उत्तराखंड : वीकेंड में नैनीताल बढ़ने लगी सैलानियों की आमद, लेकिन कार्बेट पार्क भ्रमण के लिए देना पड़ रहा ज्यादा शुल्क
उत्तराखंड : वीकेंड में नैनीताल बढ़ने लगी सैलानियों की आमद, लेकिन कार्बेट पार्क भ्रमण के लिए देना पड़ रहा ज्यादा शुल्क
वीकेंड में सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया है। ऐसे में नगर की रंगत में निखार आने लगा है। उम्मीद है कि अगले दो दिन सैलानियों की आमद में अधिक बढ़ोतरी होगी। नगर में शुक्रवार को खासी चहल-पहल देखी गई। बाजारों में भीड़ रही और पर्यटन स्थल गुलजार रहे।
सैलानियों की आमद बढ़ने से पर्यटन कारोबारी खुश हैं। स्नोव्यू, राजभवन, चिड़ियाघर, हिमालय दर्शन में सैलानियों की पूरे दिन आवाजाही रहने से चहल पहल रही। शाम के समय में मालरोड पर भी रौनक रही। झील में भी काफी संख्या में नौकायन करते सैलानी नजर आए।
अधिकांश होटलों में एडवांस बुकिंग होनी शुरू हो गई है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के महासचिव वेद साह के अनुसार वीकेंड के साथ ही होली पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ...










