Friday, May 1News That Matters

Author: ucnnews

प्रमुख विभागों की वेबसाइट की गई सुचारू  स्टेट डाटा सेंटर में आए मालवेयर के कारण अस्थायी रूप से बंद की साइट्स को किया गया सुचारू

प्रमुख विभागों की वेबसाइट की गई सुचारू स्टेट डाटा सेंटर में आए मालवेयर के कारण अस्थायी रूप से बंद की साइट्स को किया गया सुचारू

उत्तराखण्ड
स्टेट डाटा सेंटर में आए मालवेयर के कारण अस्थायी रूप से बंद की गई प्रमुख विभागों की वेबसाइटों को रविवार को सुचारू कर दिया गया है। आज अपनी सरकार, ई-,ऑफिस, ई-रवन्ना पोर्टल, चारधाम पंजीकरण जैसी मुख्य साइट को सुचारू कर दिया गया है। इससे पहले शनिवार को सीएम हेल्पलाइन को सुचारू कर दिया गया था। गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को स्टेट डाटा सेंटर में आए मालवेयर के कारण उत्तराखंड शासन की कई महत्वपूर्ण साइट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। शनिवार को राजस्थान से देहरादून लौटने के बाद मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने एनआईसी, आईटीडीए, पुलिस विभाग आदि के साथ महत्वपूर्ण बैठक की थी। मुख्यमंत्री ने सोमवार तक सभी साइट्स के सुचारू संचालन के निर्देश दिए थे। आईटीडीए की निदेशक निकिता खंडेलवाल ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सभी प्रमुख साइट्स को आज सुचारू कर दिया गया है। उन्होंने अवगत कराया ...
चौखंबा से विदेशी महिला पर्वतारोहियों का तीन दिन बाद सुरक्षित रेस्क्यू मुख्यमंत्री की सतत निगरानी में चला रेस्क्यू अभियान वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने किया रेस्क्यू, यूएसडीएमए में बनी रणनीति

चौखंबा से विदेशी महिला पर्वतारोहियों का तीन दिन बाद सुरक्षित रेस्क्यू मुख्यमंत्री की सतत निगरानी में चला रेस्क्यू अभियान वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने किया रेस्क्यू, यूएसडीएमए में बनी रणनीति

उत्तराखण्ड
देहरादून।  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की सतत निगरानी और निर्देशन में राहत और बचाव दालों द्वारा एक और कठिन रेस्क्यू अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के समन्वय से संचालित रेस्क्यू अभियान के उपरांत तीन दिन से चौखम्बा-03 पर्वत में फंसी 02 विदेशी महिला पर्वतारोहियां का आज सुबह सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। दोनों पर्वतारोहियों को राहत और बचाव दलों ने जोशीमठ पहुंचा दिया है। इस पूरे अभियान की एनडीएमए द्वारा भी मॉनीटरिंग की गई। दिनांक 11 सितंबर को दो महिला पर्वतारोही अमेरिका निवासी मिशेल थैरेसा डूरक (23 वर्ष) Ms.Michelle Theresa Dvorak तथा इंग्लैंड निवासी फेव जेन मैनर्स (27 वर्ष) Ms.Fav Jane Manners चौखंबा पर्वत के आरोहण के लिए दिल्ली से निकले थे। 03 अक्तूबर को देर शाम जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र चमोली को इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन के माध्यम स...
स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उप जिला चिकित्सालय, नरेंद्रनगर को मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सर्टिफिकेशन अवार्ड

स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उप जिला चिकित्सालय, नरेंद्रनगर को मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सर्टिफिकेशन अवार्ड

उत्तराखण्ड
संयुक्त प्रयासों से ही मिलता है उत्कृष्ठ सम्मान यह बात स्वाति एस. भदौरिया, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा टिहरी गढ़वाल स्थित उप जिला चिकित्सालय, नरेंद्रनगर को मातृ एवं नवजात शिशु देखभाल के क्षेत्र में उत्कृष्टता हेतु प्रतिष्ठित LaQshya (Labour Room Quality Improvement Initiative) National Certification पुरस्कार से सम्मानित के दौरान कही। इस सम्मान के माध्यम से अस्पताल की गुणवत्तापूर्ण सेवाओं, सुरक्षित प्रसव प्रक्रियाओं और नवजात शिशु देखभाल में किए गए अद्वितीय सुधारों की सराहना की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) उत्तराखंड की ओर से मिशन निदेशक, स्वाति एस. भदौरिया ने उप जिला चिकित्सालय, नरेंद्रनगर की पूरी टीम को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा, "LaQshya अवार्ड से सम्मानित होना हमारे स्वास्थ्य संस्थानों के लिए गौरव का...
सरकार ने दी ट्रैनिंग – राफ्टिंग कराने के लिए तैयार हैं बेटियां , 14 महिलाओं ने इसी साल हासिल किया व्वाइट वॉटर रिवर राफ्टिंग गाईड सर्टिफिकेट

सरकार ने दी ट्रैनिंग – राफ्टिंग कराने के लिए तैयार हैं बेटियां , 14 महिलाओं ने इसी साल हासिल किया व्वाइट वॉटर रिवर राफ्टिंग गाईड सर्टिफिकेट

उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तराखण्ड की बेटियां जल्द ही ऋषिकेश में गंगा नदी पर पर्यटकों को राफ्टिंग कराती नजर आएंगी। इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से 14 महिलाओं को व्वाइट वॉटर रिवर रॉफ्टिंग गाइड का प्रशिक्षण दिया गया है। जो अब पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद, बतौर प्रोफेशनल राफ्टिंग गाईड अपना करियर शुरू करने को तैयार हैं। ऋषिकेश हाल के समय में राफ्टिंग के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है, यहां हर साल पांच लाख से अधिक पयर्टक राफ़्टिंग के लिए आ रहे हैं, इस तरह राफ्टिंग गतिविधि, कारोबार के साथ ही रोजगार का भी जरिया बन रही है। लेकिन अब तक राफ्टिंग गाइड का काम पूरी तरह पुरूष ही कर रहे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पहली बार उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने महिलाओं को रिवर राफ्टिंग गाइड का प्रशिक्षण दिया है। इसके बाद पयर्टन विभाग ने चुनिंदा 14 महिलाओं को अप्रैल से जून के बीच तीन महीने का निशुल्क प्रशि...
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में समूह ग के 751 पदों पर निकली भर्ती

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में समूह ग के 751 पदों पर निकली भर्ती

उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह 'ग' सीधी भर्ती के माध्यम से उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न विभागों के अन्तर्गत डाटा एण्ट्री ऑपरेटर, कम्प्यूटर सहायक-सह स्वागतकर्ता, कनिष्ठ सहायक, स्वागती, मेट, कार्यपर्यवेक्षक, आवास निरीक्षक के रिक्त पदों पर चयन हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के मुताबिक, डाटा एण्ट्री ऑपरेटर के 03 रिक्त पदों, राज्यपाल सचिवालय उत्तराखण्ड के अंतर्गत कम्प्यूटर सहायक- सह स्वागतकर्ता के 03 रिक्त पदों, उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न विभागों के अंतर्गत कनिष्ठ सहायक के 465 रिक्त पदों, राज्य सम्पत्ति विभाग के अंतर्गत स्वागती के 05 रिक्त पदों, आवास निरीक्षक के 01 रिक्त पद, सिंचाई विभाग के अंतर्गत मेट के 268 रिक्त पदों तथा कार्यपर्यवेक्षक के 06 रिक्त पदों अर्थात कुल 751 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए...
देवभूमि ठेकेदार कल्याण समिति के 11 बिंदुओं पर सचिव, मुख्यमंत्री डॉ. विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में हुई विस्तृत चर्चा  ठेकेदार संघ ने हड़ताल वापस लेने का किया ऐलान

देवभूमि ठेकेदार कल्याण समिति के 11 बिंदुओं पर सचिव, मुख्यमंत्री डॉ. विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में हुई विस्तृत चर्चा ठेकेदार संघ ने हड़ताल वापस लेने का किया ऐलान

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार शुक्रवार को सचिव, मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल आयुक्त  विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में देवभूमि ठेकेदार कल्याण समिति उत्तराखण्ड के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग के विभिन्न अधिकारियों ने भी भाग लिया। बैठक में समिति द्वारा प्रस्तुत 11 बिंदुओं के मांगपत्र पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके अलावा, ठेकेदार संघ द्वारा बैठक के दौरान एक अतिरिक्त बिंदु भी सम्मिलित किया गया, जिसमें कुल 15 बिंदुओं पर निर्णय लिए गए। इसके बाद ठेकेदार संघ ने अपनी हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया है। मुख्य बिंदुओं पर लिए गए निर्णय निम्नलिखित हैं: 1. निविदाओं का आकार: ठेकेदार संघ की मांग के अनुसार, छोटे ठेकेदारों को अधिक कार्य प्राप्त हो सके, इसके लिए फेज 1 और 2 के कार्यों को छोटे हिस्सों में विभाजित करने पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही डामरीकरण के कार्यों को भी वि...
औचक निरीक्षण पर पहुंचे डीएम लाइन पर लगकर  बनाया पर्चा

औचक निरीक्षण पर पहुंचे डीएम लाइन पर लगकर बनाया पर्चा

उत्तराखण्ड
देहरादून डीएम सविन बंसल शुक्रवार सुबह खुद कार चलाकर ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां मरीजों के साथ लाइन पर लगकर पर्चा बनाया। इसके बाद पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। डीएम को अस्पताल में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक गैरहाजिर मिले। उन्होंने तत्काल वेतन रोकने के निर्देश दिए। यहां निराश्रित वार्ड में मरीज जमीन पर लेटे हुए दिखने पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई। अस्पताल स्टॉफ को तलब किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई विशेषज्ञ चिकित्सक भी ड्यूटी पर नहीं मिले। इनके बारे में भी डीएम ने रिपोर्ट तलब की है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने अस्पताल का उपस्थिति रजिस्ट्रर भी कब्जे में ले लिया है। डीएम के अस्पताल पहुंचने के करीब आधा घंटे बाद यहां स्टॉफ और चिकित्सकों को डीएम के पहुंचने की भनक लगी। डीएम ऑपरेशन थियेटर गए तो यह खाली पड़ा था। यहां कोई नहीं था। डीएम ने खाली होने की वजह पूछी तो कोई जवाब नहीं...
देहरादून में जल्द नजर आएंगे ईवी चार्जिंग पॉइंट के स्टेशन

देहरादून में जल्द नजर आएंगे ईवी चार्जिंग पॉइंट के स्टेशन

उत्तराखण्ड
देहरादून में जल्द ही नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत नजर आएंगे ई वी चार्जिंग पॉइंट, जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में युद्धस्तर पर चल रहा है कार्य। विगत सप्ताह जिला अधिकारी ने मल्टीपल ई वी चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने हेतु बैठक लेते हुए स्थान चिन्हित करने हेतु समिति का गठन किया था, समिति में पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग सहित राजस्व के अधिकारी शामिल हैं। डीएम के निर्देश पर एक सप्ताह के भीतर ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह एक जीरो इन्वेस्टमेंट बेस्ड प्रक्रिया है। संबंधित कंपनी को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्थान उपलब्ध कराए जाएंगे जहां कंपनी स्वयं अपने उपकरण आदि स्थापित करेंगे। इससे एक तरफ नगर निगम की आय में वृद्धि होगी वहीं रोजगार के अवसर भी खुलेंगे तथा शहर में इलेक्ट्रॉनिक वाहन संचालन को बढ़ावा मिलेगा। शहर में प्रथम चरणमें आईएसबीटी, गांधी पार्क, महाराणा प्रताप चौक, ज...
उत्तराखंड को पहली नवरात्रि पर मिली बड़ी सौगात ,केंद्रीय पूल से मिलेगी 480 मेगावाट अतिरिक्त बिजली

उत्तराखंड को पहली नवरात्रि पर मिली बड़ी सौगात ,केंद्रीय पूल से मिलेगी 480 मेगावाट अतिरिक्त बिजली

उत्तराखण्ड
प्रदेशवासियों को अब शीतकाल में भी निर्बाध बिजली मिलेगी। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को आवंटित अतिरिक्त बिजली कोटे में 180 मेगावाट की वृद्धि कर इसकी समयावधि को भी 30 जून 2025 तक के लिए बढ़ा दिया है। विगत 26 सितंबर को केंद्र की ओर से 300 मेगावाट अतिरिक्त बिजली 31 मार्च 2025 तक के लिए उत्तराखंड को आवंटित की गई थी। इस प्रकार अब कुल 480 मेगावाट अतिरिक्त बिजली केंद्रीय पूल से उत्तराखंड को मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश को बिजली संकट से निजात दिलाने के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर केंद्रीय पूल से उत्तराखंड को अतिरिक्त बिजली आवंटित करने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि राज्य में बिजली की मांग और उपलब्धता के बी...
56 साल बाद बर्फ में दबा मिला चमोली के सैनिक का पार्थिव शरीर, 1968 के विमान हादसे में हुए थे लापता

56 साल बाद बर्फ में दबा मिला चमोली के सैनिक का पार्थिव शरीर, 1968 के विमान हादसे में हुए थे लापता

उत्तराखण्ड
1968 में सियाचिन ग्लेशियर के पास भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में भारतीय सेना के 100 जवान शहीद हुए थे। शहीदों की लिस्ट में चमोली जिले के सैनिक नारायण सिंह भी शामिल थे। कोलपुड़ी के लापता सैनिक नारायण सिंह का पार्थिव शरीर 56 साल बाद उत्तराखंड पहुंचा। छह गनेडियर रुद्रप्रयाग की बटालियन ने पार्थिव शरीर को गाैचक हेलीपैड पर सलामी दी। दरअसल, साल 1968 में हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे की पहाड़ियों पर भारतीय वायु सेना का एएन- 12 क्रैश हुआ था। जिसमें भारतीय सेना के करीब 102 लोग सवार थे। इस हादसे में शहीद हुए एक भी जवान का पार्थिव शरीर अभी तक नहीं मिला था लेकिन, भारतीय सेना के सर्चिंग दल को बर्फ के अंदर चार जवानो के शव बरामद हुए। जिसमें माखन सिंह सहारनपुर, मुंशी राम रेवाड़ी हरियाणा, थॉमस चेरिन केरला के कोलाम और इन्हीं शवों के साथ उत्तराखंड के नारायण सिंह का भी पार्थिव शव ...