मुख्यमंत्री योगी और मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी (नैनीताल) में भाजपा द्वारा आयोजित विजय संकल्प रैली को किया संबोधित
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एम.बी इण्टर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी (नैनीताल) में भाजपा द्वारा आयोजित विजय संकल्प रैली में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवभूमि उत्तराखंड को कोटि कोटि नमन करते हुए बैसाखी, खालसा पंथ स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा *देवभूमि का कंकड़ कंकड़ शंकर है। हर स्थल पवित्रता के भाव से भरा हुआ है।* हमारी सरकारों ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच वर्षों से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकाला है। *भाजपा समस्या नहीं समाधान में विश्वास करती है। समस्या का नाम कांग्रेस है, जिन्होंने हमेशा देश को समस्या दी। कांग्रेस ने देश को विभाजन, आतंकवाद, नक्सलवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार, की समस्या दी है*। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व बदलता हुआ भारत वैश्विक मंच...










