Monday, May 4News That Matters

Author: ucnnews

देहरादून गैंगरेप केस के बाद हरकत में आया रोडवेज प्रबंधन, ड्राइवर-कंडक्टरों का पुलिस सत्यापन होगा अनिवार्य

देहरादून गैंगरेप केस के बाद हरकत में आया रोडवेज प्रबंधन, ड्राइवर-कंडक्टरों का पुलिस सत्यापन होगा अनिवार्य

उत्तराखण्ड
आईएसबीटी परिसर में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम अपनी धूमिल हुई साख को सुधारने में जुट गया है। देहरादून डिपो की सहायक महाप्रबंधक अमिता सैनी ने सभी कर्मचारियों को पत्र भेजा है। पत्र में कहा है निगम के प्रति यात्रियों का जो विश्वास बना है उसे टूटना न दिया जाए। भविष्य में दोबारा ऐसी घटना न हो निगम के सभी अधिकारी, कर्मचारी, वाहन स्वामी व अनुबंधित कर्मचारी अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का ठीक से निर्वहन करें।निगम की छवि को बेहतर बनाने के लिए संकल्प लेना होगा। कहा, आईएसबीटी परिसर में कोई अनुबंधित वाहन संचालन के निर्धारित समय के अलावा खड़ा न किया जाए। पार्किंग या अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा करने पर उसे सीज किया जाएगा। डिपो से संचालित सभी अनुबंधित वाहनों के चालक का पूर्ण विवरण एवं उनके दस्तावेज की एक-एक प्रति रिकार्ड में रखी जाए। उनका पुलिस सत्यापन रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध...
भराड़ीसैंण में माँ भराड़ी देवी का बनेगा भव्य मंदिर  गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में बनेगा पत्रकारों के लिए रेस्टहाउस, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

भराड़ीसैंण में माँ भराड़ी देवी का बनेगा भव्य मंदिर गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में बनेगा पत्रकारों के लिए रेस्टहाउस, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) स्थित मुख्यमंत्री आवास में जनपद चमोली के विभिन्न पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ पत्रकारों के शिष्टमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री  धामी ने पत्रकारों की माँग पर गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में पत्रकारों के लिये रेस्टहाउस बनाए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने महानिदेशक सूचना को निर्देशित किया कि इस संबंध में तत्काल कार्ययोजना तैयार किया जाए। मुख्यमंत्री ने सचिव संस्कृति एवं धर्मस्व  हरिचन्द्र सेमवाल को निर्देश दिए कि गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में माँ भराड़ी देवी का भव्य मंदिर बनाया जाए एवं इसके लिए स्थानीय जनता एवं हितधारक तीर्थ पुरोहितों के सुझाव लिए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि गैरसैंण का सर्वांगीण विकास हो इसके लिए गैरसैंण (भर...
आज से गैरसैण में विधानसभा सत्र शुरू, धामी सरकार करेगी अनूपपुरक बजट पेश, हंगामे रहने के आसार

आज से गैरसैण में विधानसभा सत्र शुरू, धामी सरकार करेगी अनूपपुरक बजट पेश, हंगामे रहने के आसार

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में करीब 16 महीने के लंबे इंतजार के बाद अब विधायकों व मंत्रियों से गुलजार होने जा रहा है. विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार से शुरू हो रहा है. यह सत्र तीन दिन तक चलेगा. लेकिन इस दौरान करीब पांच हजार करोड़ का अनुपूरक बजट, उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली सहित कई विधेयक सरकार की तरफ से पेश किए जाएंगे. इस सत्र में कुल 500 सवाल भी लिस्टिंग हैं. हालांकि यह सत्र हंगामेदार रहने वाला है. क्योंकि विपक्ष राज्य में कानून व्यवस्था, आपदा, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने वाली है. वहीं सरकार भी विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए कमर कस चुकी है. बता दें कि गैरसैंण में ही पिछले साल मार्च में बजट सत्र हुआ था. इस साल भी बजट सत्र यही कराने की तैयारी थी. लेकिन बाद में पक्ष-विपक्ष के विधायकों ने देहारदून विधानसभा में सत्र आयोजित कराने का आ...
सड़क हादसे में गर्भवर्ती महिला समेत 4 की मौत

सड़क हादसे में गर्भवर्ती महिला समेत 4 की मौत

उत्तराखण्ड
जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर नैनीताल हाइव में देर रात गर्भवती महिला को जांच के बाद अस्पताल से ई रिक्शा से घर लौट रही महिलाओं को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई रिक्शे के परखच्चे उड़ गए। ई रिक्शे में बैठी पांच महिलाओं में से एक गर्भवती महिला समेत तीन महिला व ई रिक्शा चालक की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं गंभीर अवस्था में घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवो को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही कार चालक को हिरासत में लेते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में देर रात एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं सहित ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भेजा गया जहा पर डॉक्टर ने एक गर्भवती महिला सहित चार लोगों को...
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेने स्वंय सडको पर उतरे एसएसपी देहरादून,  कैलाश अस्पताल कट तथा गोविन्द अस्पताल कट को बंद करने के दिये निर्देश

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेने स्वंय सडको पर उतरे एसएसपी देहरादून, कैलाश अस्पताल कट तथा गोविन्द अस्पताल कट को बंद करने के दिये निर्देश

उत्तराखण्ड
रक्षाबंधन के अवसर पर शहर के विभिन्न मार्गो पर अचानक बढे यातायात के दबाव के दृष्टिगत आज दिनांक 20-08-2024 को एसएसपी देहरादून द्वारा नगर क्षेत्र में विभिन्न मार्गो का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान हरिद्वार रोड पर रिस्पना से मोहकमपुर फलाईओवर के बीच बने विभिन्न कटो से वाहनो के दूसरी लेन में जाने अथवा यू-टर्न लेने के दौरान उक्त मार्ग पर सामने से आ रहे वाहनो के रूकने से अनावश्यक रूप से यातायात का दबाव बढने के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा रिस्पना से फ्लाई ओवर के बीच यातायात के दबाव को कम करने के लिये कुछ स्थानो पर बने कट को बंद करने के निर्देश दिये गये। जिस पर कैलाश अस्पताल के सामने बने कट तथा गोविन्द अस्पताल के पास के कट को पुलिस द्वारा बंद किया गया है। कैलाश अस्पताल कट से केवल 02 पहिया वाहनों को ही जाने दिया जायेगा। कैलाश अस्पताल से जाने वाले सभी वाहन जिन्हें शहर में प्रवेश करना है व...
इस दिन तक सम्पन हो जाएंगे निकाय चुनाव

इस दिन तक सम्पन हो जाएंगे निकाय चुनाव

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में निकाय चुनाव 25 अक्टूबर तक करा लिये जायेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से यह अंडर टेकिंग मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश ऋतु बाहरी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की युगलपीठ के समक्ष दी गयी। निकाय चुनावों को लेकर दायर मोहम्मद अनवर और मो0 अनीस की ओर से दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई हुई। सरकार की ओर से प्रमुख सचिव शहरी विकास नितिन भदौरिया अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए और उन्होंने बताया कि आगामी 25 अक्टूबर तक निकाय चुनाव संपन्न करा लिये जायेंगे। अदालत ने प्रमुख सचिव के बयान को रिकार्ड में दर्ज कर लिया। सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि सितंबर पहले सप्ताह में राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति कर दी जाएगी।‌ इसके बाद अदालत ने सुनवाई के लिए सितम्बर दूसरे सप्ताह की तिथि तय कर दी। दायर जनहित याचिका में कहा गया कि प्रदेश सरकार निकाय चुनाव नहीं करा रही है। निकायों में प्रशासकों की तैनाती कर दी ह...
उत्तराखंड की आज की सबसे बड़ी खबर, राज्य आंदोलनकारियों के 10% शैतिज आरक्षण बिल को राज्यपाल की मंजूरी ,सरकारी नौकरी में

उत्तराखंड की आज की सबसे बड़ी खबर, राज्य आंदोलनकारियों के 10% शैतिज आरक्षण बिल को राज्यपाल की मंजूरी ,सरकारी नौकरी में

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आन्दोलनकारियों के लिए सरकारी सेवा में 10 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने की व्यवस्था से संबंधित विधेयक को प्रदेश के राज्यपाल ले.ज. से.नि. गुरमीत सिंह द्वारा स्वीकृति प्रदान किये जाने पर प्रसन्न्ता व्यक्त की है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का आभार भी व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान को कभी भूल नहीं सकती। राज्य आन्दोलनकारी हमारे लिए सदैव सम्मानीय रहे है। हमारी सरकार उनकी सुविधाओं को शीर्ष प्राथमिकता देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य आन्दोलनकारियों एवं उनके सभी आश्रित पात्रों के लिए सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया था तथा इसका विधेयक विधानसभा में पारित कर राज्यपाल जी को भेजा गया था, जिसपर उन्होंने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। इससे राज्य आन्दोलनकारियों ...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने भेंट की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने भेंट की।

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में शानदार खेल के प्रदर्शन के लिए लक्ष्य सेन को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन में कांस्य पदक मैच तक पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगामी खेलों में पूरे समर्पण से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। राज्य सरकार और प्रदेश की जनता आपके साथ है। उन्होंने कहा कि जब किसी कार्य के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति होती है, तो उस कार्य में सफलता अवश्य मिलती है। इस अवसर पर लक्ष्य सेन की माताजी श्रीमती निर्मला सेन एवं पिताजी  के.डी सेन तथा उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव  बी.एस मनकोटी उपस्थित थे।...
मुख्यमंत्री   धामी ने  सचिवालय में चारधामों से आये तीर्थ पुराहितों, पदाधिकारियों, होटल एसोसिएशन, टूर ऑपरेटर, ट्रांसपोर्टस और व्यापार मण्डल के साथ बैठक की।

मुख्यमंत्री  धामी ने सचिवालय में चारधामों से आये तीर्थ पुराहितों, पदाधिकारियों, होटल एसोसिएशन, टूर ऑपरेटर, ट्रांसपोर्टस और व्यापार मण्डल के साथ बैठक की।

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सचिवालय में चारधामों से आये तीर्थ पुराहितों, पदाधिकारियों, होटल एसोसिएशन, टूर ऑपरेटर, ट्रांसपोर्टस और व्यापार मण्डल के साथ बैठक की। इस अवसर पर चारधाम यात्रा के सकुशल संचालन, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा और स्थानीय लोगों की आजीविका के सबंधित विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए उत्तराखण्ड आते हैं। इस यात्रा का सकुशल संचालन हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। जिस तेजी से श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है, सरकार द्वारा इसको ध्यान में रखते हुए अवस्थापना सुविधाओं में विकास के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। चारधाम यात्रा से जुड़े हितधारकों ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री से यात्रा के सफल संचालन और अन्य पहलुओं के दृष्टिगत विभिन्न मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सितम्बर माह क...
रक्षाबन्धन पर दून पुलिस का बहनो को तोहफा, खोये मोबाइलो को वापस लौटाकर बिखेरी चेहरो पर मुस्कान

रक्षाबन्धन पर दून पुलिस का बहनो को तोहफा, खोये मोबाइलो को वापस लौटाकर बिखेरी चेहरो पर मुस्कान

उत्तराखण्ड
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद मे खोये हुए मोबाइलों की बरामदगी हेतु साइबर क्राइम सैल देहरादून को निर्देशित किया गया था, जिस पर खोये गये मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु साइबर क्राइम सैल देहरादून की टीम द्वारा कडी़ मेहनत व लगन से कार्य करते हुये दिनांक 01/01/2024 से 17/07/2024 तक साइबर क्राइम सैल देहरादून को प्राप्त मोबाइल खोने सम्बन्धी शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए सर्विलांस के माध्यम से उत्तराखण्ड एवं बाहरी राज्यों से जनपद देहरादून में खोये हुए रू0 16,95,333/- (रु0 सोलह लाख पिच्चानवे हजार तीन सौ तैंतीस ) कीमत के 101 मोबाइल फोनों को बरामद किया गया। रक्षाबन्धन पर्व से पूर्व बहनो/आम जन को साइबर सैल द्वारा रिकवर किये गये मोबाइलों को आज दिनांक 17-08-2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उनके स्वामियों 1- लक्ष्मी कुमारी, 2- नेहा, 3- अन्जु मिश्रा , 4-श्रीमति हेमा भट्ट, 5-श्री व...