Tuesday, May 5News That Matters

Author: ucnnews

सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब द्वारा राष्ट्रीय झंडे के साथ 15 किलोमीटर की दौड़ लगाई

सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब द्वारा राष्ट्रीय झंडे के साथ 15 किलोमीटर की दौड़ लगाई

उत्तराखण्ड
  उत्तराखंड सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 15 किलोमीटर की तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ मार्ग के बीच में प्रतिभागी सदस्यों द्वारा घंटाघर के समीप नारे लगाकर उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया। इस तिरंगा दौड़ में क्लब के 40 से अधिक महिला एवं पुरुष सदस्य सामूहिक एवं वर्चुअल रूप से प्रतिभाग किया। प्रतिभागी सभी सदस्य 15 अगस्त की सुबह झंडा रोहण के समय सचिवालय परिसर में उपस्थित होंगे। क्लब के अध्यक्ष श्री ललित चंद्र जोशी ने बताया कि क्लब द्वारा प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 15 किलोमीटर एवं गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर 26 किलोमीटर की दौड़ राष्ट्रीय झंडे के साथ क्लब के सदस्यों द्वारा पूरी की जाती है। इस आयोजन से प्रतिभागियों एवं समाज में राष्ट्रवाद एवं देश प्रेम की भावना प्रबल होती है। प्रतिभाग करने...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  गाँधी पार्क देहरादून में विशेष स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत ’स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गाँधी पार्क देहरादून में विशेष स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत ’स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाँधी पार्क देहरादून में विशेष स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत ’स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पंचायती राज विभाग के माध्यम से 13 जनपदों के लिए स्वच्छता वाहनों ( लीटर पीकर क्लीनिंग मशीन) का फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वच्छता अभियान को सामूहिक प्रयासों से ही प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। सभी को अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए पूरी क्षमता से स्वच्छता मिशन पर कार्य करना चाहिए। शहरों की स्वच्छता की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने कहा मानसून के दौरान...
कर्ज से परेशान होकर सहारनपुर के दंपति ने हरिद्वार आकर की आत्महत्या

कर्ज से परेशान होकर सहारनपुर के दंपति ने हरिद्वार आकर की आत्महत्या

उत्तराखण्ड
कर्जदारी से परेशान आकार सहारनपुर के एक दंपत्ति ने हरिद्वार आकर गंगा में छलांग लगा दी। पुलिस ने पति का शव बरामद कर लिया है जबकि पत्नी अभी भी लापता बताई जा रही है। सहारनपुर निवासी सौरभ बब्बर के रूप में हुई है जो सहारनपुर में ही ज्वेलर की दुकान चलाता है। कर्ज के बोझ तले दबकर उसने पत्नी के साथ मिलकर खौफनाक कदम उठाया। जानकारी के मुताबिक सौरभ किट्टी चलाने का काम भी करता है। किट्टी के कर्ज से परेशान होकर सर्राफा कारोबारी ने अपनी पत्नी के साथ हरिद्वार में हर की पौड़ी से गंगा में छलांग लगा दी। मृतक का शव गंगनहर से बरामद हुआ है जबकि उसकी पत्नी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं मामले की सूचना मिलने पर परिजन भी हरिद्वार पहुंच गए। पुलिस की जांच में सामने आया है कि सौरभ किट्टी जमा करने का काम भी करता है। अचानक किट्टी में उसे काफी नुकसान हुआ। लोगों के पैसे वापस न कर पाने से परेशान होकर उसने पत्नी ...
महिला समूह द्वारा लगाए गए स्टालों का सीएम ने किया शुभारंभ साथ ही खरीदारी भी की

महिला समूह द्वारा लगाए गए स्टालों का सीएम ने किया शुभारंभ साथ ही खरीदारी भी की

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना एवं मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इन स्टॉलो का अवलोकन करते हुए स्थानीय उत्पादों ( घी एवं अन्य) की खरीदारी भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूह को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। राज्य की महिलाएं समूहों के माध्यम से बहुत बेहतर उत्पाद बना रही है। समूहों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिल रही है एवं रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बंधन से पूर्व स्वयं सहायता समूह द्वारा राखियां बनाई जा रही हैं। सरकार द्वारा महिलाओ को अपने उत्पाद बेचने के लिए उन्हें सुविधा अनुसार मंच उपलब्ध कराया जा रहा...
मुख्यमंत्री ने देहरादून में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा आयोजित आभार एवं संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री ने देहरादून में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा आयोजित आभार एवं संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक संगठन द्वारा रविवार को दून सैनिक इंस्टीट्यूट गढ़ीकैंट देहरादून में आयोजित आभार एवं संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। पूर्व सैनिक संगठन के अधिकारियों एवं सैनिकों के साथ वीरांगनाओं ने मुख्यमंत्री द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राज्य में शहीद सैनिकों को मिलने वाली अनुग्रह अनुदान राशि 10 लाख रूपये से बढ़ाकर 50 लाख रूपये किये जाने, शहीद सैनिक के परिवारजनों को सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने की अवधि को 02 साल से बढ़ाकर 05 वर्ष किये जाने, शहीदों के आश्रितों को जिलाधिकारी कार्यालयों में समूह ‘ग’ और समूह ‘घ’ के अलावा अन्य विभागों में भी इन पदों पर भी नियुक्ति प्रदान करने के साथ ही सैनिक कल्याण विभाग में कार्यरत संविदा कर्मियों को उपनल कर्मियों की भांति अवकाश प्रदान किये जाने की घोषणा के प्रति उनका आभार व्यक्त कर मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किय...
दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद देहरादून में सख्ती, मानसून के दौरान बाढ़ और जलभराव वाले क्षेत्रों में बंद होंगे कोचिंग संस्थान

दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद देहरादून में सख्ती, मानसून के दौरान बाढ़ और जलभराव वाले क्षेत्रों में बंद होंगे कोचिंग संस्थान

उत्तराखण्ड
डीएम ने एमडीडीए, पुलिस, फायर सहित अन्य विभागों को ऐसे कोचिंग संस्थानों को चिह्नित करने के निर्देश दिए जहां जलभराव की स्थिति होती है। राजधानी में जलभराव और बाढ़ वाले क्षेत्र में संचालित कोचिंग संस्थान मानसून काल में बंद किए जाएंगे। डीएम सोनिका ने सुरक्षा के चलते यह निर्णय लिया है। साथ ही एमडीडीए, पुलिस, नगर निगम, फायर सहित संबंधित विभागों को ऐसे कोचिंग संस्थानों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोचिंग संस्थानों का सत्यापन कर सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा है। दिल्ली कोचिंग हादसे में तीन छात्रों की मौत के बाद देहरादून जिला प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। हाल ही में शहरी आवास विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कोचिंग संस्थानों के मानकों की जांच के आदेश दिए थे। उन्होंने सतर्कता के सभी उपाय करने के लिए भी कहा था। इसके पालन में डीएम सोनिका ने बृहस्पतिवार क...
मुख्यमंत्री ने विभिन्न वित्तीय स्वीकृतियां की प्रदान

मुख्यमंत्री ने विभिन्न वित्तीय स्वीकृतियां की प्रदान

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नाबार्ड के अंतर्गत जनपद देहरादून के रायपुर विकासखण्ड के भोपालपानी में क्षतिग्रस्त कड़ाई खाला गूल का जीर्णोद्धार, थानों मुख्य नहर के हैड व कुलावों की मरम्मत / पुननिर्माण कार्य हेतु ₹ 488.40 लाख की स्वीकृति एवं विधानसभा क्षेत्र विकासनगर के विकासखण्ड सहसपुर में ग्राम छरबा जंगलात चौकी वार्ड नं०-15 में 01 नवीन नलकूप (Sprinkler Irrigation System) के निर्माण हेतु ₹ 156.57 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। *नाबार्ड मद के अन्तर्गत जनपद पौडी गढ़वाल के विकासखण्ड दुगड्डा के कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत दांयी खो नहर के पुनरोद्धार/ जीर्णोद्वार के कार्य हेतु ₹ 463.16 लाख की स्वीकृति, विकासखण्ड पौडी के ग्राम ल्वाली में लिफ्ट सिंचाई योजना के निर्माण हेतु ₹ 175.54 लाख की योजना की स्वीकृति, एवं विकासखण्ड थलीसैंण के ग्राम पैठानी में लिपट सिंचाई योजना के निर्माण हेतु ₹ 126.68 लाख की...
यू-विन पोर्टल पर रहेगा अब जच्चा-बच्चा के टीकाकरण का रिकॉर्ड

यू-विन पोर्टल पर रहेगा अब जच्चा-बच्चा के टीकाकरण का रिकॉर्ड

उत्तराखण्ड
गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के टीकाकरण को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा तैयार यू-विन ऐप व पोर्टल उत्तराखंड की गर्भवती महिलाओं व बच्चों के लिये खासा फायदेमंद साबित हो रहा है। प्रदेश में यू-विन पोर्टल पर अब तक 1,68,326 गर्भवती महिलाएं, 00 से 01 आयु वर्ग के 2,88,907बच्चे तथा 01 से 05 आयु वर्ग के 1,41,491 बच्चों का पंजीकरण किया जा चुका हैं। जिन्हें टीकाकरण से संबंधित सभी सूचनाएं व सुविधाएं ऑनलाइन मिल रही है। इतना ही नहीं टीकाकरण के उपरांत लाभार्थियों को डिजिटल प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। सूबे में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की निर्बाध पहुंच बनाने के लिये राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में सरकार यू-विन पोर्टल व ऐप के माध्यम से प्रदेश की गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं के टीकाकरण को आसान बनाने में जुटी है। इसके लिये प्रदेश की गर्भवती म...
दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर की सुविधाओं का निःशुल्क लाभ मिलेगा सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को

दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर की सुविधाओं का निःशुल्क लाभ मिलेगा सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को

उत्तराखण्ड
सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर की सुविधाओं का निःशुल्क लाभ उठा सकते हैं। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर (डीएलआरसी) में सभी सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क सदस्यता की व्यवस्था के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी देहरादून को तत्काल इस सम्बन्ध में सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर की 45वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक की अध्यक्षता के दौरान मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर में प्रतियोगी परीक्षाओं के ऑरियेण्टेशन प्रोग्राम के साथ सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं, स्वरोजगार योजनाओं, स्टार्ट अप पॉलिसी की जानकारी का प्रचार-प्रसार करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं...
उत्तराखंड की 13 महिलाओं को मिला तीलू  रौतेली पुरस्कार 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित

उत्तराखंड की 13 महिलाओं को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित

उत्तराखण्ड
तीलू रौतेली जी की जयंती पर संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में “राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली व आंगनवाड़ी कार्यकत्री पुरूस्कार”( 2023-24) का वितरण किया गया।कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मलित हुई।जहां उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस दौरान प्रेक्षागृह में पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने चयनित सभी महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं दीं।कहा कि यह पुरस्कार यह दर्शाता है कि राज्य की मातृशक्ति विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं है।वीरबाला तीलू रौतेली के जन्मदिम पर प्रतिवर्ष 8 अगस्त को यह सम्मान दिया जाता है।इस सम्मान से जहां चयनित महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र में और अधिक मनोयोग के साथ काम करेंगी तो वहीं उनसे प्रेरणा लेते हुए अन्य भी अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट का...