गौरवमयी वर्षगांठ पर शौर...
CM धामी ने किया ‘हर घर स्वदेशी’ अभियान का आह्वान; बोले- 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मिलेगी मजबूती

CM धामी ने किया ‘हर घर स्वदेशी’ अभियान का आह्वान; बोले- 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मिलेगी मजबूती

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी कार्यक्रम में मीडिया से संवाद के दौरान स्वदेशी के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि स्वदेशी केवल एक नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव है। ये प्राचीन काल से सनातन संस्कृति की हमारी जीवन पद्धति है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक आत्मनिर्भर भारत का जो संकल्प लिया है उस संकल्प को पूरा करने के लिये यह अभियान और मजबूती प्रदान करेगा। स्वदेशी का संकल्प हमारे किसानों, कारीगरों, छोटे व्यापारियों और उद्यमियों के प्रति सम्मान का भी विषय है। स्वदेशी का संकल्प केवल आर्थिक मजबूती का साधन नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति हमारा प्रेम और समर्पण है। जब हम स्वदेशी अपनाते हैं तो हम न केवल अपने देश की मिट्टी से जुड़ते हैं, बल्कि अपनी अर्थव्यव...
उत्तराखंड में त्योहारों पर मिलावटखोरों के खिलाफ सख़्ती मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में एफडीए का विशेष अभियान जारी

उत्तराखंड में त्योहारों पर मिलावटखोरों के खिलाफ सख़्ती मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में एफडीए का विशेष अभियान जारी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देश पर त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेशभर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि आमजन को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों को सख़्त निर्देश दिए हैं कि खाद्य कारोबार में लापरवाही और मिलावट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। --- *कुमाऊँ मंडल में सघन कार्रवाई* कुमाऊँ मण्डल के नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चम्पावत जिलों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 200 खाद्य नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए। निरीक्षण के दौरान 100 किलो से अधिक अनुचित खाद्य सामग्री जप्त कर नष...