Friday, May 1News That Matters

Author: ucnnews

फ़िल्म अभिनेता परेश रावल से मिले  सूचना महानिदेशक  बंशीधर तिवारी

फ़िल्म अभिनेता परेश रावल से मिले सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी

उत्तराखण्ड
मंगलवार देहरादून मसूरी रोड पर अनंत नारायण महादेवन निर्देशित आगामी बॉलीवुड फ़िल्म “पास्ट टेंस” के सेट पर बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता परेश रावल से महानिदेशक सूचना और उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद (UFDC) में मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने मुलाक़ात की। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक सूचना और संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा नितिन उपाध्याय भी उपस्थित रहे। परेश रावल ने अभी तक अपने फ़िल्म करियर में 240 से ज़्यादा फ़िल्मों में काम किया है और कई पुरस्कारों से सम्मानित हुए हैं। फ्लाइंग स्टोंस फ़िल्म के बैनर टेल बन रही फ़िल्म “पास्ट टेंस” जिसका निर्देशन अनंत नारायण महादेवन द्वारा किया जा रहा है। इस फ़िल्म के मुख्य किरदारों में परेश रावल, आदित्य रावल, आदिल हुसैन, शरीब हाशमी, तनिष्ठा चटर्जी, गगन देव रीआर, स्मिता ताम्बे , सतीश शर्मा और शरद्धा भट्ट अभिनय कर रहें हैं। यह फ़िल्म एक सोशल फ़ै...
दशहरे के दिन तय किए जाएंगे कब होंगे बद्रीनाथ के कपाट बंद

दशहरे के दिन तय किए जाएंगे कब होंगे बद्रीनाथ के कपाट बंद

उत्तराखण्ड
श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि शनिवार 12 अक्टूबर को विजय दशमी/ दशहरे के दिन श्री बदरीनाथ धाम मंदिर परिसर में पंचाग गणना पश्चात समारोहपूर्वक तय की जायेगी। कपाट बंद होने की तिथि तय करने हेतु दोपहर साढ़े ग्यारह बजे से कार्यक्रम शुरू हो जायेगी।श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित होने के कार्यक्रम विजय दशमी के अवसर पर श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय विशेषरूप से मौजूद रहेंगे। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि परंपरागत रूप से श्री केदारनाथ धाम के कपाट दीपावली के पावन पर्व के पश्चात भैया दूज को बंद हो जाते है। यह भी उल्लेखनीय है कि इसी दिन यमुनोत्री धाम के कपाट भी बंद होते है तथा भैया दूज से एक दिन पहले अन्नकूट गोवर्धन पूजा के दिन श्री गंगोत्री धाम के कपाट अभिजीत मुहूर्त में बंद होते है इस यात्रा वर...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी से शिष्टाचार भेंट की साथ ही हरियाणा विधानसभा चुनाव की ऐतिहासिक जीत की बधाई दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी से शिष्टाचार भेंट की साथ ही हरियाणा विधानसभा चुनाव की ऐतिहासिक जीत की बधाई दी

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये जीत प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में आम जन के विश्वास को प्रदर्शित करती है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति और बाबा केदारनाथ जी का प्रसाद भी भेंट किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के विकास में निरंतर मिल रहे प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने विशेषज्ञ समिति-२ द्वारा संस्तुत 21 जल परियोजना (कुल क्षमता 2123 MW) के विकास एवं निर्माण की अनुमति प्रदान किए जाने हेतु अनुरोध किया। उन्होंने तीन रोपवे परियोजनाए, (क) सोनप्रयाग-गौरीकुंड केदारनाथ (ख) गोविंद घाट-हेमकुंड साहिब और (ग) काठगोदाम-नैनीताल को राज्य सरकार द्वारा विकास और सं...
जल स्रोतों में जल उपलब्धता के लिए “स्प्रिंगशैड मैनेजमेन्ट प्लान” के तहत होगा कार्य: महाराज

जल स्रोतों में जल उपलब्धता के लिए “स्प्रिंगशैड मैनेजमेन्ट प्लान” के तहत होगा कार्य: महाराज

उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तराखंड वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन से सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। जलवायु परिवर्तन के कारण हमारे वर्षा आधारित पहाड़ी क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदाओं में वृद्धि, तापमान में बढ़ोत्तरी और पानी की उपलब्धता में कमी आई है। जिस कारण अधिकांश फसलों की उत्पादकता प्रभावित हुई है। उक्त बात प्रदेश के जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को जलागम विभाग द्वारा आईसीएफआरई, ऑडिटोरियम, एफआरआई केंपस में आयोजित "उत्तराखंड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना कार्यशाला" में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कही। इस कार्य के लिए उत्तराखंड का चुनाव करने पर उन्होंने भारत सरकार एवं विश्व बैंक का आभार भी व्यक्त किया। जलागम मंत्री  महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड के चयनित सूक्ष्म जलागम क्षेत्रों में पर्वतीय कृषि को लाभदायक तथा ग्रीन हाउस गैस न्यूनीकरण हेतु सक्षम बनाने के लिए शक्तिशाली उत्पादन प्रणाली ...
 रामलीला में बेटे का अभिनय देखने पहुंचे पिता को गोलियों से भूना, मौत

 रामलीला में बेटे का अभिनय देखने पहुंचे पिता को गोलियों से भूना, मौत

उत्तराखण्ड, क्राइम
हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के कमलुवागांजा में देर रात रामलीला के दौरान भाई ने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी, मृतक का नाम उमेश नैनवाल है और वह एसडीएम कोर्ट हल्द्वानी में वकालत करते हैं, वारदात के बाद आरोपी तमंचा वहीं फेंक कर मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक हत्या आरोपी एक पब्लिक स्कूल का मालिक है, बताया जा रहा है कि मृतक अधिवक्ता उमेश का बेटा रामलीला में परशुराम का किरदार निभा रहा था, और उमेश अपने परिजनों के साथ रामलीला में अपने बेटे का अभिनय देखने पहुंचे थे, तभी उनके चचेरे भाई दिनेश नैनवाल और उनके बीच कहां सुनी हो गई और दिनेश ने उमेश पर गोली चला दी, गोलियां चलते ही रामलीला में अफरा तफरी मच गई, लोग बदहवास इधर-उधर भागने लगे, स्थानीय लोग घायल उमेश को एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उमेश को मृत घोषित किया, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम में ...
जब तक केदारनाथ को विधायक नहीं मिलता मैं स्वयं विधायक बनकर करूँगा कार्य- मुख्यमंत्री धामी , केदारनाथ के लिए 24 घंटे में मुख्यमंत्री ने की 39 विकासपरक घोषणाएं

जब तक केदारनाथ को विधायक नहीं मिलता मैं स्वयं विधायक बनकर करूँगा कार्य- मुख्यमंत्री धामी , केदारनाथ के लिए 24 घंटे में मुख्यमंत्री ने की 39 विकासपरक घोषणाएं

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अपने वादे के अनुरूप केदारनाथ विधानसभा की स्थानीय के लिये एक के बाद एक बड़ी सौग़ात दी है। मुख्यमंत्री धामी ने बीते रविवार को रुद्रप्रयाग दौरे से लौटने के बाद स्थानीय जनता की माँग के अनुरूप 14 अन्य महत्वपूर्ण विषय घोषणा में शामिल किए हैं। बीते रविवार को मुख्यमंत्री ने केदारघाटी समेत पूरे जनपद के लिये 25 घोषणाएं की इन 14 घोषणाओं समेत अब कुल 39 घोषणाओं को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की जनता से वादा करते हुए कहा कि जब तक आपका विधायक नहीं बनता तब तक मैं ख़ुद वहाँ का विधायक बनकर काम करूँगा। मुख्यमंत्री ने अपने वादे के अनुरूप केदारघाटी समेत, तल्ला नागपुर, कालीमठ घाटी, मध्यमहेश्वर घाटी के लिए भी विभिन्न विकास योजनाओं की घोषणा की है। ...
मसूरी में स्कूटी खाई में गिरी, एक युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

मसूरी में स्कूटी खाई में गिरी, एक युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

उत्तराखण्ड, क्राइम
मसूरी क्लाउड एंड के पास भदराज मंदिर जाने वाले मार्ग पर एक स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमें सवार दो युवक में से एक 19 वर्षीय  युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप् से घायल हो गया जिसको देहरादून हायर सेटर रैफर कर दिया गया। मसूरी केातवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि मसूरी क्लाउड एंड से आगे भदराज मंदिर रोड पर एक स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिसकी सुचना पर वह मसूरी पुलिस फोर्स , फायर सर्विस के जवान ओर 108 एम्बूलेंस के साथ घटना स्थल पी पहुचे और खाई में गिरे दोनो युवको को खाई से रेस्क्यू कर 108 एम्बुलेस के माध्यम से मसूरी के उप जिला चिकित्सालय भेजा गया जहा डाक्टरों ने शिफॉन (उम्र करीब 19 वर्ष) पुत्र सत्तार निवासीगण ग्राम भुड्डी नयागांव, थाना प्रेम नगर जनपद देहरादून को मृत घोशित कर दिया जबकि शहवाज (उम्र करीब 19 वर्ष ) पुत्र नसीबुद्दीन निवासीग ग्राम भुढी नयागांव थाना प्रेम नगर ज...
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बांटे नियुक्ति पत्र, 119 प्राथमिक शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र खिल उठे चेहरे

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बांटे नियुक्ति पत्र, 119 प्राथमिक शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र खिल उठे चेहरे

उत्तराखण्ड
विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न जनपदों के 119 प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नव नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों को पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों में तैनाती दी गई है। इन शिक्षकों की तैनाती से प्रदेशभर के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी, साथ ही एक स्वस्थ शैक्षणिक माहौल बनेगा। जिससे स्थानीय स्तर पर बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा का लाभ मिलेगा। यह बात प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री  धन सिंह रावत ने आज एस.सी.ई.आर.टी. सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समरोह में कही। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित नव नियुक्त अध्यापकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डा. रावत ने कहा कि राज्य सरकार को अपने नौनिहालों की चिंता है। उन्हें अच्छी तालीम मिले इसके लिये सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसी वर्ष प्राथमिक शिक्षकों क...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  हल्द्वानी स्थित आम्रपाली विश्वविद्यालय में आयोजित अभिनन्दन समारोह – 2024 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी स्थित आम्रपाली विश्वविद्यालय में आयोजित अभिनन्दन समारोह – 2024 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी पहुंचकर कहा कि युवाओं के कार्यक्रम में आकर उनके मन में हमेशा जोश एवं उत्साह का संचार होता है। उन्होंने कहा कि हमारे युवा शिक्षा, तकनीक, कला, खेल हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। युवा शक्ति अपने सपनों को साकार करने के साथ ही समाज में भी सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपना योगदान दे रही है। आम्रपाली विश्वविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े कार्य किए हैं। आम्रपाली से पढ़कर आज युवा हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण विश्व भारत के ज्ञान और शक्ति से परिचित हो रहा है। बीते 10 सालों में भारत की पहचान और शक्ति पूरे विश्व में बढ़ी है। उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद ने कहा है कि मनुष्य अनंत शक्ति और ऊर्जा का भंडार है। व्यक्ति को केवल अपनी शक्ति ऊर्जा को पहचानने की आवश्यकता है। उन्होंने यु...
बीते 48 घंटो में विजिलेंस ने चमोली एवं पौड़ी से 2 रिश्वतखोरों को किया गिरफ्तार।

बीते 48 घंटो में विजिलेंस ने चमोली एवं पौड़ी से 2 रिश्वतखोरों को किया गिरफ्तार।

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी का "भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड" का संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ विजिलेंस की कार्यवाई निरंतर गतिमान है। बीते 48 घंटो में विजिलेंस ने चमोली एवं पौड़ी से 2 रिश्वतखोरों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इससे स्पष्ट दिखता है कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में भ्रष्टाचारियो को जेल भेजने की मुहिम तेज कर दी है। शनिवार को विजिलेंस टीम ने पौड़ी जिले के अगरोड़ा क्षेत्र में राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) कैलाश रवि को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस घटना के तुरंत बाद रविवार को चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह को 30 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए सतर्कता सेक्टर देहरादून की टीम द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। बीते 48 घंटो में विजिलेंस द्वारा लगातार 2 बड़ी गिरफ्तारियां से मुख्यमंत्री धामी के भ्रष्ट...