Tuesday, February 24News That Matters

Author: ucnnews

पौड़ी के गजल्ड गांव में दहशत खत्म, प्राइवेट शूटर जॉय हुकिल ने नरभक्षी गुलदार को मार गिराया, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

पौड़ी के गजल्ड गांव में दहशत खत्म, प्राइवेट शूटर जॉय हुकिल ने नरभक्षी गुलदार को मार गिराया, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
पौड़ी के गजल्ड गांव में पिछले कई दिनों से सक्रिय गुलदार के आतंक से आखिरकार ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। बुधवार देर रात प्रसिद्ध प्राइवेट शूटर जॉय हुकिल और वन विभाग की टीम ने एक गुलदार को मार गिराया है जिसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू कर नागदेव रेंज पौड़ी पहुंचा दिया है। गौरतलब है कि बीते गुरुवार को गजल्ड गांव में 45 वर्षीय राजेंद्र नोटियाल को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया था। इसके बाद लगातार क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियां नजर आ रही थीं और कई पालतू पशुओं पर भी हमले हुए, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने विभाग से मांग की कि विभागीय शूटर के साथ-साथ एक प्राइवेट शूटर को भी तत्काल तैनात किया जाए, ताकि नरभक्षी गुलदार का अंत किया जा सके। ग्रामीणों की मांग पर कार्रवाई करते हुए प्राइवेट शूटर जॉय हुकिल को क्षेत्र में लगाया गया। देर रात उन्होंने सक्रिय गुलदार को ट्रैक कर ...
वन्यजीव प्रभावित क्षेत्रों में स्कूली नौनिहालों को मिलेगी एस्कार्ट की सुविधा,मुख्यमंत्री ने वन विभाग की समीक्षा बैठक में दिए डीएफओ पौड़ी को हटाने के निर्देश-मुख्यमंत्री

वन्यजीव प्रभावित क्षेत्रों में स्कूली नौनिहालों को मिलेगी एस्कार्ट की सुविधा,मुख्यमंत्री ने वन विभाग की समीक्षा बैठक में दिए डीएफओ पौड़ी को हटाने के निर्देश-मुख्यमंत्री

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि मानव वन्यजीव संघर्ष को खत्म करने के लिए वन विभाग के साथ ही शासन-प्रशासन के स्तर पर भी प्रभावी प्रयास किये जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटना की सूचना मिलने के 30 मिनट के अन्दर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच जाए। इसके लिए संबंधित डीएफओ और रेंजर की जिम्मेदारी तय की जाए। प्रभावितों को आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने पौड़ी में मानव -वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं के दृष्टिगत पौड़ी के डीएफओ को तत्काल प्रभाव से वहां से हटाने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों में जंगली जानवरों का अधिक भय है, ऐसे क्षेत्रों में स्कूली बच्चों को स्कूल तक छोड़ने और घर तक लाने के लिए वन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा एस्कॉर्...
पी.आर.डी जवानों के लिए एक विशिष्ट प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की जाएगी : मुख्यमंत्री

पी.आर.डी जवानों के लिए एक विशिष्ट प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की जाएगी : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को ननूरखेड़ा, देहरादून स्थित निदेशालय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल परिसर में प्रान्तीय रक्षक दल के 'स्थापना दिवस' के अवसर पर आयोजित रैतिक परेड कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत पीआरडी स्वयंसेवकों के आश्रितों को सहायता राशि एवं पीआरडी जवानों के बच्चों को छात्रवृत्ति के चेक भी प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा कि की पी.आर.डी जवानों के लिए एक विशिष्ट प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की जाएगी।पीआरडी जवानों को भी अब ड्यूटी के दौरान चिकित्सालय में भर्ती होने की स्थिति में उपचार के दौरान ड्यूटी पर ही माना जाएगा और उन्हें अधिकतम छह माह का मानदेय प्रदान किया जाएगा। ग्राम अस्थल रायपुर में खेल मैदान का निर्माण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पी.आर.डी जवान, धैर...
उत्तराखंड में पाला बना जानलेवा: 20 दिनों में 11 मौतें, सड़कें बनीं फिसलन का जाल

उत्तराखंड में पाला बना जानलेवा: 20 दिनों में 11 मौतें, सड़कें बनीं फिसलन का जाल

उत्तराखंड
उत्तराखंड में पाला बना जानलेवा: 20 दिनों में 11 मौतें, सड़कें बनीं फिसलन का जाल उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड के साथ पाला जमना अब जानलेवा साबित हो रहा है। पिछले 20 दिनों में पाले के कारण फिसलन भरी सड़कों पर 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पहाड़ी इलाकों में लगातार गिरते तापमान ने सड़कें शीशे जैसी फिसलन भरी बना दी हैं, जिससे वाहनों का नियंत्रण खोना आम बात हो गई है। स्थानीय लोगों और प्रशासन के अनुसार, सुबह और देर शाम के समय सड़कों पर पाले की परत जम जाने से खतरा कई गुना बढ़ जाता है। कई जगहों पर बाइक, कार और बसें फिसलकर खाई में जा गिरीं, जिससे बड़े हादसे हुए। विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति आने वाले दिनों में और गंभीर हो सकती है, क्योंकि ठंड का प्रकोप तेज हो रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे रात और सुबह के समय यात्रा से बचें तथा ...
मा0 मुख्यमंत्री घोषणाएं प्राथमिकता-डीएम सविन बंसल ने विभागों को चेतायाः लापरवाही हरगिज बर्दाश्त नहीं,

मा0 मुख्यमंत्री घोषणाएं प्राथमिकता-डीएम सविन बंसल ने विभागों को चेतायाः लापरवाही हरगिज बर्दाश्त नहीं,

उत्तराखंड
मा0 मुख्यमंत्री घोषणाएं प्राथमिकता-डीएम सविन बंसल ने विभागों को चेतायाः लापरवाही हरगिज बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी सविन बसंल ने ऋषिपर्णा सभागार में मुख्यमंत्री घोषणाओं की विभागवार समीक्षा बैठक ली। बैठक में डीएम ने सभी विभागों द्वारा घोषणाओं पर की गई प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और लंबित मामलों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाएं प्राथमिकता वाले कार्य हैं, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विभागवार प्रस्तुतियों का अवलोकन करते हुए धीमी गति से चल रहे कार्यों पर नाराज़गी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान आवास, एमडीडीए, नगर निगम, खेल, युवा कल्याण आदि विभागों में भूमि चयन समस्या के कारण लंबित घोषणाओं पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए क...
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में अयोग्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति का गंभीर खुलासा

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में अयोग्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति का गंभीर खुलासा

उत्तराखंड
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में अयोग्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति का गंभीर खुलासा उत्तराखंड के अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आरोप है कि कई स्थानों पर ऐसे डॉक्टरों को विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त किया गया, जिनके पास न तो आवश्यक विशेषज्ञता (PG डिग्री) थी और न ही उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल (UMC) का अनिवार्य पंजीकरण। यह गंभीर मामला भी आरटीआई कार्यकर्ता चंद्र शेखर जोशी द्वारा उजागर किया गया है, जिन्होंने राज्य और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजकर तुरंत जांच और कार्रवाई की मांग की है। मामले की पृष्ठभूमि 28 अप्रैल 2025 को स्वास्थ्य विभाग ने 45 विशेषज्ञ डॉक्टरों की अस्थायी तैनाती का आदेश जारी किया। लेकिन दस्तावेज़ों की जांच में सामने आया कि: कई डॉक्टरों ने UMC पंजीकरण नहीं कराया था। कुछ डॉक्टरों ने अभी तक PG भी उत्तीर्ण नहीं किया...
उत्तराखंड कैबिनेट के 19 अहम फैसले, RoW मुआवजे में भारी बढ़ोतरी, छात्रों को निःशुल्क कोचिंग, रिजॉर्ट अब कृषि भूमि पर भी बनेंगे; नैनी-सैनी एयरपोर्ट AAI को हस्तांतरित

उत्तराखंड कैबिनेट के 19 अहम फैसले, RoW मुआवजे में भारी बढ़ोतरी, छात्रों को निःशुल्क कोचिंग, रिजॉर्ट अब कृषि भूमि पर भी बनेंगे; नैनी-सैनी एयरपोर्ट AAI को हस्तांतरित

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मंत्रिमण्डल के निर्णय 1. पारेषण लाईनों के निर्माण में मार्गाधिकार सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण हेतु विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों एवं अनुपूरक दिशा-निर्देशों को पिटकुल हेतु अंगीकार किये जाने का कैबिनेट द्वारा अनुमोदन। उपरोक्त के फलस्वरूप पिटकुल द्वारा निर्मित की जाने वाली 66 के.वी. एवं इससे अधिक क्षमता के अंतर्राज्यीय पारेषण लाइनों के निर्माण हेतु भू-स्वामियों को न्यायसंगत मुआवजा प्रदान कर Right of Way से संबंधित विवादों के समाधान एवं परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करते हुए मुआवजे की राशि में वृद्धि की गई है। अब पारेषण लाईनों के लिए बनाए जाने वाले टावर के चारों कोने के नीचे के क्षेत्र एवं इसके एक मीटर की परिधि के अंतर्गत आने वाली भूमि के लिए मुआवजा की राशि सर्किल रेट का दो गुना की गई है। पारेषण लाईन के नीचे अवस्थित खेतांे के लिए भी निर्धारित सर्...
महाराज ने गुलदार के हमले में कंचन देवी के गंभीर रूप से घायल होने पर चिंता जताई,एयर एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु एम्स पहुंचने के दिये निर्देश

महाराज ने गुलदार के हमले में कंचन देवी के गंभीर रूप से घायल होने पर चिंता जताई,एयर एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु एम्स पहुंचने के दिये निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने पोखड़ा ब्लॉक के ग्राम देवराड़ी में 36 वर्षीय कंचन देवी पत्नी अर्जुन सिंह पर गुलदार के हमला में गंभीर रूप से घायल होने पर चिंता जताते हुए जिलाधिकारी से वार्ता कर तत्काल उन्हें एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में उनका उपचार करने के निर्देश दिए। महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में गुलदार के हमलों की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए वन विभाग के अधिकारियों से कहा है कि वह पूरे इलाके में ड्रोन से निगरानी के साथ-साथ गश्त बढ़ाकर तत्काल लोगों की सुरक्षा के सभी जरुरी कदम उठाएं। उन्होंने पंचायत विभाग के अधिकारियों से कहा है कि गुलदार एवं जंगली जानवरों के छिपने के स्थान के साथ-साथ गांव के आसपास शीघ्रता से झाड़ियां का कटान करना सुनिश्चित करें।  ...
DM सविन बंसल बोले: नंदा की चौकी पुल हाई प्रायोरिटी पर, टेंडर प्रक्रिया एडवांस स्टेज में; जाम से राहत जल्द

DM सविन बंसल बोले: नंदा की चौकी पुल हाई प्रायोरिटी पर, टेंडर प्रक्रिया एडवांस स्टेज में; जाम से राहत जल्द

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मॉनसून सीजन के दौरान आई भीषण बारिश ने देहरादून को विकासनगर और हिमाचल से जोड़ने वाले मुख्य संपर्क मार्ग पर स्थित नंदा की चौकी के पास बने अहम पुल को भारी नुकसान पहुंचाया था। तेज बहाव और जलभराव के चलते यह पुल क्षतिग्रस्त हो गया था , जिससे इस मार्ग पर आवाजाही ठप हो गई थी स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन की ओर से एक अस्थायी पुल का निर्माण कराया गया, ताकि यातायात किसी तरह सुचारु रह सके हालांकि, अब कई महीने बीत जाने के बाद भी अब तक मुख्य स्थायी पुल का निर्माण शुरू नहीं हो सका है, जिसका खामियाजा रोजाना हजारों लोगों को जाम और अव्यवस्था के रूप में भुगतना पड़ रहा है इस मार्ग से रोजाना स्थानीय लोगों के साथ-साथ देहरादून, विकासनगर और राज्य से बाहर जाने वाले वाहनों की भी भारी आवाजाही रहती है अस्थायी पुल की सीमित क्षमता के कारण पीक ऑवर्स में लंबा ट्रैफिक जाम लगना आम बात हो गई है स्कूल जाने वाले बच्चे, दफ्...
जिले में रफ्तार पकड़ती स्वास्थ्य सेवाएं; मा0 मुख्यमंत्री की प्रेरणा से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में जूटा जिला प्रशासन

जिले में रफ्तार पकड़ती स्वास्थ्य सेवाएं; मा0 मुख्यमंत्री की प्रेरणा से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में जूटा जिला प्रशासन

उत्तराखंड
जिले में रफ्तार पकड़ती स्वास्थ्य सेवाएं; मा0 मुख्यमंत्री की प्रेरणा से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में जूटा जिला प्रशासन शत प्रतिशत स्वास्थ्य उपचार के लिए जाना जा रहा है (एसएनसीयू) डॉक्टर/ स्टॉफ दे रहे हैं बेहतर सेवा देहरादून दिनांक 09 दिसंबर 2025,(सूवि), जिलाधिकारी सविन बंसल के सत्त प्रयासों और निगरानी के फलस्वरूप जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाएं तेज़ी से बेहतर हुई हैं। मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करते हुए विगत वर्ष 12 नवम्बर 2024 को 6 बेड से प्रारम्भ हुआ स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) अब दोगुनी क्षमता के साथ संचालित हो रहा है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस यूनिट में दो मदर वार्ड, स्टाफ रूम तथा पूर्ण सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है, जिससे सुरक्षा एवं मॉनिटरिंग और मजबूत हुई है। निरंतर फॉलोअप एवं 24×7 स्वास्थ्य सेवाओं के चलते बड़ी संख्या में नवजातों को समय प...