Monday, October 19News That Matters

Author: ucnnews

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने की पर्वतीय राज्यों के लिए पृथक विमानन नीति की मांग  देहरादून में आयोजित नागर विमानन सम्मेलन-2025 में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने की पर्वतीय राज्यों के लिए पृथक विमानन नीति की मांग देहरादून में आयोजित नागर विमानन सम्मेलन-2025 में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग।

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित होटल में आयोजित नागर विमानन सम्मेलन-2025 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री  किंजरापु राममोहन नायडू और उत्तर भारत के नागर विमानन मंत्रियों एवं केंद्रीय नागर विमानन मंत्री  किंजरापु राममोहन नायडू का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में देश के नागर विमानन क्षेत्र में आई ऐतिहासिक प्रगति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि उड़ान योजना के माध्यम से छोटे शहरों और दुर्गम क्षेत्रों को हवाई संपर्क से जोड़कर न केवल आम नागरिकों के लिए हवाई यात्रा सुलभ हुई है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में वर्तमान में 18 हेलीपोर्ट्स का विकास किया जा रहा है, जिनमें से 12 पर सेवाएं प्रारंभ हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि हेली सेवाएं उत्तराखं...
मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों के साथ की कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों की समीक्षा उत्तराखंड कांवड़ यात्रा सेवा एप बनाए जाने के दिए निर्देश।

मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों के साथ की कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों की समीक्षा उत्तराखंड कांवड़ यात्रा सेवा एप बनाए जाने के दिए निर्देश।

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा के सफल संचालन के लिये उत्तराखंड कांवड़ सेवा एप बनाए जाने के निर्देश दिए है इसमें कांवड़ियों की सभी डिटेल उपलब्ध कराई जाए। इस एप का उपयोग हर वर्ष आयोजित होने वाले कांवड़ यात्रा के दौरान किया जा सकेगा, इस से कांवड़ यात्रा पहले से अधिक सुगम और सुरक्षित हो सकेगी। गुरूवार को मेला नियन्त्रण भवन हरिद्वार में उच्चाधिकारीयों के साथ कांवड मेला-2025 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा के सकुशल एवं सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु जिला प्रशासन, पुलिस एवं अन्य सम्बन्धित विभागों को चाक चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा ऐसे राज्य जहां से अधिकांश कावड़िए आते हैं। उन राज्यों से परस्पर समन्वय, रियल टाइम डाटा शेयरिंग और सुरक्षात्मक दृष्टि से सभी आवश्यक इनपुट्स साझा किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कांवड़ य...
तीन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तत्काल प्रभाव से तैनाती

तीन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तत्काल प्रभाव से तैनाती

उत्तराखंड, बड़ी खबर, होम
उत्तराखंड शासन ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए तीन अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, तीन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के अनुसार, आईएएस अधिकारी रोहित मीणा (बैच 2014) को बाध्य प्रतीक्षा से मुक्त करते हुए अपर सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, उत्तराखंड सचिवालय सेवा (JAS) के अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी (बैच 2016) को भी बाध्य प्रतीक्षा से मुक्त कर अपर सचिव, नियोजन विभाग के पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा,  संतोष बडोनी को अपर सचिव, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। वे भी पहले बाध्य प्रतीक्षा में थे। शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपनी वर्तमान तैनाती से कार्यमुक्त होकर तत्काल रूप से नवीन तैन...
26 किमी रिस्पना – बिंदाल एलिवेटेड रोड के लिए केंद्र से अनुरोध- सीएम धामी  पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए फ्लोटिंग पापुलेशन हेतु सुविधाओं की व्यवस्था के लिए नीति आयोग से विशेष ग्रांट का आग्रह

26 किमी रिस्पना – बिंदाल एलिवेटेड रोड के लिए केंद्र से अनुरोध- सीएम धामी पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए फ्लोटिंग पापुलेशन हेतु सुविधाओं की व्यवस्था के लिए नीति आयोग से विशेष ग्रांट का आग्रह

उत्तराखण्ड
सीएम धामी ने कहा कि जल्द ही दिल्ली देहरादून एलिवेटेड रोड शुरू हो जाने पर राज्य में भारी संख्या में पर्यटकों की आने संभावना को देखते हुए राज्य सरकार नियोजन की चुनौती पर अभी से पूरी सक्रियता से कार्य कर रही है | उन्होंने कहा कि शहर की ट्रैफिक समस्या और भविष्य की जरूरत को देखते हुए 26 किमी रिस्पना - बिंदाल एलिवेटेड रोड के लिए केंद्र से अनुरोध किया गया है| सीएम ने बताया कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए फ्लोटिंग पापुलेशन हेतु सुविधाओं की व्यवस्था के लिए नीति आयोग से विशेष ग्रांट का आग्रह किया गया है| मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य हर क्षेत्र में उत्कृष्टता की ओर बढ़ रहा है | हम एसडीजी इंडेक्स में पहले स्थान पर रहे| जीईपी लागू करने वाले सबसे पहले राज्य बने | यूसीसी लागू करने वाले भी सबसे पहले साहसी राज्य बने| हम अपनी 6500 एकड़ से अधिक भूमि अतिक्रमण से मुक्त करवा चुके हैं | राज्य में निरंतर विक...
टिहरी में कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक पलटा, मुख्यमंत्री धामी ने दिए त्वरित राहत के निर्देश

टिहरी में कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक पलटा, मुख्यमंत्री धामी ने दिए त्वरित राहत के निर्देश

उत्तराखण्ड
टिहरी जनपद के खाड़ी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खाड़ी से लगभग दो किलोमीटर आगे कांवड़ यात्रियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई यात्री घायल हो गए हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जिलाधिकारी टिहरी ने बताया कि ट्रक में करीब 14 से 15 कांवड़ यात्री सवार थे। हादसे में घायल हुए 10 यात्रियों को 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से नरेंद्र नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी यात्रियों को सुरक्षित निकालने और राहत पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है और घायलों को तुरंत एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने प्रशासन से घटना की पूरी जानकारी जुटाकर प्रभा...
धामी सरकार का बड़ा ऐलान, कांवड़ यात्रा मार्ग में खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदार को अपनी दुकान पर फूड लाइसेंस प्रमुखता से प्रर्दशित करना जरूरी

धामी सरकार का बड़ा ऐलान, कांवड़ यात्रा मार्ग में खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदार को अपनी दुकान पर फूड लाइसेंस प्रमुखता से प्रर्दशित करना जरूरी

उत्तराखण्ड
श्रद्धा और आस्था के महापर्व कांवड़ यात्रा 2025 को लेकर उत्तराखंड सरकार ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने एक सख्त और समर्पित कार्ययोजना तैयार की है, जिसके तहत लाखों श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के लिए व्यापक निगरानी अभियान चलाया जाएगा। *कानूनी कार्रवाई व ₹2 लाख तक का जुर्माना* कांवड़ यात्रा 2025 के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के लिए शासन ने सख्त व्यवस्था लागू कर दी है। स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ आर. राजेश कुमार ने कहा इस संबंध में यात्रा मार्गों पर मौजूद सभी होटल, ढाबा, ठेली, फड़ व अन्य खाद्य कारोबारियों को कुछ जरूरी निर्देश दिए गए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है, हर खाद्य कारोबारी को अपने लाइसेंस या पंजीकरण प्रमाणपत्र की एक सा...
नैनीताल: मनोरा रेंज में गुलदार का आतंक, रानीबाग क्षेत्र में दहशत का माहौल

नैनीताल: मनोरा रेंज में गुलदार का आतंक, रानीबाग क्षेत्र में दहशत का माहौल

उत्तराखण्ड
नैनीताल जिले के मनोरा रेंज अंतर्गत रानीबाग क्षेत्र में इन दिनों गुलदार का आतंक बना हुआ है। चार दिन पहले इसी इलाके में एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया था, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है। घटना के बाद वन विभाग ने इलाके में गश्त तेज कर दी है और गुलदार की पकड़ के लिए कई पिंजरे भी लगाए गए हैं। ग्रामीणों की माने तो गुलदार की मूवमेंट हर रोज देखी जा रही है, जिससे लोगों में लगातार दहशत बनी हुई है। हमले में घायल महिला सरस्वती देवी ने बताया कि बीते चार दिनों में गुलदार उनके घर के आसपास दो बार हमला कर चुका है। पहले दिन गुलदार ने उनकी गाय पर हमला किया, जबकि अगले ही दिन उसने खुद उन पर झपट्टा मारा। सरस्वती देवी के मुताबिक, तब से उन्हें घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। रानीबाग क्षेत्र घने जंगलों से घिरा हुआ है, जो गुलदार जैसे मांसाहारी वन्यजीवों के छिपने के...
भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, मालसी के नए पुल निर्माण की डीपीआर तैयार करने के दिए निर्देश

भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, मालसी के नए पुल निर्माण की डीपीआर तैयार करने के दिए निर्देश

उत्तराखण्ड
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट क्षेत्र के बनिया बाजार, बीरपुर और विवेक विहार, जाखन का दौरा कर विगत दिवस हुई मूसलाधार बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मसूरी मुख्य मार्ग पर मालसी पुल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थानीय निवासियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। बनिया बाजार, बीरपुर में निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने मंत्री को बताया कि हर वर्ष बरसात में नाले का पानी घरों में घुस जाता है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस पर मंत्री जोशी ने सेना स्टेशन मुख्यालय और छावनी परिषद को निर्देश दिए कि बरसाती पानी की निकासी हेतु एक समुचित योजना बनाई जाए और उसका शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने प्रभावित परिवारों को तात्कालिक सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। जिसमें रे...
देहरादून से बड़ी खबर: महेंद्र भट्ट का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय, नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री सहित तमाम बड़े नेता रहे मौजूद

देहरादून से बड़ी खबर: महेंद्र भट्ट का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय, नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री सहित तमाम बड़े नेता रहे मौजूद

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम रहा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया के तहत नामांकन हुआ, जिसमें मौजूदा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे, जिससे उनके समर्थन का स्पष्ट संदेश गया। नामांकन के मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, कृषि मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद, अन्य सांसद एवं विधायक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस एकजुटता से यह साफ हो गया है कि महेंद्र भट्ट का फिर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना अब महज औपचारिकता भर रह गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, महेंद्र भट्ट का निर्विरोध निर्वाचित होना लगभग तय माना जा रहा है। अगर कोई और नामांकन सामने नहीं आया, तो कल औपचारिक घोषणा के साथ वे दूसरी बार इस अहम जिम्मेदारी को...
मुख्यमंत्री ने राज्य आपतकालीन परिचालन केन्द्र पहुंचकर प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि का लिया जायजा,  मानसून के दृष्टिगत दो माह तक 24 घण्टे अलर्ट मोड पर रहने के अधिकारियों को दिये निर्देश

मुख्यमंत्री ने राज्य आपतकालीन परिचालन केन्द्र पहुंचकर प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि का लिया जायजा, मानसून के दृष्टिगत दो माह तक 24 घण्टे अलर्ट मोड पर रहने के अधिकारियों को दिये निर्देश

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आईटी पार्क, स्थित उत्तराखण्ड राज्य आपतकालीन परिचालन केन्द्र पहुंचकर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही वर्षा की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने मानसून के दृष्टिगत आगामी दो माह तक शासन और प्रशासन के अधिकारियों को 24 घण्टे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिये हैं। मानसून अवधि के दौरान अधिकारियों को नियमित रूप से ग्राउंड पर रहकर सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा पर आये सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि सबंधित जिलाधिकारियों को आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए भोजन, दवाइयों और बच्चों के लिए दूध और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अत्यधिक बारिश की सम्भावनाओं के दृष्टिगत और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए अगले 24...