उत्तराखंड : हल्द्वानी में हुए बवाल के बाद प्रदेश भर में हाई अलर्ट, धार्मिक स्थलों के आसपास जबरदस्त फोर्स तैनात
उत्तराखंड : हल्द्वानी में हुए बवाल के बाद प्रदेश भर में हाई अलर्ट, धार्मिक स्थलों के आसपास जबरदस्त फोर्स तैनात
हल्द्वानी के वनफूलपुरा में हुए पथराव व आगजनी की घटना के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान ने सभी जिलों के एसएसपी व एसपी को लिखित निर्देश जारी करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं।
वहीं इंटरनेट मीडिया सेल को भी अलर्ट पर रहने को कहा है। शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई, फिर भी प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों के आसपास फोर्स तैनात करने को कहा गया है।
वनफूलपुरा की घटना के बाद गुरुवार रात से भी प्रदेश में पुलिस फोर्स अलर्ट मोड पर था। सभी जिलों के प्रभारियों ने अपने-अपने जिलों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए खुद संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया और धार्मिक स्थलों पर निगरानी रखने के निर्...








