Wednesday, May 6News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड : कांग्रेस भी उतरी मैदान में, इन प्रत्याशियों पर खेलेगी दांव, बीजेपी की घेराबंदी की तैयारी

उत्तराखंड : कांग्रेस भी उतरी मैदान में, इन प्रत्याशियों पर खेलेगी दांव, बीजेपी की घेराबंदी की तैयारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : कांग्रेस भी उतरी मैदान में, इन प्रत्याशियों पर खेलेगी दांव, बीजेपी की घेराबंदी की तैयारी कांग्रेस में उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर मंथन तेज हो गया है। नई दिल्ली में शनिवार को प्रदेश के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में जिताऊ प्रत्याशियों पर बल दिया गया। पांचों सीटों पर पार्टी के टिकट के लगभग 40 दावेदारों पर भी चर्चा हुई। माना जा रहा है कि स्क्रीनिंग कमेटी की संस्तुति के आधार पर पार्टी के प्रत्याशियों का चयन इसी माह के अंतिम सप्ताह तक हो सकता है। स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में कमेटी की सदस्य यशोमती ठाकुर, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सम्मिलित हुए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गत सोमवार तक लोकसभा सीटों के लिए दावेदारों से नाम मांगे थे। प्रदेश ...
उत्तराखंड : सरकार ने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को कराया खाली, पांच साल बाद मिला कब्जा

उत्तराखंड : सरकार ने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को कराया खाली, पांच साल बाद मिला कब्जा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सरकार ने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को कराया खाली, पांच साल बाद मिला कब्जा सरकार ने 350 करोड़ रुपये की लागत से बने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को इसके संचालन के लिए दी गई फर्म से खाली करा लिया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा, नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल के निर्देशों एवं खेल विभाग के साथ अनुबंध की शर्तों को पूरा न करने पर सरकार की ओर से यह कार्रवाई की गई है। खेल मंत्री के मुताबिक, स्टेडियम के संचालन के लिए पांच साल पहले फर्म में देहरादून इंटीग्रेटेड अरीना लि. को अधिकृत किया गया था, लेकिन फर्म ने खेल विभाग के साथ अनुबंध में की गई शर्तों को पूरा नहीं किया। फर्म ने विभाग को न तो 12 करोड़ की बैंक गारंटी दी न ही 2.8 एकड़ भूमि को खेल सुविधाओं के लिए विकसित किया। इसके अलावा अनुबंध में की गई कुछ अन्य शर्तों को भी पूरा नहीं किया, जिस पर स्टेडियम को ...
उत्तराखंड : आईएफएस संजीव चतुर्वेदी के खिलाफ शिकायत को हॉफ ने बताया द्वेष भावना से प्रेरित

उत्तराखंड : आईएफएस संजीव चतुर्वेदी के खिलाफ शिकायत को हॉफ ने बताया द्वेष भावना से प्रेरित

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : आईएफएस संजीव चतुर्वेदी के खिलाफ शिकायत को हॉफ ने बताया द्वेष भावना से प्रेरित भारतीय वन सेवा के अधिकारी संजीव चतुर्वेदी के खिलाफ वन अधिकारी क्षेत्राधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विनोद चौहान की शिकायत को द्वेष भावना से प्रेरित करार दिया है। डॉ. चौहान ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से चतुर्वेदी का तबादला हल्द्वानी से किसी अन्य जिले में करने का अनुरोध किया था प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन अधिकारी क्षेत्राधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विनोद चौहान ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने कहा था कि मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी वन अनुसंधान वृत्त, हल्द्वानी में वर्ष 2016 से कार्यरत हैं। उन्होंने तीन साल से अधिक कार्यकाल होने का आधार बताते हुए चतुर्वेदी का तबादला अन्य जिले में करने का अनुरोध किया था। इस शिकायत पर हॉफ ने शासन को जानकारी दी कि चतुर्वेदी मुख्...
उत्तराखंड : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किया नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ

उत्तराखंड : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किया नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किया नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शनिवार को प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से ब्रह्मकुमारी प्रजापिता के नशा मुक्त भारत अभियान का उत्तराखंड में शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, नशा एक ऐसी बुराई है, जिसका प्रभाव न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य पर होता है, बल्कि उसके परिवार, समाज और देश के विकास पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ता है। राज्यपाल ने कहा, व्यसन और नशे की लत न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि मानसिक, आर्थिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करती है। समाज को नशे से मुक्ति दिलाने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए। राज्यपाल ने कहा, कई युवा बुरे व्यसनों की लत का शिकार होकर अपना भविष्य तो बर्बाद कर ही रहे हैं, इसके साथ ही गुनाह की राह पर भी आगे बढ़ रहे हैं, जो हमारे...
उत्तराखंड : लोकसभा चुनाव से पहले 17 विभागों पर FIR , सिर्फ देहरादून में ही लगाई जा रही 10 हजार कार्मिकों की ड्यूटी

उत्तराखंड : लोकसभा चुनाव से पहले 17 विभागों पर FIR , सिर्फ देहरादून में ही लगाई जा रही 10 हजार कार्मिकों की ड्यूटी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : लोकसभा चुनाव से पहले 17 विभागों पर FIR , सिर्फ देहरादून में ही लगाई जा रही 10 हजार कार्मिकों की ड्यूटी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। इसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सोनिका ने निर्वाचन के लिए नियुक्त सभी नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी अपने-अपने दायित्व भलीभांति समझ लें और उसके मुताबिक चेकलिस्ट तैयार कर कार्मिकों और उपकरणों की मांग कर लें। जिलाधिकारी के कार्मिकों के संबंध में अपडेट मांगे जाने पर नोडल अधिकारी कार्मिक/अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा ने बताया कि 1,880 पोलिंग बूथों पर इतनी ही पोलिंग पार्टियों की जरूरत पड़ेगी। साथ ही 193 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियों के लिए रिजर्व कार्मिकों के साथ 10,380 कार्मिकों की आवश्यकता होगी। साथ ही 39 जोनल मजिस्ट्रेट, 223 स...
उत्तराखंड : अब ऐसे हैं हल्द्वानी के हालात, पेट्रोल बम बनाने और SO की गाड़ी फूंकने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

उत्तराखंड : अब ऐसे हैं हल्द्वानी के हालात, पेट्रोल बम बनाने और SO की गाड़ी फूंकने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : अब ऐसे हैं हल्द्वानी के हालात, पेट्रोल बम बनाने और SO की गाड़ी फूंकने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे बनभूलपुरा में हुए उपद्रव में शामिल 14 और आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के बारे में मिली जानकारी चौंकाने वाली है। पेट्रोल बम तैयार करने से लेकर एसओ की गाड़ी फूंकने वाले और पीएसी के जवान की मैगजीन लूटने वाले लोग भी इसमें शामिल हैं। इसके अलावा तीन नाम वह भी शामिल है, जिन्हें वांछित करार देने के साथ शहर में इनके पोस्टर भी चस्पा किए गए थे। शनिवार शाम पुलिस बहुउद्देशीय भवन में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि बनभूलपुरा मामले में दो प्राथमिकी पुलिस और एक नगर निगम की तरफ से दर्ज कराई गई थी। 44 लोग पहले गिरफ्तार किए गए थे। वहीं, 14 लोग अब गिरफ्तार किए गए हैं। इससे अब तक गिरफ्तार हुए लोगों की संख्या 58 हो गई है। पुलिस के अनुसार, शनिवार...
उत्तराखंड : जिस सत्र के लिए अनापत्ति दी, उसी सत्र से निजी नर्सिंग संस्थानों को मिलेगी मान्यता

उत्तराखंड : जिस सत्र के लिए अनापत्ति दी, उसी सत्र से निजी नर्सिंग संस्थानों को मिलेगी मान्यता

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : जिस सत्र के लिए अनापत्ति दी, उसी सत्र से निजी नर्सिंग संस्थानों को मिलेगी मान्यता स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, शासन की ओर से से जिन निजी नर्सिंग संस्थानों को शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए अनापत्ति पत्र दिया गया है। उन्हें उसी वर्ष से मान्यता दी जाएगी। इसके लिए उन्होंने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय और राज्य नर्सिंग काउंसिल को निर्देश दिए हैं। इससे निजी नर्सिंग कालेजों के सैकड़ों नर्सिंग छात्र-छात्राओं को राहत मिलेगी। शुक्रवार को विधानसभा सभागार में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत निजी नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेजों के संचालकों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिसमें निजी पैरामेडिकल एवं नर्सिंग संस्थान संगठन के महासचिव ललित जोशी ने प्रदेश में चल रहे निजी नर्सिंग व पैरामेडिकल कालेजों की समस्याओं को रखा। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने निदेशक चिकि...
उत्तराखंड : खेल विभाग जल्द देगा युवाओं को खुशखबरी, हर ब्लॉक में आदर्श ओपन जिम का प्रस्ताव तैयार

उत्तराखंड : खेल विभाग जल्द देगा युवाओं को खुशखबरी, हर ब्लॉक में आदर्श ओपन जिम का प्रस्ताव तैयार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : खेल विभाग जल्द देगा युवाओं को खुशखबरी, हर ब्लॉक में आदर्श ओपन जिम का प्रस्ताव तैयार प्रदेश के युवाओं को खेल विभाग जल्द ही खुशखबरी देने जा रहा है। प्रदेश के हर ब्लॉक में जल्द ही ओपन जिम खुलेंगे, जिसके लिए खेल मंत्री रेखा आर्या ने जल्द शासनादेश जारी कर निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा, कई युवक, महिला मंगल दलों की ओर से उन्हें ब्लॉक में ओपन जिम खोलने के लिए कहा गया था। ऐसे में उनकी ओर से इस दिशा में किए गए प्रयास जल्द ही धरातल पर उतरने वाले हैं। कहा, इन ओपन जिमों से हमारे युवक स्वस्थ होंगे। उन्हें कहीं अन्यत्र जाने की आवश्यकता नहीं होगी। युवाओं को वह हर एक सुविधा मिलेगी, जिसकी उन्हें जरूरत है। जिम में एक वर्ष से लेकर वृद्ध उम्र तक के लोगों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : विधानसभा से बर्खास्त 40 कर्मचारियों को आवास खाली करने का आखिरी नोटिस

उत्तराखंड : विधानसभा से बर्खास्त 40 कर्मचारियों को आवास खाली करने का आखिरी नोटिस

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : विधानसभा से बर्खास्त 40 कर्मचारियों को आवास खाली करने का आखिरी नोटिस उत्तराखंड विधानसभा में नियम विरुद्ध भर्ती के मामले में बर्खास्त 40 कर्मचारियों को राज्य संपत्ति विभाग ने सरकारी आवास खाली करने का आखिरी नोटिस जारी कर दिया है। उन्हें बेदखली अधिनियम (पीपी एक्ट) की धारा-5 के तहत सात मार्च तक हर हाल में आवास खाली करने को कहा गया है। इसके बाद जबरन बेदखल कर दिया जाएगा। राज्य संपत्ति विभाग के विहित अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया, पीपी एक्ट की धारा-4 के तहत पूर्व में सभी 40 बर्खास्त कर्मचारियों को केदारपुरम स्थित सरकारी कॉलोनी से आवास खाली करने का नोटिस दिया गया था। सभी का पक्ष सुनने के बाद अब धारा-5 में बेदखली का नोटिस दिया गया है। उन्हें कहा गया कि वे सात मार्च तक हर हाल में राज्य संपत्ति विभाग की ओर से दिए गए आवासों को खाली कर दें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई क...
उत्तराखंड : अब करवट बदलेगा मौसम, अगले तीन दिन चोटियों पर होगा भारी हिमपात

उत्तराखंड : अब करवट बदलेगा मौसम, अगले तीन दिन चोटियों पर होगा भारी हिमपात

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : अब करवट बदलेगा मौसम, अगले तीन दिन चोटियों पर होगा भारी हिमपात उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच चटख धूप खिल रही है, जिससे अधिकतम तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। शुक्रवार दून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में इस वर्ष अब तक सबसे कम ठंडा दिन रहा। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज शाम से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है। रविवार और सोमवार को चोटियों पर भारी हिमपात को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। निचले इलाकों में हल्की वर्षा होने की भी उम्मीद है। देहरादून में शुक्रवार को दिनभर चटख धूप खिली रही। ज्यादातर क्षेत्रों में शुष्क मौसम के कारण दिन में ठंड गायब हो गई है और तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया है। वहीं, दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में शुक्रवार अब तक इस वर्ष का सबसे कम ठंडा दिन रहा। तापमान 26 डिग्री स...