बाबा तरसेम की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत, एक की तलाश जारी…
उत्तराखंड द्वारा बीते 28 मार्च को नानकमत्ता गुरुद्वारा के बाबा तरसेम सिंह की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी बदमाश अमरजीत उर्फ बिट्टू के साथ कल देर रात हरिद्वार में पुलिस की मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश को गोली लगी जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया जिसकी तलाश जारी है। घायल बदमाश को पुलिस द्वारा तुरंत सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया गया जहां डॉक्टर द्वारा उसको मृत घोषित कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ टीम उत्तराखंड द्वारा एसएसपी हरिद्वार को उधम सिंह नगर के नानकमत्ता गुरुद्वारा के बाबा तरसेम सिंह की हत्या में वांछित ईनामी बदमाशों के सहारनपुर से हरिद्वार भगवानपुर कलियर होकर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश जाने की गुप्त सूचना दी गई थी,जिस पर पूरे हरिद्वार जनपद में जगह-जगह एसटीएफ टीमों के साथ संयुक्त रूप से सघन चैकिंग अभियान चलाया जा र...










