Tuesday, May 5News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के बौराड़ी में केदारनाथ मंदिर को लेकर सीएम के प्रमुख सचिव को ज्ञापन प्रेषित किया

उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के बौराड़ी में केदारनाथ मंदिर को लेकर सीएम के प्रमुख सचिव को ज्ञापन प्रेषित किया

उत्तराखण्ड
दिल्ली के बोराड़ी में केदारनाथ धाम नाम से प्रतीकात्मक मंदिर निर्माण पर रोक लगने और देश के अन्य हिस्सों में उत्तराखंड के चार धामों के नाम पर बने मंदिरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर उत्तराखंड चार धाम तीर्थ पुरोहित महा पंचायत के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव और गृह सचिव को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया। केदारनाथ धाम नाम से दिल्ली के बोराडी में प्रतीकात्मक मंदिर का पूजन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उत्तराखंड चार तीर्थ पुरोहित महापंचायत और इससे जुड़े सभी तीर्थ पुरोहित/ पुजारी रावल गण आहत हैं। महा पंचायत ने कहा कि केदारनाथ या केदारेश्वर नाम से कहीं भी अन्यत्र मंदिर की स्थापना नहीं की जा सकती है। यदि यह प्रचलन प्रारंभ हुआ तो, भविष्य में देश भर में इस तरह के कई मंदिर स्थापित हो जाएंगे। इससे लोगों के में भ्रम की स्थिति खड़ी हो जाएगी। महापंचायत के महासचिव डॉक्टर बृज...
ई वेस्ट एकत्रित करने वाले सरकारी विभागों को नोटिस -मुख्य सचिव राधा रतूड़ी

ई वेस्ट एकत्रित करने वाले सरकारी विभागों को नोटिस -मुख्य सचिव राधा रतूड़ी

उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उन सभी सरकारी विभागों को नोटिस जारी करने जा रहा हैं जिनके द्वारा अनुपयोगी पुराने कम्पयूटर, प्रिन्टर, स्कैनर व मोबाइल जैसे ई वेस्ट अनावश्यक रूप से एकत्रित किए जा रहे हैं। सचिवालय में उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बैठक में मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने ई वेस्ट मेनेजमेंट के सम्बन्ध में सख्त निर्देश दिए हैं। सीएस राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों को सख्ती से ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन एवं मेडिकल वेस्ट डिस्पॉजल की पुख्ता व्यवस्था के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने विशेषरूप से सरकारी विभागों को इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करने की सख्त हिदायत दी है। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि कूड़ा प्रबन्धन एवं निस्तारण के कार्य में लगे स्वच्छता कर्मियों को हाथों के दस्ताने, मास्क, गमबूट्स तत्काल उपलब्ध करवाएं जाए। पर्यावरणीय क्षतिपूर...
अपनी विधानसभा में करारी हार से मायूस दिखे भाजपा अध्यक्ष, खुद ली हार की जिम्मेदारी

अपनी विधानसभा में करारी हार से मायूस दिखे भाजपा अध्यक्ष, खुद ली हार की जिम्मेदारी

उत्तराखण्ड, देहरादून, राजनीतिक
विधानसभा उपचुनाव बीजेपी हार गई जहाँ मंगलौर में बेहद कम वोटो से बीजेपी हारी ये उपलब्धि हो सकती हैं लेकिन बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष जिन्हे खुद पार्टी ने हार के बाद राज्य सभा भेजा वो अपनी सीट भी नहीं जीता सकें हाल तो ये हैं कि किसी भी राउंड में बीजेपी प्रत्याशी की जीत नहीं हुई हो सकता है बीजेपी प्रत्याशी को लेकर नाराजगी ज्यादा हो लेकिन सूत्र बताते हैं कि बीजेपी कार्यकर्ताओ ने भी पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में काम नहीं किया कहने वाले तो कहते हैं कि महेंद्र भट्ट भी मन से जीत के लिए नहीं जुटे ऐसे में सवाल उठता हैं कि क्या महेंद्र भट्ट हार की नैतिक जिम्मेदारी लेंगे और क्या प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे ने जब बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से हार के कारणों पर पूछा। हार के बाद बोले महेंद्र भट्ट, कहा जनादेश को हम स्वीकार करते हैं और करना भी चाहिए उनके अनुसार राजेंद्र भंडारी के आने से बीजेपी की लोक...
बहुप्रतीक्षित यूसीसी की रिपोर्ट सार्वजनिक,वेबसाइट हुई लॉंच, नियमावली बनने के बाद जल्द होगी लागू।

बहुप्रतीक्षित यूसीसी की रिपोर्ट सार्वजनिक,वेबसाइट हुई लॉंच, नियमावली बनने के बाद जल्द होगी लागू।

उत्तराखण्ड, देहरादून
यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के चार खंडों की रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दिया गया है।यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए रिटायर्ड न्यायाधीश रंजना देसाई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था। ऐसे में विशेषज्ञ समिति की ओर से राज्य सरकार को यूसीसी रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद से ही लोग रिपोर्ट के सार्वजनिक करने की मांग कर रहे थे। जिसको देखते हुए यूसीसी के रूल्स तैयार कर रही कमेटी ने रिपोर्ट को सार्वजनिक करने का निर्णय लिया था। आम जनता अब यूसीसी रिपोर्ट को यूसीसी की इस वेबसाइट (www.ucc.uk.gov.in) पर जाकर पढ़ सकती है। नियम एवं क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने रिपोर्ट को सार्वजनिक की उनके साथ समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूसीसी के नियमों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यूसीसी के प्राव...
बीकेटीसी अध्यक्ष ने स्वीकृत किया श्री बदरीनाथ धाम के रावल का त्याग पत्र

बीकेटीसी अध्यक्ष ने स्वीकृत किया श्री बदरीनाथ धाम के रावल का त्याग पत्र

उत्तराखण्ड, देहरादून
श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने श्री बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के आवेदन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए गए हैं। रावल की सेवानिवृत्ति के बाद नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी भगवान बदरी विशाल की पूजा-पाठ का जिम्मा संभालेंगे। उल्लैखनीय है कि निवर्तमान रावल ने स्वास्थ्य कारणों से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति हेतु आवेदन किया था। विभिन्न औपचारिकताओं को पूर्ण करने के लिए अग्रिम आदेशों तक नायब रावल को प्रभारी रावल के रूप में कार्यभार सौंपा गया है। नायब रावल को प्रभारी रावल के रूप में पूजा-अर्चना का कार्यभार सौंपने के लिए धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं के अनुरूप 13 व 14 जुलाई को दो दिन तक विभिन्न अनुष्ठान आयोजित होंगे। धार्मिक अनुष्ठानों के पूर्ण होने पर 14 जुलाई से बतौर प्रभारी रा...
405 केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा

405 केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 (पी०सी०एस) का आयोजन प्रदेश के कुल 405 केन्द्रों पर 14 जुलाई को दो सत्रों में किया जाएगा। आयोग ने उक्त परीक्षा हेतु समस्त तैयारियाँ पूर्ण कर ली हैं। परीक्षा को निष्पक्ष एवं शुचितापूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु आयोग और शासन द्वारा सुरक्षा तथा गोपनीयता से संबन्धित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयी हैं। सभी परीक्षा केन्दों और उनके निकटवर्ती स्थानों पर पुलिस / प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सचिव गिरधारी सिंह रावत ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में न आएं और अफवाहों से दूर रहें। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का प्रयोग या परीक्षा की गोपनीयता भंग करने के प्रयास करने वालों के विरुद्ध उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा नकल विरोधी अधिनियम...
कृषि एवं उद्यान विभाग में समूह-ग की 645 रिक्त पदों पर की गई भर्ती परिणामों में लगी रोक के संबंध में बैठक कर मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को भर्ती का परिणाम शीघ्र जारी कराने के दिए निर्देश

कृषि एवं उद्यान विभाग में समूह-ग की 645 रिक्त पदों पर की गई भर्ती परिणामों में लगी रोक के संबंध में बैठक कर मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को भर्ती का परिणाम शीघ्र जारी कराने के दिए निर्देश

उत्तराखण्ड
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में उत्तराखंड लोकसेवा आयोग की ओर से वर्ष 2023 में आयोजित कराई गई कृषि एवं उद्यान विभाग की समूह-ग की 645 रिक्त पदों पर की गई भर्ती परिणामों में लगी रोक के संबंध में न्याय और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने भर्ती परिणामों में न्यायालय द्वारा लगी रोक के संबंध अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मंत्री ने कहा इस प्रकरण में न्यायालय से अनुरोध करते हुए शासन के उच्च अधिकारियों को आयोग से बातचीत कर शीघ्र भर्ती परिणाम जारी करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी में विभागीय अधिकारियों को पैक हाउस निर्माण तथा किसानों की फल, सब्जी इत्यादि ट्रांसपोटेशन हेतु (एसी रेफ्रिजरेटर वाहन) के लिए शीघ्र एक्शन प्लान तैयार करने के भी नि...
स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल का होगा गठनः डॉ. धन सिंह रावत

स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल का होगा गठनः डॉ. धन सिंह रावत

उत्तराखण्ड, देहरादून
सूबे में शीघ्र ही नेशनल कामिशन फॉर एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशन एक्ट के तहत स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल का गठन किया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर राज्य कैबिनेट में प्रस्तुत करने के निर्देश दे दिये गये हैं। जिसके गठन के उपरांत राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के साथ ही चिकित्सा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आयेगा। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने नेशनल कामिशन फॉर एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशन एक्ट तहत राज्य में स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल के शीघ्र गठन के निर्देश अधिकारियों को दिये। जिसमें अध्यक्ष सहित कुल 30 सदस्य होंगे। जिनमें सात पूर्णकालिक व 22 अंशकालिक सदस्य रहेंगे। डा. रावत ने कहा कि ...
उत्तराखण्ड वेंचर फण्ड के तहत राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्टार्टअप को प्रोत्साहित किया जाय-मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी

उत्तराखण्ड वेंचर फण्ड के तहत राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्टार्टअप को प्रोत्साहित किया जाय-मुख्य सचिव राधा रतूड़ी

उत्तराखण्ड, देहरादून
हेतु चयनित किया जाना चाहिए। मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फण्ड को प्राथमिकता दी जाए जो राज्य के मुख्य फोकस सेक्टर तथा उभरती हुई तकनीक में निवेश में रूचि रखते हो। मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने 200 करोड़ के उत्तराखण्ड वेंचर फण्ड के तहत राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि, मत्स्य पालन, हॉर्टीकल्चर, डेरी से सम्बन्धित स्टार्टअप को स्थापित करने में सहायता के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोशल वेंचर के तहत अधिकाधिक महिला स्वयं सहायता समूहों व महिलाओं को स्थानीय उत्पादों विशेषरूप से स्थानीय मिलेट्स के उत्पादन व प्रसंस्करण के माध्यम से स्टार्टअप स्थापित करने में सहायता के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने पिरूल के उपयोग पर आधारित स्टार्टअप को भी प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। उन्ह...
सीएम धामी ने दिल्ली स्थित बुराड़ी हिरंकी में केदारनाथ मन्दिर का भूमि पूजन कर किया मंदिर का शिलान्यास

सीएम धामी ने दिल्ली स्थित बुराड़ी हिरंकी में केदारनाथ मन्दिर का भूमि पूजन कर किया मंदिर का शिलान्यास

उत्तराखण्ड, देहरादून
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दिल्ली स्थित बुराड़ी, हिरंकी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए श्री केदारनाथ मंदिर ( दिल्ली ) का भूमि-पूजन कर मंदिर का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में बाबा केदार के मंदिर के निर्माण से सभी शिव भक्तों की मनोकामना पूर्ण होगी। बुराड़ी क्षेत्र का जिक्र हमारे पौराणिक ग्रंथों में मिलता है। इस क्षेत्र का संबद्ध महाभारत काल से भी है। बुराड़ी की पावन धरती में उत्तराखण्ड और सनातन संस्कृति के मूल परिचायक बाबा केदारनाथ जी का धाम हमारी संस्कृति और आस्था का आधुनिक प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि इस मंदिर से शिव भक्तों और सनातन संस्कृति की आस्था को बल मिलेगा। यह मंदिर श्रद्धा को जीवन, मानव को महादेव, समाज को अध्यात्म, और वर्तमान पीढ़ी को प्राचीन संस्कृति से जोड़ने का कार्य करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के न...