Sunday, July 26News That Matters

Author: ucnnews

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया।

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व महाराष्ट्र विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छूएगा। मुख्यमंत्री  फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करेगी। निश्चित ही सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ महाराष्ट्र, विकसित भारत के संकल्प में अपनी अहम भूमिका निभाएगा।...
सीएस  राधा रतूड़ी ने उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को आधी-अधूरी एवं गुणवत्ताहीन निर्माणधीन आईटीआई भवनों के मामले में तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए

सीएस  राधा रतूड़ी ने उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को आधी-अधूरी एवं गुणवत्ताहीन निर्माणधीन आईटीआई भवनों के मामले में तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए

उत्तराखण्ड
मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम (यूपीआरएनएन) को आधी-अधूरी एवं गुणवत्ताहीन निर्माणधीन आईटीआई भवनों के मामले में तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने यूपीआरएनएन को आधी-अधूरी एवं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों के कारण भुगतान वापसी हेतु नोटिस जारी करने तथा नोटिस का अनुपालन नही होने की दशा में उनके विरूद्ध प्राथिमिकी रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड पेयजल निगम को आईटीआई सुरक्षा निर्माण सहित सभी निर्माण कार्यो में दीर्घ अवधि के विजन तथा हाॅलिस्टिक अप्रोच के साथ कार्य करने की कड़ी हिदायत दी है। उन्होंने आईटीआई के सुरक्षा निर्माण कार्यो के साथ ही ड्रेनेज सिस्टम तथा बाउण्ड्री वाॅल पर भी कार्य करने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में आईटीआई नारसन (हरिद्वार) में सुरक्षा निर्माण कार्यो के सम्बन्ध में व्यय वि...
मुख्यमंत्री ने विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दक्ष दिव्यांगजनों को प्रदान किये राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार

मुख्यमंत्री ने विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दक्ष दिव्यांगजनों को प्रदान किये राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर सुभाष रोड स्थित वैडिंग प्वाइंट में आयोजित दिव्यांग राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में 89 दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों, खिलाड़ियों एवं स्वतः रोजगार रत दिव्यांगजनों व उनके सेवायोजकों को राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया, जिसमें 25 दक्ष दिव्यांग कर्मचारी, 32 दक्ष दिव्यांग खिलाड़ी, 30 स्वतः रोजगार रत दिव्यांगजन एंव 2 दिव्यांगजनों के सेवायोजक सम्मिलित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आगामी विश्व दिव्यांग दिवस तक सभी दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार सभी जिलों में स्पेशल कैंप लगाकर निशुल्क उपकरण उपलब्ध कराए जाने एंव दिव्यांग विद्यार्थियों को निःशुल्क ऑनलाइन आई.ए.एस कोचिंग की व्यवस्था कराए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर पुरस्कृत होने वाले सभी उत्कृष्ट एवं दक्...
उत्तराखण्ड में निराश्रित गौवंशीय पशुओं को गोद लेने वालों को दिया जाने वाले मानदेय देशभर के अन्य राज्यों की अपेक्षा सर्वाधिक ,मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने गौसदनों के निर्माण के सम्बन्ध में बैठक ली

उत्तराखण्ड में निराश्रित गौवंशीय पशुओं को गोद लेने वालों को दिया जाने वाले मानदेय देशभर के अन्य राज्यों की अपेक्षा सर्वाधिक ,मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने गौसदनों के निर्माण के सम्बन्ध में बैठक ली

उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड में निराश्रित गौवंशीय पशुओं को गोद लेने वालों को दिया जाने वाले मानदेय देशभर के अन्य राज्यों की अपेक्षा सर्वाधिक है। यह प्रतिदिन 80 रूपये प्रति पशु है। इसके बावजूद आमजन को सड़कों पर निराश्रित गौवंशीय पशुओं की समस्या से पूरी तरह से निजात दिलवाने को लेकर मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने सचिव शहरी विकास को नगर पालिकाओं द्वारा प्रत्येक माह शहरी क्षेत्रों में सड़कों में पाए जाने वाले निराश्रित गौवंशीय पशुओं की संख्या की समीक्षा, माॅनिटरिंग एवं उन्हें गौसदनों में भेजने की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में आयोजित उत्तराखण्ड एनिमल वेल्फेयर बोर्ड की गौसदनों के निर्माण से सम्बन्धित बैठक में सीएस  राधा रतूड़ी ने शहरी विकास विभाग द्वारा शहरी क्षेत्रों स्थापित किए जाने वाले 36 गौसदनों के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। शहरी विकास विभाग द्वारा राज्य के 13 जिलों...
मुख्यमंत्री ने पहली जौनसारी फीचर फिल्म “मैरै गांव की बाट” का प्रोमो और पोस्टर लांच किया

मुख्यमंत्री ने पहली जौनसारी फीचर फिल्म “मैरै गांव की बाट” का प्रोमो और पोस्टर लांच किया

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पहली जौनसारी फीचर फिल्म "मैरै गांव की बाट" का प्रोमो और पोस्टर लांच किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आंचलिक फिल्मों के निर्माण और प्रचार प्रसार में पूरा सहयोग दे रही है। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य गठन के बाद अब पहली जौनसारी फीचर फिल्म बनकर तैयार हो गई है। इस फिल्म के जरिए जौनसार की समृद्ध संस्कृति, विरासत, रीति रिवाजों को देखने जानने का मौका मिलेगा। उन्होंने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा कि, राज्य सरकार की तरफ से क्षेत्रीय बोली भाषाओं में बनी फिल्मों के निर्माण और प्रचार प्रसार में हर संभव मदद दी जा रही है। इसी क्रम में सरकार नई फिल्म नीति लेकर आई है। सरकार का मत है कि हर क्षेत्र में उत्तराखंड के स्थानीय लोग आगे बढ...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को डाट काली मंदिर देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को डाट काली मंदिर देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को डाट काली मंदिर देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने एक्सप्रेस वे के निर्माण में इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीकों और पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का कार्य अन्तिम चरण में हैं। इस एक्सप्रेसवे का तेजी से निर्माण होने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी मोदी एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री  नितिन गडकरी का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस वे के पूर्ण होने पर देहरादून से दिल्ली का सफर मात्र दो से ढ़ाई घण्टे में पूर्ण हो जायेगा। इससे जहां लोगों का आवागमन सरल होगा। चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को और सुगमता होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराख...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सागरताल नालापानी, देहरादून में बलभद्र खलंगा विकास समिति द्वारा आयोजित ’50वाँ खलंगा मेला’ में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सागरताल नालापानी, देहरादून में बलभद्र खलंगा विकास समिति द्वारा आयोजित ’50वाँ खलंगा मेला’ में प्रतिभाग किया।

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सागरताल नालापानी, देहरादून में बलभद्र खलंगा विकास समिति द्वारा आयोजित '50वाँ खलंगा मेला' में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खलंगा मेला आयोजन समिति को 5 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की। ' 50वाँ खलंगा मेला स्मारिका' का विमोचन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि खलंगा मेला पूर्वजों की वीरता और अदम्य साहस को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने महान सपूत सेनानायक कुंवर बलभद्र थापा और उनके वीर साथियों, वीरांगनाओं को भी नमन किया। उन्होंने कहा खलंगा की वीरभूमि में वर्ष 1814 के एंग्लो-गोरखा युद्ध में सेनानायक कुंवर बलभद्र थापा और उनके वीर सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। इस युद्ध में कुंवर बलभद्र थापा और उनके वीर सैनिकों ने ब्रिटिश सैनिकों की विशाल सेना का सामना करते...
उत्तराखंड के बहुआयामी पर्यटन और उपलब्धियों को अपने राष्ट्रव्यापी नेटवर्क में साझा करेगा पीआरएसआई  पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजीत पाठक ने सूचना महानिदेशक बंसीधर तिवारी से शिष्टाचार भेंट की

उत्तराखंड के बहुआयामी पर्यटन और उपलब्धियों को अपने राष्ट्रव्यापी नेटवर्क में साझा करेगा पीआरएसआई पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजीत पाठक ने सूचना महानिदेशक बंसीधर तिवारी से शिष्टाचार भेंट की

उत्तराखण्ड
पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजीत पाठक ने सूचना महानिदेशक  बंसीधर तिवारी से शिष्टाचार भेंट कर पीआरएसआई के रायपुर, छत्तीसगढ़ में होने जा रहे नेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए आमंत्रित किया। दोनों के बीच उत्तराखंड के 25 वें वर्ष रजत जयंती वर्ष में लोक संपर्क और संचार की भूमिका पर चर्चा की गई। पाठक ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के प्रति प्रत्येक देशवासी के मन में अगाध श्रद्धा है। पिछले कुछ वर्षों में उत्तराखंड की प्रगति सराहनीय है। सतत विकास लक्ष्यों में नीति आयोग द्वारा जारी रैंकिंग में उत्तराखंड प्रथम स्थान पर रहा है। सीएम  पुष्कर सिंह धामी द्वारा नकल विरोधी कानून और यूसीसी पर लिए गए निर्णय अन्य राज्यों के लिए उदाहरण बने हैं। प्रधानमंत्री  के मार्गदर्शन और सीएम पुष्कर सिंह धामी  के नेतृत्व में उत्तराखंड में विरासत के संरक्षण और विकास, दोनों ही पहलुओं पर उत्कृष्ट काम हो रहे...
विधानसभा अध्यक्ष खंडूरी और CM धामी ने किया विधानसभा में चल रहे नव निर्माण कार्यों का अवलोकन, पेपर लेस होगी विधानसभा

विधानसभा अध्यक्ष खंडूरी और CM धामी ने किया विधानसभा में चल रहे नव निर्माण कार्यों का अवलोकन, पेपर लेस होगी विधानसभा

उत्तराखण्ड
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण एवं मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज विधानसभा में चल रहे नव निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। जिसमें विधानसभा के मुख्य प्रवेश द्वार पर राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ स्थापित किया गया है। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के शहीद आंदोलनकारियों की स्मृति में शहीद गैलरी का निर्माण किया गया है। विधानसभा में राज्य के राजकीय चिन्ह भी स्थापित किए गए हैं, एवं विधानसभा सदस्यों की बैठक के लिए एक्सटेंशन रूम का निर्माण किया गया है। केंद्रीय योजना नेशनल ई-विधानसभा एप्लीकेशन (NeVA) के तहत उत्तराखंड में भी विधानसभा को अब पूरी तरह से डिजिटल किया गया है। बता दें कि लंबे समय से विधानसभा में रिनोवेशन और अपग्रेडेशन का काम चल रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आगामी विधानसभा का शीतकालीन सत्र पूरी तरह से डिजिटल होगा। जिसे लेकर के लगभग तैयारी पूरी की जा चुकी हैं।...
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में सिटी फॉरेस्ट का किया लोकार्पण

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में सिटी फॉरेस्ट का किया लोकार्पण

उत्तराखण्ड
एक करोड की लागत से रामपुर रोड स्थित हल्द्वानी में निर्मित सिटी फारेस्ट (नगर वन) का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने नगर वन में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि नगर में निवासरत लोगों को बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होने कहा शहर की भागदौड़ के बीच सिटी फारेस्ट एक ऐसा जगह है जहां सकून मिलेगा। सिटी फारेस्ट में लॉन, बैम्बू हट, चिल्ड्रन पार्क, ओपन एयर जिम, पैदल भ्रमण पथ, साईकिलिंग ट्रेल एवं हाथी सैल्फी पाइंट मुख्य आकर्षण का केन्द्र है। सिटी फारेस्ट वन विभाग की 7.5 हेक्टेयर भूमि में स्थापित किया गया है। सिटी फारेस्ट में खैर, शीशम, सागौन, कंजू, अमलताश, यूकेलिप्टस, मौलश्री. छत्यून, बांस, चन्दन, नीम, बेल, पारिजात, पाखड़ आदि वानस्पतिक प्रजातियां हैं। इसके साथ ही नगर वन में बाउण्ड्री वॉल,...