Saturday, July 25News That Matters

Author: ucnnews

विद्युत लाइनों को भूमिगत करने के बाद ही प्रारम्भ हो नींबूवाला सड़क के चौड़ीकरण का कार्य: गणेश जोशी

विद्युत लाइनों को भूमिगत करने के बाद ही प्रारम्भ हो नींबूवाला सड़क के चौड़ीकरण का कार्य: गणेश जोशी

उत्तराखण्ड
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग और यूपीसीएल के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गढ़ी कैंट के नींबूवाला में सड़क चौड़ीकरण का कार्य विद्युत लाइनों को भूमिगत करने के बाद ही प्रारम्भ किया जाए। बुधवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित शासकीय आवास में बैठक के दौरान काबीना मंत्री गणेश जोशी ने यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया गया नींबूवाला में सड़क चौड़ीकरण के कार्य से पहले यूपीसीएल विद्युत तारों को भूमिगत करने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि राजकीय कार्यो को सुनियोजित रुप से करना विभागीय कार्मिकों को अमल मे लानी चाहिए। इसके अतिरिक्त, अनारवाला मालसी मार्ग, विलासपुर काडली की सड़कों एवं किमाड़ी मुख्य मार्ग के निर्माण सम्बन्धी कार्यो की वस्तुस्थिति जानी। बैठक में लोक निर्माण विभाग के ईई जितेन्द्र त्रिपाठी, यूपीसीएल के ईई एसएस बिष्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।...
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री  जेपी नड्डा ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ऋषिकेश के 5वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ऋषिकेश के 5वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की

उत्तराखण्ड
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री  जगत प्रकाश नड्डा ने आज एम्स ऋषिकेश के पांचवें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की। सभा को संबोधित करते हुए,  जेपी नड्डा ने कहा कि ‘दीक्षांत समारोह एक विशेष अवसर है जो छात्रों की उपलब्धियों को मान्यता देता है।’ उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक गरीब व्यक्ति को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना केंद्र सरकार की प्राथमिकता है। जेपी नड्डा ने देश भर के एम्स संस्थानों की चिकित्सा शिक्षा और सेवाओं में उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि ‘इस सदी की शुरुआत तक, भारत में केवल एक एम्स था, वहीं आज, देश में 22 एम्स संचालित हो रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि एम्स ऋषिकेश ने अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के कारण स्वास्थ्य संस्थानों के बीच एक अद्वितीय पहचान बनाई है।उन्होंने नागरिकों के लिए विश्व-स्तरीय स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के लिए डॉ. बी.आर. अंबेडकर महामंच द्वारा सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के लिए डॉ. बी.आर. अंबेडकर महामंच द्वारा सम्मानित किया गया।

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के लिए डॉ. बी.आर. अंबेडकर महामंच द्वारा हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर हरिद्वार में बी.एच.ई.एल मैदान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कि चिलचिलाती धूप में बङी संख्या में स्थानीय जनता की जोशपूर्ण मौजूदगी रही। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सम्मान के लिए आभार जताते हुए कहा कि इतनी बङी संख्या में उमङी जनता से जाहिर है कि जनता ने इस साहसिक फैसले पर अपना भरोसा जता दिया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि उस विचारधारा को था जिसने वर्षों से भारतीय समाज में न्याय और समानता की आवाज़ बुलंद की है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने बाबा साहेब को एक युगदृष्टा बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर इस बात में विश्...
चारधाम यात्रा को मिलेगा स्वास्थ्य कवच : धामी सरकार की पहल पर केंद्र सरकार की मुहर  चारधाम में डॉक्टरों की तैनाती को एनएमसी की मंजूरी

चारधाम यात्रा को मिलेगा स्वास्थ्य कवच : धामी सरकार की पहल पर केंद्र सरकार की मुहर चारधाम में डॉक्टरों की तैनाती को एनएमसी की मंजूरी

उत्तराखण्ड
चारधाम यात्रा जैसे विशाल और संवेदनशील आयोजन के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में उत्तराखंड की धामी सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (National Medical Commission - NMC) ने राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के उस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है, जिसमें पोस्टग्रेजुएट मेडिकल ट्रेनी डॉक्टरों की स्वैच्छिक तैनाती की अनुमति मांगी गई थी। एनएमसी द्वारा दी गई स्वीकृति न केवल उत्तराखंड की तैयारी को मजबूती देती है, बल्कि यह भविष्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य नीतियों के लिए भी एक मार्गदर्शक बन सकती है। यह निर्णय देश के भावी डॉक्टरों को समाजसेवा, प्रशिक्षण और अनुभव का एक दुर्लभ मंच प्रदान करेगा। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के दिशा निर्देशों पर स्वास्थ्य महकमा चारधाम यात्रा में...
गढ़वाल के दुर्गम क्षेत्रों में आयोजित हुआ सहकारिता महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम पौड़ी जनपद के चाकीसैण और पाबौ ब्लॉक की महिलाओं को मिला सम्मान और 0% ब्याज पर ऋण

गढ़वाल के दुर्गम क्षेत्रों में आयोजित हुआ सहकारिता महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम पौड़ी जनपद के चाकीसैण और पाबौ ब्लॉक की महिलाओं को मिला सम्मान और 0% ब्याज पर ऋण

उत्तराखण्ड
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत उत्तराखंड सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद पौड़ी गढ़वाल के दुर्गम क्षेत्रों—चाकीसैण और पाबौ ब्लॉक में "सहकारिता महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत रहे। चोलसैण इंटर कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम की थीम रही—"सहकारिता से महिलाओं एवं अनुसूचित वर्ग का सशक्तिकरण"। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और महिला सहायता समूहों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। डॉ. रावत ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सहकारिता के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में सहकारिता मॉडल के माध्यम से किसानों की आय में बढ़ोतरी हो रही है। खासकर मिलेट्स मिशन के अंतर्गत मंडुवा और झंगोरा उत्पादन में रुचि बढ़ी है...
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सहस्त्रधारा क्षेत्र की पार्किंग एवं प्रवेश शुल्क संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सहस्त्रधारा क्षेत्र की पार्किंग एवं प्रवेश शुल्क संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

उत्तराखण्ड
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को अपने कैंप कार्यालय में देहरादून सहस्त्रधारा क्षेत्र की पार्किंग एवं प्रवेश शुल्क संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर एक बैठक की। इस बैठक में जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सहस्त्रधारा में पर्यटकों के बढ़ते आवागमन के बीच व्यवस्थाओं को अधिक पारदर्शी, सुचारु बनाने संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाना है, और इसके लिए जरूरी है कि स्थानीय लोगों को अधिक अवसर प्रदान किए जाएं। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पार्किंग और प्रवेश शुल्क से संबंधित टेंडर में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाए। मंत्री गणेश जोशी ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि इस विषय का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक स्थानीय जनता को लाभ मिल सके। इस अवसर प...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी का उपनल कर्मचारी महासंघ ने किया आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी का उपनल कर्मचारी महासंघ ने किया आभार व्यक्त

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्य सेवक सदन, देहरादून में उपनल कर्मचारी महासंघ द्वारा आयोजित धन्यवाद/अभिनन्दन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उपनल कर्मचारी महासंघ द्वारा उपनल कर्मियों के नियमितीकरण के लिए ठोस नीति बनाए जाने की घोषणा किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका अभिनंदन किए जाने पर सभी उपनल कर्मचारियों को धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा कि इस अभिनंदन की हकदार प्रदेश की सवा करोड़ जनता भी है, जिन्होनें उन्हें प्रदेश की सेवा करने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार एक ठोस और प्रभावी नीति बनाकर जल्द ही उपनल के कर्मचारियों को नियमित करने का कार्य प्रारंभ करेगी। जिसे चरणबद्ध तरीके से तय समय सीमा के अंदर किया जाएगा। उन्होंने कहा इस नियमितीकरण प्रक्रिया से उपनल कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा एवं उनके भीतर आत्म...
उत्तराखण्ड देश का सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म डेस्टिनेशन बनने की राह पर- सीएम धामी

उत्तराखण्ड देश का सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म डेस्टिनेशन बनने की राह पर- सीएम धामी

उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म डेस्टिनेशन बनाने के संकल्प को दोहराते हुए सीएम  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार इस विषय में अत्यंत गंभीर है और ठोस रणनीति के साथ कार्य कर रही है | सीएम  धामी ने बताया कि हाल ही में हमारी सरकार ने OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फिल्मो तथा वेब सीरीज को भी अनुदान देने का प्राविधान किया है | नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम, सोनी लाइव, जी तथा जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली फिल्मो और वेब सीरीज को अनुदान देने की व्यवस्था की गई है | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में आयोजित गढ़वाली फीचर फ़िल्म "मेरी प्यारी बोई " के प्रीमियम में शामिल हुए | फिल्म की सफलता के लिए निर्माता-निर्देशक सहित पूरी टीम को बधाई देते हुए सीएम  धामी ने कहा कि राज्य सरकार फिल्म निर्माण से जुड़े हर क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। फिल्म नि...
चारधाम यात्रा 2025: ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ, परिवहन विभाग ने जारी किये दिशा-निर्देश

चारधाम यात्रा 2025: ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ, परिवहन विभाग ने जारी किये दिशा-निर्देश

उत्तराखण्ड
देहरादून, अप्रैल 2025 – उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा के शीघ्र आरंभ होने के मद्देनज़र, देहरादून सम्भागीय परिवहन कार्यालय द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह निर्णय श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और उनकी सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस बार बसों के ग्रीन कार्ड उन्हीं वाहनों को जारी किए जाएंगे, जो निर्धारित तकनीकी मानकों और भौतिक दशा के अनुसार उपयुक्त पाए जाएंगे। पर्वतीय मार्गों पर संचालित वाहनों के लिए रियर ओवरहेंग एवं व्हीलबेस को लेकर विशेष मापदंड तय किए गए हैं। इन मापदंडों के तहत बस की अधिकतम कुल लंबाई 8.75 मीटर, अधिकतम ऊंचाई 4 मीटर और अधिकतम चौड़ाई 2570 मि.मी. तय की गई है। प्रमुख तकनीकी मानक इस प्रकार हैं: रियर ओवरहेंग यदि व्हीलबेस का 50% है तो अनुमन्य व्हीलबेस 45...
समय का सदुपयोग करें, बीता समय वापस नहीं आता-मुख्यमंत्री  धामी

समय का सदुपयोग करें, बीता समय वापस नहीं आता-मुख्यमंत्री  धामी

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हरिद्वार में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह-2025 कार्यक्रम में प्रतिभाग कर नवनिर्मित भवन व स्मार्ट रूम का लोकापर्ण किया। उन्होंने प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने नए भवन व स्मार्ट रूम के लोकापर्ण पर सभी छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात देश जब अपने पैरो पर खड़ा हो रहा था, उस समय राष्ट्र निर्माण की भावना को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आनुषंगिक संगठन के रूप में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान ने सरस्वती शिशु मंदिर के रूप में जो पौधा रोपित किया था, आज विशाल वट वृक्ष बनकर खड़ा हो गया है और देश के कोने-कोने में हमारे नौनिहालों को शिक्षित कर देश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कह...