Friday, October 23News That Matters

Author: ucnnews

पांचों लोस सीटों पर गिरा मतदान, 53.65 प्रतिशत हुई वोटिंग, चिंता में उम्मीदवार

पांचों लोस सीटों पर गिरा मतदान, 53.65 प्रतिशत हुई वोटिंग, चिंता में उम्मीदवार

उत्तराखण्ड
लोकसभा चुनाव के तहत प्रथम चरण में आज यानी 19 अप्रैल को उत्तराखंड में मतदान संपन्न हो गया है। उत्तराखंड में 19 अप्रैल को 83 लाख से अधिक वोटर्स ने 55 लोकसभा प्रत्य़ाशियों की किस्मत का फैसला किया। लोकसभा चुनाव में शाम पांच बजे तक 53.56 प्रतिशत मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया, अगले कुछ घंटों में मतदान प्रतिशत में थोड़ी और बढ़ोतरी होने की संभावना होगी। उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीटें हैं। पिछले लोकसभा चुनावों के परिणामों पर नजर डाले तों देवभूमि की पांचों सीटों पर 2019 में भाजपा की जीत हुई थी। देशभर में आज लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए वोटिंग हुई। उत्तराखंड में भी लोकसभा की पांच सीटों के लिए वोट डाले गये। शुक्रवार यानी आज 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग शुरू हुई। मतदान के मामले में राज्य के पर्वत...
बड़ी खबर :मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया वोट, कहा जरूर मतदान करें

बड़ी खबर :मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया वोट, कहा जरूर मतदान करें

उत्तराखण्ड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। धामी आम मतदाताओं की तरह लाइन में खड़े रहे और अपनी बारी आने पर वोटिंग की।वोटिंग के बाद क्या बोले धामी मतदान के बाद धामी ने कहा खटीमा स्थित नगरा तराई मतदान केंद्र पर वोट डाल कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। आप भी सुदृढ़ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए बड़ी संख्या में मतदान करें।विशेषकर पहली बार वोट डाल रहे युवा साथियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर देश के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में अपना योगदान दें...
कांग्रेस प्रवक्ता के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन सहित गंभीर धाराओं में दर्ज किया गया अभियोग

कांग्रेस प्रवक्ता के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन सहित गंभीर धाराओं में दर्ज किया गया अभियोग

उत्तराखण्ड, देहरादून
अजीत नेगी पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी इंदिरा नगर, गल्ज़वाड़ी, थाना कैंट देहरादून ( संयोजक BJP IT सेल) द्वारा कोतवाली नगर में लिखित तहरीर दी कि गरिमा मेहरा दसोनी द्वारा अपनी फेसबुक आईडी पर आज माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड की छवि को धूमिल करने व उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से एक असत्य, आपत्तिजनक तथा भ्रामक खबर पोस्ट करते हुए उसे आम जनमानस के बीच प्रचारित प्रसारित करते हुए वर्तमान में जारी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया। लिखित प्रार्थना पत्र पर तत्काल थाना कोतवाली नगर में कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन सहित अन्य गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।...
इंतजार की घड़ी खत्म, उत्तराखंड में वोटिंग कल,12 तरह की IDs दिखाकर कर सकेंगे वोट

इंतजार की घड़ी खत्म, उत्तराखंड में वोटिंग कल,12 तरह की IDs दिखाकर कर सकेंगे वोट

उत्तराखण्ड, देहरादून
त्तराखंड की सभी पांच संसदीय सीटों के लिए कल एक साथ मतदान होगा। इससे पहले राज्य में चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है। बता दें कि राज्य में कुल 55 प्रत्याशी इन चुनावों में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं कल यानी शुक्रवार को सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो जाएगा। निर्वाचन आयोग ने सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। साथ ही सभी पोलिंग पार्टियां भी अपने बूथों पर पहुंच गई हैं। चुनाव प्रक्रिया को बेहतर ढंग से संपन्न कराने को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीबीआरसी पुरुषोत्तम ने आज सचिवालय में आवश्यक सेवा से जुड़े समस्त विभागों और एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। मीटिंग में मतदान के दिन मतदान खत्म तक सभी अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ की अनिवार्य तैनाती, विद्युत व पेयजल आपूर्ति के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी को यातायात सुचारू रखने के निर्देश दिए हैं। लोकसभा चुनाव में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग बिना क...
बड़ी खबर :9 हजार 500 पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थल तक पहुंची, शुक्रवार सुबह 7 बजे से करें मतदान

बड़ी खबर :9 हजार 500 पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थल तक पहुंची, शुक्रवार सुबह 7 बजे से करें मतदान

उत्तराखण्ड, देहरादून
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि राज्य में सभी पोलिंग पार्टियां अपने बूथों के लिए रवाना हो चुकी हैं। अभी तक 09 हजार 500 पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थल तक पहुंच चुकी हैं, आज शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थल तक पहुंच जायेंगी। राज्य में 19 अप्रैल 2024 को प्रातः 07ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक मतदान होना है। मतदान प्रारंभ होने से पहले सभी पोलिंग पार्टियों द्वारा मॉक पोल की कार्यवाही की जायेगी। सभी पोलिंग पार्टियां मतदान प्रारंभ करने की सूचना उपलब्ध करायेंगी। उसके बाद हर दो घंटे में मतदान की सूचनाएं दी जायेंगी अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आज परिवहन विभाग के साथ बैठक की गई। परिवहन विभाग यातायात की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करता रहेगा। किसी भी आम नागरिक के लिए यातायात में कोई असुविधा न हो, इसके लिए व्यवस्...
उत्तराखंड से चौंकाने वाले आयेंगे लोकसभा चुनाव नतीजे : राजीव महर्षि

उत्तराखंड से चौंकाने वाले आयेंगे लोकसभा चुनाव नतीजे : राजीव महर्षि

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने आज दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और इस बार लोकसभा चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले होंगे। उन्होंने दावा किया कि इस बार उत्तराखंड में 2009 के इतिहास की पुनरावृत्ति होने जा रही है और चार जून को इस बात की पुष्टि हो जायेगी। महर्षि ने कहा कि जोशीमठ आपदा में अपने आशियाने गंवाने वाले लोगों से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को आंसू बहाने पड़े तो साफ हो जाता है कि काठ की हांडी के दिन अब लद गए हैं। महर्षि ने कहा कि जोशीमठ में भू धंसाव से पीड़ित लोग जब राहत की गुहार लगा रहे थे तो तब उन्हें नक्सली बताया जा रहा था, आज उनके सामने कातर स्वर में अपने प्रत्याशी के लिए वोट नहीं मांगने पड़ते। वक्त पर अगर लोगों की बात सुन ली होती, जब लोग संकट में थे, तब उनके आंसू पोंछ लिए होते तो आज उन्हें आंसू नहीं बढ़ाने पड़ते। राजीव महर्षि...
लोक सभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के दूरस्थ मतदान केन्द्रो का किया निरीक्षणमतदान केंद्र में सुरक्षा एंव अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लोक सभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के दूरस्थ मतदान केन्द्रो का किया निरीक्षणमतदान केंद्र में सुरक्षा एंव अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उत्तराखण्ड, देहरादून
स्थानीय लोगो से वार्ता कर उन्हें निर्भीक एवं निष्पक्ष मतदान के लिए किया प्रेरित लोक सभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के दूरस्थ मतदान केन्द्र मसरास का भ्रमण कर वहां की सुरक्षा एंव अन्य व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें चुनाव के इस महापर्व में निर्भीक एवं निष्पक्ष होकर अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया...
बड़ी खबर :अंकिता, अग्निपथ और उत्तराखंड की अस्मिता पर केंद्रित हो चुका चुनाव : राजीव महर्षि

बड़ी खबर :अंकिता, अग्निपथ और उत्तराखंड की अस्मिता पर केंद्रित हो चुका चुनाव : राजीव महर्षि

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने आज कहा कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार अब पूरी तरह अंकिता हत्याकांड, अग्निपथ और उत्तराखंड की अस्मिता के सवाल पर केंद्रित हो गया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता का रुझान साफ बता रहा है कि अब वह केंद्र और भाजपा की जनविरोधी सरकारों को बर्दाश्त करने के लिए कतई तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बहरी सरकार को अंकिता भंडारी की लाचार मां की चीख सुनाई नहीं देती, उसी तरह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का ढोंग करने वाली केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार भी सब कुछ देखते समझते भी मौन साधे हुए है, ऐसे में लोग कैसे उसे बर्दाश्त कर सकते हैं। महर्षि ने कहा कि सेना उत्तराखंड के युवाओं की पहली पसंद है। यह उनके लिए सिर्फ रोजगार नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव दर्शाता है लेकिन मोदी सरकार ने जिस तरह से अग्निवीर योजना लाकर उ...
विकसित उत्तराखंड के लिए मत देगी उत्तराखंड की जनता: गौतम

विकसित उत्तराखंड के लिए मत देगी उत्तराखंड की जनता: गौतम

उत्तराखण्ड, देहरादून
भाजपा ने स्पष्ट किया है कि संकल्प पत्र पार्टी की प्राथमिकता है और उसका क्रियान्वयन हर हाल मे नई सरकार पूरा करेगी प्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि एनआरसी समेत 1951 के एजेंडे में शामिल मुद्दों को भी समय अनुसार राष्ट्रनीति में शामिल किया जाएगा। जनता का उत्साह बताता है कि रिकॉर्ड मतदान होगा और हम पांचों सीट 25 लाख से अधिक मतों से जीतने वाले हैं पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में गौतम ने कहा कि 19 अप्रैल के मतदान में मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए रिकॉर्ड मतदान देवभूमि की जनता करने जा रही है। क्योंकि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे ऐतिहासिक विकास एवं जनकल्याणकारी काम को देखा है । अटल जी के नेतृत्व में भाजपा ने राज्य का निर्माण किया है और आंदोलनकारियों...
बड़ी खबर :शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, नई क्लास में एडमिशन क़ो लेकर आया बड़ा अपडेट

बड़ी खबर :शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, नई क्लास में एडमिशन क़ो लेकर आया बड़ा अपडेट

उत्तराखण्ड, देहरादून
कक्षा 10 व 12 में अन्य बोर्ड से आये व व्यक्तिगत छात्र/छात्राओं के रुप में कक्षा 9 अथवा कक्षा 11 उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिये जाने के संदर्भ में।उपरोक्त विषयक विभिन्न विद्यालयो द्वारा ऐसे छात्र छात्राओं को कक्षा 10 एवं कक्षा 12 में प्रवेश दिये जाने के संदर्भ में पृच्छा की जा रही है, जो किसी अन्य बोर्ड से अथवा व्यक्तिगत रुप से कक्षा 9 अथवा कक्षा 11 उत्तीर्ण हैं। इस संदर्भ में परिषद् के पत्रॉकः उ०वि०शि०प०/पंजीकरण/112-208/2023, दिनांक 21 सितम्बर 2023 का अवलोकन करने का कष्ट करें। जिसमें स्पष्ट उल्लेख है कि आगामी वर्ष में कक्षा 10 एवं कक्षा 12 में व्यक्तिगत एवं अन्य बोडों से आने वाले परीक्षार्थियों को छोड़कर अन्य किसी भी छात्र/छात्रा का पंजीकरण नहीं किया जायेगा इससे स्पष्ट है कि जो किसी अन्य बोर्ड से अथवा व्यक्तिगत रुप से कक्षा 9 अथवा कक्षा 11 उत्तीर्ण हैं, को कक्षा 10 अथवा कक्षा 12 मे...