Friday, May 1News That Matters

Author: ucnnews

मुख्यमंत्री ने सेना के जवानों के साथ मनाई दीपावली

मुख्यमंत्री ने सेना के जवानों के साथ मनाई दीपावली

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लैंसडाउन छावनी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सैनिकों को दीपावली की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने वार मेमोरियल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सैनिक घर से दूर रहकर देश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ऐसे में उनके बीच आकर दीपावली का त्योहार मनाना सौभाग्य की बात है। इस दौरान उन्होंने जवानों, वीर नारियों और बच्चों से भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने सेना के अधिकारियों, जवानों और उनके परिजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर आप सबके बीच में आकर मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। कहा जाता है कि पर्व वहीं होता है, जहाँ परिवार होता है। सब मिलकर उत्सव मनाते हैं। पर्व के दिन अपने परिवार से दूर रहना अपने आप में कर्तव्यनिष्ठा की पराकाष्ठा है। यदि पूरे देश के लोग दीपावली मना रहे हैं वह निश्चित तौर...
Uttarakhand: 14 PCS अधिकारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, इन अफसरों का हुआ प्रमोशन

Uttarakhand: 14 PCS अधिकारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, इन अफसरों का हुआ प्रमोशन

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में 2017 बैच के पीसीएस अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा मिला है.  जानिए दीपावली से पहले किन PCS अधिकारियों को मिला प्रमोशन. शासन ने बुधवार देर शाम 14 PCS अधिकारियों को प्रमोशन देने से जुड़ा आदेश जारी कर दिया. दरअसल पूर्व में 10 PCS अधिकारियों को 6600 ग्रेड पे से 7600 ग्रेड पे पर पदोन्नति मिली थी. इसके बाद से ही 6600 ग्रेड पे पर कई पद खाली चल रहे थे. ऐसे में उत्तराखंड शासन इन पदों पर प्रमोशन किए जाने की तैयारी कर रहा था. इस तरह शासन ने 2017 बैच के सभी 14 PCS को प्रमोशन का लाभ दे दिया है. दीपावली से ठीक 1 दिन पहले 2017 बैच के सभी 14 PCS अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है. साल 2017 बैच में सभी सीधी भर्ती के अफसर हैं. साल 2017 में जिन पीसीएस अफसरों के प्रमोशन 6600 ग्रेड पे के लिए पेंडिंग थे, उनमें PCS अफसर अभय प्रताप सिंह, आकाश जोशी, शिप्रा जोशी, अपर्णा ढौंडियाल, अपूर्वा सिंह, अजयवीर...
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने क्रय की स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार मिट्टी के दीपक और मूर्तियां  सभी से की स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने क्रय की स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार मिट्टी के दीपक और मूर्तियां सभी से की स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दीपावली के अवसर पर सपरिवार चकराता रोड़ स्थित कुमार शॉप का भ्रमण कर स्थानीय विश्वकर्मा बंधुओं से द्वारा तैयार किये गए मिट्टी के दीपक तथा मूर्तियां क्रय की तथा डिजिटल पेमेन्ट के माध्यम से भुगतान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर छोटे कारीगर बड़ी मेहनत से दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुएं बनाते हैं। हाथ से निर्मित होने के चलते इन वस्तुओं की लागत अधिक आती है। उन्होंने सभी से अपील की है कि हस्त निर्मित स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक क्रय करें जिससे इस पेशे से जुड़े लोगों की जीविका भी बनी रहे और स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि इससे प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए वोकल फॉर लोकल के संदेश को आत्मसात करने की भी सभी को प्रेरणा मिलेगी। उन्होने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना वि...
पीएम मोदी ने किया एम्स ऋषिकेश हेली एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ ,सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा 108 की तर्ज पर चलेगी हेली एम्बुलेंस सेवा

पीएम मोदी ने किया एम्स ऋषिकेश हेली एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ ,सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा 108 की तर्ज पर चलेगी हेली एम्बुलेंस सेवा

उत्तराखण्ड
प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को धन्वंतरि जयंती के अवसर पर, एम्स ऋषिकेश के जरिए देश की पहली हेली एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर के लिए कुल 12850 करोड़, रुपए लागत वाली स्वास्थ्य क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्धाटन और शिलान्यास किया। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी एम्स ऋषिकेश से इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि एम्स ऋषिकेश में हेली एम्बुलेंस सेवा शुरू होने से राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत और आधुनिक बन सकेंगी, हेली एम्बुलेंस संकट के समय लोगों के लिए संजीवनी का काम करेगी। कई बार जहां सड़क मार्ग से पहुंचना संभव नहीं होता, हेली एम्बुलेंस ऐसे स्थानों पर भी आसानी से पहुंच कर लोगों की सहायता करेगी। मुख्यम...
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भैयादूज की शुभकामनायें दी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि धनतेरस आरोग्यता के देव भगवान धन्वंतरी की पूजा का पर्व है। भगवान धन्वंतरी हम सबके जीवन में सुख-समृद्धि एवं आरोग्यता प्रदान करें इसकी उन्होंने कामना की है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के पावन पर्व को सुख, समृद्धि और संपन्नता का प्रतीक बताते हुए सभी प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि माँ लक्ष्मी और भगवान  गणेश जी के आशीर्वाद से हम सभी के जीवन में सुख समृद्धि, शांति एवं आरोग्यता का संचार हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का यह पर्व राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का भी पर्व है। प्रकाश का यह पर्व हम सब के जीवन में धन, वैभव, यश, एश्व...
केदारनाथ उपचुनाव: कांग्रेस ने पूर्व MLA मनोज रावत को दिया टिकट, BJP ने आशा नौटियाल को बनाया उम्‍मीदवार

केदारनाथ उपचुनाव: कांग्रेस ने पूर्व MLA मनोज रावत को दिया टिकट, BJP ने आशा नौटियाल को बनाया उम्‍मीदवार

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने उम्‍मीदवारों का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने जहां पूर्व विधायक मनोज रावत पर भरोसा जताया है. वहीं भाजपा ने भी पूर्व विधायक आशा नौटियाल को उम्‍मीदवार बनाया है. दोनों ही पूर्व विधायक रह चुके हैं. उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है. केदारनाथ उपचुनाव में 29 अक्टूबर को नामांकन की आखिरी तारीख है. आशा नौटियाल केदारनाथ विधानसभा से दो बार विधायक रह चुकी हैं और पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हैं. इसके अलावा नौटियाल बूथ सशक्तिकरण अभियान की प्रदेश सहसंयोजक भी हैं. केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस में कई दावेदार थे, जिसमें पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, जिला अध्यक्ष कुंवर सजवान, लक्ष्मण रावत जैसे नामों के साथ ही अन्‍य कई नाम शामिल हैं. हालांकि इन सब को पीछे छोड़ते हुए कांग्रेस ने पूर्व विधाय...
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को दी 130 नई बसों की सौगात।

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को दी 130 नई बसों की सौगात।

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 130 नई बसों को शामिल कर राज्य के विकास में एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ रही है। आधुनिक तकनीक से युक्त नई बसें हमारे राज्य के परिवहन तंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी। ये बसें न केवल यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी, बल्कि प्रदेश की आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन गतिविधियों में भी नई ऊर्जा का संचार भी करेंगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियां अन्य राज्यों की तुलना में चुनौतीपूर्ण हैं। राज्य के दुर्गम और सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र बुनियादी सुविधाओं के लिए हमारे परिवहन नेटवर्क पर ही निर्भर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। ऐसे में प्रभावी परिवहन तंत्र न केवल यात्रियों की सुविधा के लिए अति-आवश्यक है, बल्कि आर्...
देहरादून में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते धरा गया PMGSY का एडिशनल असिस्टेंट इंजीनियर

देहरादून में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते धरा गया PMGSY का एडिशनल असिस्टेंट इंजीनियर

उत्तराखण्ड
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कार्यालय कालसी में तैनात अपर सहायक अभियंता सुंदर सिंह चौहान को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान के हेल्पलाइन नंबर 1064 पर दर्ज कराई गई शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई सड़क के दौरान खेत के कटान का भुगतान करने की एवज में अपर सहायक अभियंता सुंदर सिंह चौहान ने शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी. जिससे विजिलेंस देहरादून की टीम ने अपर सहायक अभियंता को उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया है. अपर सहायक अभियंता की गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अपर सहायक अभियंता सुंदर सिंह चौहान के आवास की तलाशी और अन्य स्थानों पर चल-अचल संपत्ति के संबंध में पूछताछ जारी है. वहीं, उत्तराखंड विजिलेंस के निदेशक डॉक्टर वी मुरुगेशन ने ट्रेप ट...
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी की मॉल रोड़ पर प्रतिबंधित समय के दौरान रिक्शा पर सवारी कर मॉल रोड़ पर नियमों के पालन करने का दिया संदेश

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी की मॉल रोड़ पर प्रतिबंधित समय के दौरान रिक्शा पर सवारी कर मॉल रोड़ पर नियमों के पालन करने का दिया संदेश

उत्तराखण्ड
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी की मॉल रोड़ में प्रतिबंधित समय के दौरान रिक्शा पर सवारी कर मॉल रोड़ पर नियमों के पालन करने का संदेश दिया। दरअसल कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शुक्रवार को मसूरी में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। लाइब्रेरी चौक से अपना काफिला छोड़ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पिक्चर प्लेस तक रिक्शा की सवारी कर लोगों से नियमों के पालन का संदेश दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पर्यटकों से भी उनका हाल चाल जाना। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी से मॉल रोड़ में नियमों का पालन करने की अपील भी की।...
स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने परखी यमुनोत्री धाम की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने परखी यमुनोत्री धाम की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं

उत्तराखण्ड
सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री  रावत ने आज यमुनोत्री धाम पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले चिकित्सा इकाईयों का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों से श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव जानकीचट्टी में चिकित्सकों हेतु 285 लाख की लागत से तैयार ट्रॉजिट हॉस्टल का भी विधिवत लोकार्पण किया। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री  धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि सरकार का फोकस प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को अपग्रेड कर आम लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध करना है। इसके साथ ही प्रदेश के चारों धामों एवं यात्रा मार्गों पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करना है ताकि देशभर से चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को ...