Wednesday, May 6News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड : जिस धार्मिक स्थल को तोड़ने को लेकर हुआ बवाल, अब नगर निगम ने पूरी तरह किया ध्वस्त

उत्तराखंड : जिस धार्मिक स्थल को तोड़ने को लेकर हुआ बवाल, अब नगर निगम ने पूरी तरह किया ध्वस्त

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : जिस धार्मिक स्थल को तोड़ने को लेकर हुआ बवाल, अब नगर निगम ने पूरी तरह किया ध्वस्त नगर निगम ने शुक्रवार को आधे टूटे धर्मस्थल को पूरी तरह तोड़कर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। बीती आठ फरवरी को बनभूलपुरा के मलिक का बगीचा क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए गए मदरसे और मस्जिद को ढहाने के दौरान पथराव, आगजनी और हिंसा हुई थी। पथराव होने के कारण तब नगर निगम की टीम मदरसे और नमाज स्थल को आधा तोड़कर ही बाहर निकल भागी थी। इस हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई जवान और नगर निगम कर्मचारी घायल भी हुए थे। हिंसा के बाद क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया था। 14 फरवरी को हाईकोर्ट में इस मामले में सुनवाई भी हुई थी। वहीं अब कर्फ्यू के बीच ही नगर निगम ने आधे टूटे अवैध धर्मस्थल को भी ढहा दिया है। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : दून से दिल्ली रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन अब बुधवार को भी होगी संचालित

उत्तराखंड : दून से दिल्ली रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन अब बुधवार को भी होगी संचालित

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : दून से दिल्ली रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन अब बुधवार को भी होगी संचालित देहरादून से दिल्ली रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन अब बुधवार को भी संचालित होगी। राज्यसभा सांसद डाॅ. कल्पना सैनी ने बताया कि व्यापारियों की मांग थी कि बुधवार को ट्रेन बंद रहने से व्यापार के लिए आवाजाही में दिक्कत हो रही है। इस पर उन्होंने प्रस्ताव भेजा था। उन्होंने बताया कि मंत्रालय ने इस मांग को भी मंजूरी दे दी है। बता दें कि इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में एक दिन बंद रहता है। ऐसे में अब बुधवार की जगह अन्य किसी दिन ट्रेन का संचालन बंद किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर, लक्सर में कोरोना के बाद से बंद चल रही पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी जल्द शुरू होगा। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : देहरादून बार एसोसिएशन के 11 पदों पर 51 अधिवक्ताओं ने किया नामांकन, आज नाम वापसी

उत्तराखंड : देहरादून बार एसोसिएशन के 11 पदों पर 51 अधिवक्ताओं ने किया नामांकन, आज नाम वापसी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : देहरादून बार एसोसिएशन के 11 पदों पर 51 अधिवक्ताओं ने किया नामांकन, आज नाम वापसी देहरादून बार एसोसिएशन के 11 सदस्यीय चुनावों के लिए शुक्रवार को अधिकारिक बिगुल बज उठा। 11 पदों पर 51 अधिवक्ताओं ने नामांकन किए। इनमें सबसे अधिक सचिव और उपाध्यक्ष पद पर आठ-आठ अधिवक्ताओं ने नामांकन किए। जबकि, अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष अनिल शर्मा और दो पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल व आलोक घिल्डियाल समेत पांच अधिवक्ताओं ने पर्चे भरे। चुनाव प्रक्रिया के तहत शनिवार को नाम वापसी का दिन है। दोपहर दो बजे के बाद चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की संख्या साफ हो जाएगी। चुनाव 27 फरवरी को होने हैं जिनकी मतगणना 28 फरवरी को होगी। विधि भवन स्थित एक कक्ष में नामांकन करने के लिए उम्मीदवार अलग-अलग अंदाज में पहुंचे थे। निवर्तमान अध्यक्ष अनिल शर्मा ब्रह्मकमल टोपी पहनकर नामांकन के लिए आए। जबकि, आठ बार ...
उत्तराखंड : मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक समेत नौ फरार आरोपितों के पोस्टर जारी, कुर्की के नोटिस घरों पर किए चस्पा

उत्तराखंड : मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक समेत नौ फरार आरोपितों के पोस्टर जारी, कुर्की के नोटिस घरों पर किए चस्पा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक समेत नौ फरार आरोपितों के पोस्टर जारी, कुर्की के नोटिस घरों पर किए चस्पा बनभूलपुरा बवाल के मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक समेत नौ फरार आरोपितों के पोस्टर जारी कर दिए हैं। साथ ही इनके घरों पर संपत्ति कुर्क करने का नोटिस भी चस्पा कर दिया है। वहीं शुक्रवार को संवेदनशील क्षेत्र बनभूलपुरा में चार घंटे और आसपास क्षेत्र में आठ घंटे की ढील रही। इस क्षेत्र में किसी को बाहर आवागमन की अनुमति नहीं थी। बनभूलपुरा में आठ फरवरी को सरकारी भूमि (नजूल) में बना मदरसा व नजाम स्थल तोड़ने पहुंची नगर निगम, पुलिस व प्रशासन की टीम पर हमला कर दिया गया था। आगजनी व फायरिंग तक हुई थी। मामले को शांत करने के लिए लगे नौंवे दिन शुक्रवार को कर्फ्यू में ढील एक-एक घंटे और बढ़ा दी गई थी। बनभूलपुरा संवेदनशील क्षेत्र में सुबह आठ बजे से नौ बजे तक राहत दी गई थी और आसपास के क्षेत्र में सुबह आठ...
उत्तराखंड : जिन पाइपों से बाहर आए थे मजदूर, उन्हीं से फिर सुरंग में पहुंचे जवान

उत्तराखंड : जिन पाइपों से बाहर आए थे मजदूर, उन्हीं से फिर सुरंग में पहुंचे जवान

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : जिन पाइपों से बाहर आए थे मजदूर, उन्हीं से फिर सुरंग में पहुंचे जवान सिलक्यारा सुरंग में डी-वाटरिंग के पहले चरण को सफलता पूर्वक पूरा कर लिया गया है। शुक्रवार को डी-वाटरिंग के पहले चरण के तहत एसडीआरएफ के पांच जवान और पांच सीनियर व जूनियर इंजीनियर सहित कुल दस लोग पांच घंटे तक सुरंग के अंदर रहे। वे उसी 800 एमएम के उन्हीं पाइपों से अंदर गए थे, जिनसे हादसे के बाद श्रमिकों को बाहर निकाला गया था। अंदर गए जवान-इंजीनियरों ने वहां गैस और रिसाव से जमा पानी चेक किया। एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि सभी चीजें सामान्य हैं, चिंता की कोई बात नहीं है। डी-वाटरिंग के पहले चरण के सफलतापूर्वक पूरा होने से अधिकारी व जवान उत्साहित हैं। दरअसल, यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग का निर्माण कार्य 12 नवंबर को हादसे के बाद से ही बंद है। सुरंग के अंदर रिसाव से जमा होने वाल...
उत्तराखंड : राज्य में समूह-ग के 370 पदों पर एक और भर्ती निकली, जानें आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी

उत्तराखंड : राज्य में समूह-ग के 370 पदों पर एक और भर्ती निकली, जानें आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : राज्य में समूह-ग के 370 पदों पर एक और भर्ती निकली, जानें आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी समूह-ग के अंतर्गत उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के अनुदेशक संवर्ग के 370 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए 25 फरवरी से 16 मार्च के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया, कि परीक्षा के लिए आयु सीमा 21 से 42 वर्ष के बीच है। इस भर्ती से अनुदेशक विद्युतकार के 75, अनुदेशक फिटर के 70, अनुदेशक इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक्स के 40, वेल्डर के 28, इंप्लाइबिलिटी स्किल के 24। कला-गणित के 18, ड्राफ्टमैन सिविल के 13, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी के 13, मशीनिस्ट के 13, स्वीइंग टेक्नोलॉजी के 13, मैकेनिक मोटर व्हीकल के 10, इन्फोरमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटिनेंस के आठ, कॉस्मेटोलॉजी के आठ, स्टेनोग्राफर एंड सेक्र...
उत्तराखंड : डीएम ने देर रात जारी किया कर्फ्यू में ढील का नया आदेश, अब आप आसानी से कर सकेंगे आवागमन

उत्तराखंड : डीएम ने देर रात जारी किया कर्फ्यू में ढील का नया आदेश, अब आप आसानी से कर सकेंगे आवागमन

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : डीएम ने देर रात जारी किया कर्फ्यू में ढील का नया आदेश, अब आप आसानी से कर सकेंगे आवागमन शुक्रवार को डीएम वंदना की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अतिक्रमण मुक्त स्थल से 100 मीटर परिधि के बाहर थाना बनभूलपुरा क्षेत्र के गौजाजाली, रेलवे बाजार, एफसीआइ गोदाम परिसर में सुबह छह से रात आठ बजे तक किसी तरह का प्रतिबंध नहीं रहेगा। शेष बनभूलपुरा क्षेत्र में सुबह छह से शाम पांच बजे तक की ही छूट रहेगी।इसके बाद नाइट कर्फ्यू रहेगा। बनभूलपुरा बवाल के 10वें दिन जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में ढील देकर बड़ी राहत प्रदान कर दी है। अब बनभूलपुरा के अतिक्रमण मुक्त स्थल से 100 मीटर परिधि तक ही कर्फ्यू पूरी तरह प्रभावी रहेगा। बाकी क्षेत्रों में दिन भर लोग आवागमन कर सकेंगे। डीएम के अनुसार, कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र सीमित आवागमन होगा लेकिन बाहर से आने और बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। बोर्ड परीक्षार्थि...
उत्तराखंड: वरिष्ठ नागरिकों का रोडवेज बस चालकों पर फूटा गुस्सा, प्रदेश में फ्री यात्रा के नाम पर चल रहा यह खेल

उत्तराखंड: वरिष्ठ नागरिकों का रोडवेज बस चालकों पर फूटा गुस्सा, प्रदेश में फ्री यात्रा के नाम पर चल रहा यह खेल

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: वरिष्ठ नागरिकों का रोडवेज बस चालकों पर फूटा गुस्सा, प्रदेश में फ्री यात्रा के नाम पर चल रहा यह खेल क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों ने रोडवेज बस के कुछ चालकों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। कहा कि वरिष्ठ नागरिक यात्रा करने के लिए रास्ते में हाथ देकर बस रोकने का इशारा करते हैं तो चालक नजरअंदाज कर आगे बढ़ जाते हैं। उत्तराखंड सरकार की ओर से 60 साल से ऊपर के लोगों को रोडवेज बस में फ्री सफर करवाया जाता है। वरिष्ठ नागरिकों का आरोप है कि बस चालक जैसे ही 60 साल से ऊपर के व्यक्तियों को रोड पर देखते हैं तो गाड़ी रोकते ही नहीं। मल्ला पचौनिया चोरगलिया निवासी बहादुर राम का कहना है कि वह जब भी बाजार जाने के लिए रोडवेज बस के चालक को हाथ देते हैं तो बस चालक गाड़ी की स्पीड और तेज कर लेते हैं। नयागांव कटान निवासी देवी दत्त चौसली का कहना है कि वह बीमार हैं। हल्द्वानी जाने के लिए रोडवेज के बस ...
उत्तराखंड : पुलिस ने उखाड़े अब्दुल मलिक के घर के दरवाजे, बिस्तर-बर्तन सब किया जब्त

उत्तराखंड : पुलिस ने उखाड़े अब्दुल मलिक के घर के दरवाजे, बिस्तर-बर्तन सब किया जब्त

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : पुलिस ने उखाड़े अब्दुल मलिक के घर के दरवाजे, बिस्तर-बर्तन सब किया जब्त बनभूलपुरा में हुए उपद्रव के बाद से फरार मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को आर्थिक चोट पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। शुक्रवार दोपहर पुलिस टीम उसके लाइन नंबर आठ स्थित घर में पहुंची। जिसके बाद कुर्की का काम शुरू हो गया। घरेलू समेत महंगे सामान को भी जमा किया गया। सब्बल से दरवाजे उखाड़ने के बाद बिस्तर-बर्तन भी जब्त किया गया। इसके बाद टिप्पर में लादा गया। कार्रवाई का सिलसिला रात तक चला। अब घर से मिले सामान की कीमत का आकलन किया जाएगा। आठ फरवरी को पुलिस और प्रशासन बनभूलपुरा स्थित मलिक के बगीचे में सरकारी भूमि पर बने मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ने के लिए पहुंचा था लेकिन भीड़ ने चारों तरफ से पथराव करने के साथ आगजनी भी कर दी। इसके बाद तीन अलग-अलग प्राथमिकी उपद्रवियों के विरुद्ध दर्ज की गईं। 44 लोग अब तक गिरफ्तार कि...
उत्तराखंड: चीन सीमा पर सेना की अग्रिम चौकियां अब बिजली से होंगी जगमग

उत्तराखंड: चीन सीमा पर सेना की अग्रिम चौकियां अब बिजली से होंगी जगमग

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: चीन सीमा पर सेना की अग्रिम चौकियां अब बिजली से होंगी जगमग चमोली जिले से लगे चीन सीमा क्षेत्र की अग्रिम चौकियां जल्द बिजली की रोशनी से जगमगाएंगीं। ऊर्जा निगम की ओर से अग्रिम चौकियों तक बिजली पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था जिसे मंजूरी मिल गई है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने वर्ष 2025 तक सीमा क्षेत्र की चौकियों तक बिजली पहुंचाने का दावा किया है। केंद्र सरकार की ओर से सीमा क्षेत्रों को बिजली, सड़क व अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया जा रहा है। चमोली जिले के नीती व माणा घाटी के अंतिम गांवों को वाइब्रेंट विलेज के रूप में विकसित किया जा रहा है जबकि सीमा पर स्थित सेना व आईटीबीपी की अग्रिम चौकियों को भी सुविधाओं से लैस करने की योजना पर काम चल रहा है। इसी के तहत संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) से अग्रिम चौकियों को बिजली से जोड़ने का काम चल र...