प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद उत्तराखंड में सियासी पारा हाई, कांग्रेस का कहना- सबने मिलकर लड़ाई लड़ी
मंत्री पद से प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद उत्तराखंड में सियासी पारा हाई हो गया है। प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस्तीफे का एलान किया। इस दौरान प्रेमचंद अग्रवाल काफी भावुक दिखे। इस्तीफे के ऐलान के बाद वे सीएम धामी से मिलने पहुंचे। उन्होंने सीएम धामी को इस्तीफा सौंपा। प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद विपक्ष की भी प्रतिक्रिया आई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि जनमत के आगे सत्ता के अहंकार को झुकना पड़ा। जो लोग इस अहंकार को प्रश्रय दे रहे थे, चाहे उस अहंकार को पहाड़ी मैदानी का रूप दे रहे लोगों को क्षमा मांगनी चाहिए. हरीश रावत ने आगे कहा कि अहंकार का नतीजा सामने आ गया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत कुछ और लोगों के अहंकार भी है जिनका जवाब उत्तराखंड उन्हें देगा।
कांग्रेस प्रदेश...









