उत्तराखंड : अब ऐसे हैं हल्द्वानी के हालात, पेट्रोल बम बनाने और SO की गाड़ी फूंकने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे
उत्तराखंड : अब ऐसे हैं हल्द्वानी के हालात, पेट्रोल बम बनाने और SO की गाड़ी फूंकने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे
बनभूलपुरा में हुए उपद्रव में शामिल 14 और आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के बारे में मिली जानकारी चौंकाने वाली है। पेट्रोल बम तैयार करने से लेकर एसओ की गाड़ी फूंकने वाले और पीएसी के जवान की मैगजीन लूटने वाले लोग भी इसमें शामिल हैं। इसके अलावा तीन नाम वह भी शामिल है, जिन्हें वांछित करार देने के साथ शहर में इनके पोस्टर भी चस्पा किए गए थे।
शनिवार शाम पुलिस बहुउद्देशीय भवन में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि बनभूलपुरा मामले में दो प्राथमिकी पुलिस और एक नगर निगम की तरफ से दर्ज कराई गई थी। 44 लोग पहले गिरफ्तार किए गए थे। वहीं, 14 लोग अब गिरफ्तार किए गए हैं। इससे अब तक गिरफ्तार हुए लोगों की संख्या 58 हो गई है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार...








