Thursday, May 7News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड : कोविड के साथ ही बढ़ रहा सीजनल इन्फ्लुएंजा का खतरा

उत्तराखंड : कोविड के साथ ही बढ़ रहा सीजनल इन्फ्लुएंजा का खतरा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : कोविड के साथ ही बढ़ रहा सीजनल इन्फ्लुएंजा का खतरा कोविड के साथ ही सीजनल इन्फ्लुएंजा का खतरा बढ़ रहा है। दून अस्पताल के रेस्पिरेटरी विभाग में आने वाले सभी मरीजों की इन्फ्लुएंजा की जांच की जा रही है। जिले में दो कोविड के मरीज मिल चुके हैं। वहीं, सीजनल इन्फ्लुएंजा के मरीज भी लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक पांच से अधिक इन्फ्लुएंजा ए के मरीज आ चुके हैं। ऐसे में सोमवार से दून अस्पताल में मरीजों के लिए फ्लू ओपीडी भी शुरू हो गई है। पहले दिन यहां पर 20 मरीजों ने इलाज करवाया। दून अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि सीजनल इन्फ्ललुंजा और कोविड के लक्षण लगभग एक जैसे होते हैं। इसमें सर्दी, जुकाम, बुखार और बदन दर्द की समस्या होती है। हालांकि कुछ मरीजों में यह ज्यादा और कम हो सकता है। इसके लिए अलर्ट रहने की जरूरत होती है। ऐसे में मरीज को आइसोलेशन की जरूरत होती है। अस्पताल में खा...
उत्तराखंड : देहरादून में हड़ताल से चरमराई परिवहन व्यवस्था, हरिद्वार में ट्रक चालकों ने हाईवे किया जाम

उत्तराखंड : देहरादून में हड़ताल से चरमराई परिवहन व्यवस्था, हरिद्वार में ट्रक चालकों ने हाईवे किया जाम

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : देहरादून में हड़ताल से चरमराई परिवहन व्यवस्था, हरिद्वार में ट्रक चालकों ने हाईवे किया जाम साल के पहले दिन ही देहरादून में नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ रोडवेज बस चालकों से लेकर ट्रक, विक्रम, आटो और ई रिक्शा चालक हड़ताल पर रहे। इससे परिवहन व्यवस्था बेपटरी हो गई। नववर्ष का जश्न मनाने देहराूदन, मसूरी समेत आसपास के पर्यटन स्थलों पर पहुंचे पर्यटकों को सोमवार सुबह इस हड़ताल के कारण वापस गंतव्य तक पहुंचने के लिए सड़कों पर भटकना पड़ा। घंटों इंतजार के बाद भी वापसी के लिए लोगों को वाहन नहीं मिले। कुछ बसें रवाना भी हुईं, तो उनमें कई तरह की दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। उधर ट्रांसपोर्ट नगर समेत कुछ जगहों पर वाहन लेकर जा रहे लोगों से ट्रक-बस चालकों की झड़प हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। अनुमान के मुताबिक 200 से अधिक रोडवेज की बसें और एक हजार से अधिक ट्रक हड़ताल पर रह...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने की घोषणा, प्रदेश के 11 हाईस्कूल होंगे उच्चीकृत

उत्तराखंड : सीएम धामी ने की घोषणा, प्रदेश के 11 हाईस्कूल होंगे उच्चीकृत

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने की घोषणा, प्रदेश के 11 हाईस्कूल होंगे उच्चीकृत प्रदेश के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास के निकट के 11 हाईस्कूलों को इंटर कालेज के रूप में उच्चीकृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास कौलागढ़ के भवन का लोकार्पण करते हुए यह घोषणा की। सबसे अधिक पांच विद्यालय हरिद्वार, एक अल्मोड़ा, दो टिहरी, दो उत्तरकाशी और एक विद्यालय देहरादून जिले का है। मुख्यमंत्री ने कहा, छात्रावास भवन का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर है। उनके जीवन से हमें ऊर्जा, परिश्रम और संकल्प से ही महान कार्य करने की सीख मिलती है। राज्य में कमजोर, पिछड़े, अनाथ एवं संसाधनविहीन बच्चों की शिक्षा व्यवस्था के लिए इस तरह के 13 छात्रावास संचालित हैं, जिनमें 1,000 बच्चों के लिए मुफ्त व्यवस्थाएं की गई हैं। कहा, बालिकाओं के लिए 40 कस्तूरबा गांधी आवासी...
उत्तराखंड: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद खरशाली में मां यमुना की पूजा कर मुखबा हुए रवाना

उत्तराखंड: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद खरशाली में मां यमुना की पूजा कर मुखबा हुए रवाना

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद खरशाली में मां यमुना की पूजा कर मुखबा हुए रवाना चारधाम शीतकालीन यात्रा शुरू करने की पहल को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरशाली गांव पहुंचे। उन्होंने सुबह मां यमुना व राजराजेश्वरी सिद्ध पीठ की पूजा अर्चना कर शनिदेव महाराज मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद वह गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास मुखबा के लिए रवाना हुए। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने स्थानीय लोगों व पुरोहित समाज से भी शीतकालीन चारधाम यात्रा में आने के लिए अपने-अपने यजमानों व अन्य को प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा का महत्व व फल ग्रीष्मकाल से अधिक शीतकाल में होता है। इस मौके पर पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, पवन उनियाल, सुरेश उनियाल, सूरज तोमर, यशपाल राणा, प्यारे लाल उनियाल,बागेश्वर उनियाल सुभाष उनियाल, आशुतोष, ...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया एलान उत्तराखंड मुक्त विवि में बनेगी आईटी एकेडमी और एकलव्य पीठ

उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया एलान उत्तराखंड मुक्त विवि में बनेगी आईटी एकेडमी और एकलव्य पीठ

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया एलान उत्तराखंड मुक्त विवि में बनेगी आईटी एकेडमी और एकलव्य पीठ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अष्टम दीक्षा समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने यूओयू में एकलव्य पीठ की स्थापना करने की भी घोषणा की। आधुनिकता के साथ विविध क्षेत्रों में नवीन तकनीकी का प्रयोग बढ़ रहा है। वर्तमान समय में उद्योगों की मांग भी बढ़ी है। ऐसे में तमाम सेक्टरों में सेवाओं की प्रवृति और स्वरूप भी बदल चुका है। समय के अनुसार युवाओं को तैयार होना होगा और उद्योगों की मांग के अनुरूप अपने कौशल को अपग्रेड करना होगा। यह बात सूबे के मुख्यमंत्री ने कही। सीएम धामी ने कहा कि पूरा विश्व भारतीय संस्कृति, ज्ञान और परंपराओं के साथ ही अन्य क्षेत्रों का अनुसरण कर रहा है। साथ ही भारत के युवाओं के सामर्थ्य से लाभान्वित होने का इंतजार कर रहा है। ...
उत्तराखंड : सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह हरिद्वार दौरे पर आज पहुंचेंगे पतंजलि

उत्तराखंड : सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह हरिद्वार दौरे पर आज पहुंचेंगे पतंजलि

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह हरिद्वार दौरे पर आज पहुंचेंगे पतंजलि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह पतंजलि योगपीठ में बाबा रामदेव से मुलाकात करेंगे। उनके साथ राज्यपाल गुरमीत सिंह भी मौजूद रहेंगे। कहा जा रहा है कि इस दौरान बाबा रामदेव सरकार के साथ निवेश को लेकर एमओयू भी साइन कर सकते हैं। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : सीएम धामी पहुंचे बाबा भारामल के मंदिर, लोगों को बांटा प्रसाद भंडारे में खाया खाना

उत्तराखंड : सीएम धामी पहुंचे बाबा भारामल के मंदिर, लोगों को बांटा प्रसाद भंडारे में खाया खाना

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सीएम धामी पहुंचे बाबा भारामल के मंदिर, लोगों को बांटा प्रसाद भंडारे में खाया खाना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नए रूप में दिखे। वह शासक नहीं, बल्कि सेवक के रूप में यहां से 14 किलोमीटर दूर सुरई रेंज के घने जंगल के बीच स्थित बाबा भारामल के मंदिर पहुंचे। मंदिर में चार दिवसीय अनुष्ठान चल रहा है। पहले दिन रामायण पाठ और बाकी तीन दिन भंडारा। इस मंदिर के प्रति अगाध श्रद्धा के चलते सीएम ने बाबा भारामल की समाधि पर चादर चढ़ाई। प्रसाद बांटा और खुद भी ग्रहण किया। सबसे मिले, आत्मीयता से हाल पूछा। मुख्यमंत्री धामी करीब एक घंटे तक मंदिर में रहे। इस दौरान उन्हें सेवक बना देख हर कोई अभिभूत दिखा। मंदिर की देखरेख करने वाले बाबा हरि गिरि ने सीएम को आशीर्वाद दिया। मंदिर में लोकमंगल का अनुष्ठान हुआ। इस दौरान सीएम धामी ने पूजा भी की। ध्यान लगाने के साथ-साथ उन्होंने सेवा भी की। लोगों को प्रसाद...
उत्तराखंड : 80 प्रतिशत पूरा हुआ एलिवेटेड रोड का काम, अब दिल्ली से देहरादून का सफर सिर्फ ढाई घंटे में होगा पूरा

उत्तराखंड : 80 प्रतिशत पूरा हुआ एलिवेटेड रोड का काम, अब दिल्ली से देहरादून का सफर सिर्फ ढाई घंटे में होगा पूरा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : 80 प्रतिशत पूरा हुआ एलिवेटेड रोड का काम, अब दिल्ली से देहरादून का सफर सिर्फ ढाई घंटे में होगा पूरा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर फर्राटा भरने की हसरत जल्द पूरी होने वाली है। परियोजना के अंतिम छोर यानी देहरादून क्षेत्र में 12 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड का कार्य 80 प्रतिशत से अधिक पूरा किया जा चुका है। इस भाग पर नौ किलोमीटर की लंबाई में एलिवेटेड रोड तैयार है। शेष भाग के मार्च 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण को शीघ्र पूरा करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने जोर लगा दिया है। परियोजना के धरातल पर उतर जाने के बाद दिल्ली-देहरादून का सफर महज ढाई घंटे में पूरा किया जा सकेगा। वर्तमान में दिल्ली से देहरादून पहुंचने में छह घंटे लग जाते हैं। इसके साथ ही देहरादून से दिल्ली के बीच की दूरी 235 किलोमीटर से हटकर 213 किलो...
उत्तराखंड : नए भू-कानून बनाने के समर्थन में उतरे पूर्व सीएम हरीश रावत , प्रदेश का नाम बदलने पर भी उठाए सवाल

उत्तराखंड : नए भू-कानून बनाने के समर्थन में उतरे पूर्व सीएम हरीश रावत , प्रदेश का नाम बदलने पर भी उठाए सवाल

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : नए भू-कानून बनाने के समर्थन में उतरे पूर्व सीएम हरीश रावत , प्रदेश का नाम बदलने पर भी उठाए सवाल पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत उत्तराखंड के लिए नए भू-कानून बनाने के समर्थन में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि दुख की बात यह है कि जहां भूमि बेचने के बारे में सोचा भी नहीं जाना चाहिए था, वहां की जमीन बिक रही हैं। इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गत 24 दिसंबर को भू-कानून में संशोधन की मांग को लेकर रैली का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि रैली में उमड़े हुजूम का आम दर्द यही था कि कहीं ऐसा न हो कि हमें हमारी ही मिट्टी से अलग कर दिया जाए। हमारी थाती ही हमारे लिए पराई न हो जाए। हरीश रावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने जब प्रदेश का नाम उत्तराखंड से बदलकर उत्तरांचल किया तो ऐसे ही पहचान के संकट से बेचैनी उत्पन्न हो गई थी। आज उत्तराखंड की पहचा...
उत्तराखंड : नए साल पर 24 घंटे खुलेंगे होटल-रेस्टोरेंट और ढाबे, श्रम विभाग ने किया आदेश जारी

उत्तराखंड : नए साल पर 24 घंटे खुलेंगे होटल-रेस्टोरेंट और ढाबे, श्रम विभाग ने किया आदेश जारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : नए साल पर 24 घंटे खुलेंगे होटल-रेस्टोरेंट और ढाबे, श्रम विभाग ने किया आदेश जारी नए साल पर प्रदेशभर में सभी होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे 24 घंटे खुलेंगे। श्रम विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि पर्यटकों की सुविधा के लिए यह अहम कदम साबित होगा। एक ओर जहां मौसम विभाग ने प्रदेश में कई स्थानों पर बर्फबारी होने का अनुमान जताया है, तो वहीं प्रदेशभर में कई पर्यटन स्थलों, शहरों में पर्यटक नए साल का जश्न मनाने को पहुंचते हैं। चूंकि, सभी होटल, ढाबों के बंद होने का समय तय है। ऐसे में कई पर्यटकों को परेशानी हो सकती है। सचिव श्रम आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, उत्तराखंड दुकान और स्थापन (रोजगार विनियम एवं सेवा शर्त) अधिनियम 2017 के तहत पर्यटकों की आवाजाही के मद्देनजर सभी होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे 24 घंटे खुलेंगे। उन्होंने सभी प्रतिष्ठानों के क...