उत्तराखंड : देहरादून-मसूरी रोड के सालों पुराने भूस्खलन जोन का उपचार शुरू, विधायक गणेश जोशी ने भूमि पूजन के साथ कार्य को किया आरंभ
उत्तराखंड : देहरादून-मसूरी रोड के सालों पुराने भूस्खलन जोन का उपचार शुरू, विधायक गणेश जोशी ने भूमि पूजन के साथ कार्य को किया आरंभ
आखिरकार वह घड़ी भी आ ही गई, जब देहरादून-मसूरी रोड पर गलोगी पावर हाउस के पास के भूस्खलन जोन का उपचार शुरू कर दिया गया है। सोमवार को काबीना मंत्री व मसूरी क्षेत्र के विधायक गणेश जोशी ने भूमि पूजन के साथ कार्य को आरंभ करवाया।
यह भूस्खलन जोन न सिर्फ अतिसंवेदनशील था, बल्कि लोग सालों से इसके निराकरण की बाट जोह रहे थे। मसूरी रोड पर भारी भूस्खलन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो सितंबर, 2021 को भूस्खलन जोन का निरीक्षण किया था। तब उन्होंने इसके उपचार के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश लोनिवि को दिए थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद लोनिवि निर्माण खंड ने तत्काल उपचार की डीपीआर तो तैयार कार्रवाई, लेकिन वह भारीभरकम बजट के चलते लंबे समय तक ...








