बड़ी खबर :यहां वन विकास निगम में करोड़ों का घोटाला, दो कर्मचारी निलंबित
उत्तराखंड राज्य वन विकास निगम के नैनीताल जिले के लालकुआं स्थित डिपो नंबर 5 और 4 में आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट में 6 करोड़ से अधिक की गड़बड़ी का मामला सामने आया है ऑडिट रिपोर्ट सामने आने के बाद मुख्यालय ने एसआईटी जांच की सुकृति की है. वही गड़बड़ी सामने आने के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक वन विकास निगम ने लालकुआं स्थित वन विकास निगम के डिपो नंबर चार के लेखाकार पद पर तैनात दो लोगों को सस्पेंड करने की कार्रवाई की है क्षेत्रीय प्रबंधक बाल विकास निगम महेश चंद्र आर्य ने बताया कि अगस्त 2023 में लालकुआं स्थित डिपो संख्या पांच में नीलामी लकड़ी बिक्री में ठेकेदार और कर्मचारियों की मिलीभगत से करीब 9 लाख के वित्तीय घपले का प्रकरण सामने आया था जांच में प्रथम दृष्टया नीलामी की निर्धारित कीमत से कम रकम का बिल बनाकर सरकारी धन का घोटाला किया गया है। इसके बाद उनके द्वारा डिपो नंबर पांच और चार ऑडिट करने के लिए मुख्यालय को...










