Friday, August 7News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड : योजना को लगा झटका अब मिड-डे मील में छह लाख से अधिक छात्रों को नहीं मिलेगी झंगोरे की खीर

उत्तराखंड : योजना को लगा झटका अब मिड-डे मील में छह लाख से अधिक छात्रों को नहीं मिलेगी झंगोरे की खीर

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : योजना को लगा झटका अब मिड-डे मील में छह लाख से अधिक छात्रों को नहीं मिलेगी झंगोरे की खीर मंडुवा, झंगोरा सहित कुछ अन्य मोटे अनाजों को स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बताते हुए इसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली और मिड-डे मील में शामिल किए जाने का दावा किया था। सरकारी राशन की दुकानों में मोटा अनाज नहीं मिल रहा है और अब सरकारी स्कूलों को झंगोरा भी नहीं दिया जाएगा। मिड-डे मील में छह लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को मोटा अनाज दिए जाने की योजना को झटका लगा है। इस योजना की आगामी एक सितंबर से शुरुआत कर देहरादून और ऊधमसिंह नगर में स्थित केंद्रीयकृत किचनों को झंगोरा दिया जाना था। शिक्षा विभाग ने इसके लिए 166 क्विंटल झंगोरे की मांग की थी, लेकिन राज्य सहकारी संघ ने इसकी उपलब्धता पर असमर्थता जता दी है। राज्य सरकार ने मंडुवा, झंगोरा सहित कुछ अन्य मोटे अनाजों को स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बताते हुए इसे सार्...
उत्तराखंड : बड़े पैमाने पर हो रहा अवैध कटान…पुरोला में कार्रवाई के आदेश जारी, चकराता पर चुप्पी

उत्तराखंड : बड़े पैमाने पर हो रहा अवैध कटान…पुरोला में कार्रवाई के आदेश जारी, चकराता पर चुप्पी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : बड़े पैमाने पर हो रहा अवैध कटान...पुरोला में कार्रवाई के आदेश जारी, चकराता पर चुप्पी पुरोला तहसील में सांद्रा रेंज, देवता रेंज और कोटिगाड़ रेंज में हुई जांच में बड़ी संख्या में देवदार और कैल के हरे पेड़ाें को काटे जाने की पुष्टि हुई है। उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर जंगल काटे जा रहे हैं। चकराता में करीब तीन साल से संरक्षित प्रजाति के देवदार और कैल जैसे हरे पेड़ काटे जा रहे थे, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। हर रोज सैकड़ों स्लीपर बरामद हो रहे हैंै, लेकिन वन विभाग पूरे मामले में लीपापोती में जुटा है। उधर, पुरोला में अवैध कटान पर कई अधिकारी-कर्मियों पर कार्रवाई के आदेश जारी हो गए हैं। पुरोला तहसील में सांद्रा रेंज, देवता रेंज और कोटिगाड़ रेंज में हुई जांच में बड़ी संख्या में देवदार और कैल के हरे पेड़ाें को काटे जाने की पुष्टि हुई है। अब वन मुख्यालय ने डीएफओ, एसडीओ, वन क्षेत्रा...
उत्तराखंड : भाजपा अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस का पलटवार- हमारे गोत्र के धामी मंत्रिमंडल के ज्यादातर मंत्री

उत्तराखंड : भाजपा अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस का पलटवार- हमारे गोत्र के धामी मंत्रिमंडल के ज्यादातर मंत्री

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : भाजपा अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस का पलटवार- हमारे गोत्र के धामी मंत्रिमंडल के ज्यादातर मंत्री बागेश्वर उपचुनाव के लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान पर अब कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी और शीशपाल सिंह बिष्ट ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि धामी मंत्रिमंडल में आधे से अधिक मंत्री पद पर आसीन लोग कांग्रेस से आयात किए हुए हैं। क्या इसका मतलब यह निकाला जाए कि भाजपा के पास काबिल विधायकों की कमी है। प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के उस बयान पर कड़ी प्रक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को बागेश्वर उप चुनाव में अपने कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर बाहर से प्रत्याशी आयात करना पड़ा। कांग्रेस ने कहा कि धामी मंत्रिमंडल में ज्यादातर मंत्री कांग्रेस गोत्र के हैं।पार्टी प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी और शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि बागेश्वर उपचुनाव में म...
तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे सीएम धामी, इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे सीएम धामी, इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यूं ही दिल्ली का दौरा नहीं करते। वह जब भी दिल्ली जाते हैं, राज्य के लिए कुछ न कुछ सौगात लेकर ही लौटते हैं। अगले तीन दिनों तक वह दिल्ली में रहेंगे, लेकिन इस बार सीएम धामी उत्तराखण्ड के लिए कुछ मांगने नहीं जा रहे बल्कि दो महत्वपूर्ण मसलों पर फील्डिंग सजाने के लिए वह देश की राजधानी में प्रवास करेंगे। मौजूदा समय में उनका फोकस ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023’ और ‘यूसीसी’ पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार से 22 अगस्त तक दिल्ली में मौजूद रहेंगे। तीन दिन का उनका यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान उनकी भाजपा हाईकमान, केन्द्रीय मंत्रियों के साथ ही देश के बड़े उद्यमियों के साथ मुलाकात और बैठकें प्रस्तावित हैं। उनकी सबसे अहम बैठक 21 अगस्त को देश के नामी उद्योगपतियों के साथ होनी है। इस बैठक का एकमात्र एजेंडा ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम...
उत्तराखंड में इन्हें मिली सौगात, शासन ने किए अधिकारियों के हुए बंपर प्रमोशन…

उत्तराखंड में इन्हें मिली सौगात, शासन ने किए अधिकारियों के हुए बंपर प्रमोशन…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में शासन ने अधिकारियों को सौगात दी है। बताया जा रहा है कि शासन की तरफ से 12 पीपीएस अधिकारियों के प्रमोशन किए गए हैं। जिसका आदेश जारी किया गया है। इसमें से तीन अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक के तौर पर पदोन्नत हुए हैं, तो वहीं  बाकी अधिकारियों का ग्रेड पे बढ़ाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे अधिकारियों को बड़ी सौगात मिली है। बताया जा रहा है कि जिन अधिकारियों के प्रमोशन किए गए हैं उसमें 3 पुलिस उपाधीक्षक भी शामिल हैं, जिन्हें अब अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी दो के पद पर पदोन्नति दी गई है। जिसके आदेश जारी किए गए है। बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारी संगीता, चंदन सिंह बिष्ट और भूपेंद्र सिंह को पुलिस उपाध्यक्ष के से पुलिस उपाधीक्षक ज्येष्ठ के पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं रेनू लोहनी, उत्तम सिंह नेगी और स्वप्न किशोर सिंह का ग...
अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों को भी मिल सकेगी सरकारी नौकरी…

अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों को भी मिल सकेगी सरकारी नौकरी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। बताया जा रहा है कि अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों को भी सरकारी नौकरी मिल सकेगी। इसका रास्ता साफ हो गया है।  वित्त विभाग की मंजूरी मिल चुकी है। इसका प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। पहले राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों के नौकरी के प्रस्ताव को रद्द कर दिया था। मिली जानकारी के अनुसार खेल विभाग की ओर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधे नौकरी के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को विभिन्न छह विभागों में 2000 से लेकर 5400 ग्रेड पे तक के पदों पर सीधे नौकरी मिलेगी। बताया जा रहा है कि इसके लिए विभिन्न 14 विभाग चयनित किए गए थे, लेकिन वित्त विभाग ने अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को 4600 से 5400 ग्रेड पे पर नौकरी के प्रस्ताव को जहां...
भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कें बाधित, ग्रामीण परेशान…

भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कें बाधित, ग्रामीण परेशान…

उत्तराखण्ड
Tehri News: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों के भीतर हुई भारी बारिश के कारण आपदा जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। आलम यह है कि इस आफत की बारिश के चलते अभी तक तमाम गांवों के साथ ही सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं। टिहरी में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा  है कि वर्षा के चलते जिले के कई मोटर मार्ग बंद पड़े हैं, जिस कारण क्षेत्रवासियों का आवागमन प्रभावित हो गया है। वहीं कई गांव में बिजली बाधित हो गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टिहरी में वर्षा से  तीन राजमार्ग व 29 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद पड़े हैं जिस कारण क्षेत्रवासियों का आवागमन प्रभावित हो गया है। बताया जा रहा है कि लक्षमोली के समीप सड़क धंसने से आवागमन बाधित हो रखा है। लक्षमोली-बागवान-हिसरियाखाल, गुनर-नाई व नाई-मिंडात राज्य मार्ग बंद पड़े हैं। वहीं बताया जा रहा है कि नरेंद्रनगर ब्लाक व सकालाना क्षेत्र में करीब 15 गांवों में विद्यु...
चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों में भारी कटौती, जानें डिटेल्स…

चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों में भारी कटौती, जानें डिटेल्स…

उत्तराखण्ड
त्योहारी सीजन के आने से पहले आम जन के लिए खुशखबरी है। बताया जा रहा है कि बजाज ऑटो ने अपने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों में भारी कटौती की घोषणा की है। अब इसकी कीमत 1,30,000 रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) है, जो मूल कीमत 1.52 लाख से लगभग 22,000 रुपये कम है।स्कूटर को ग्राहकों द्वारा काफी पसंद किया गया है। लेकिन ये ऑफर सिर्फ कुछ समय के लिए मान्य है। मिली जानकारी के अनुसार बैटरी से चलने वाला यह दोपहिया वाहन अब कुछ समय के लिए 1,30,000 रुपये  की कीमत पर उपलब्ध है। इसका मतलब ये है कि इसकी असली कीमत से 22,000 रुपये की महत्वपूर्ण गिरावट है। हालांकि बजाज ने अभी तक इस ऑफर की सही अवधि का खुलासा नहीं किया है। इस वाहन को पावर देने के लिए इसमें एक ब्रशलेस डीसी मोटर है। जो 4.08 किलोवाट का अधिकतम आउटपुट और 16 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। गौरतलब है कि कंपनी ने 2020 में चेतक ब्रांड के स्कूटर को पूरी तरह से ...
“यू कोट वी पे“ फार्मूले के तहत होगी भर्ती, इस दिन होंगे साक्षात्कार…

“यू कोट वी पे“ फार्मूले के तहत होगी भर्ती, इस दिन होंगे साक्षात्कार…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए धामी सरकार ने “यू कोट वी पे“ फार्मूले का प्लान बनाया है। स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए “यू कोट वी पे“ फार्मूले के तहत स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को तैनात करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए 22 अगस्त को साक्षात्कार होंगे। अगर ये फार्मूला सफल हुआ तो सिर्फ डॉक्टरों की कमी ही पूरी नहीं होगी बल्कि दूरस्थ क्षेत्रों में भी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। मिली जानकारी के अनुसार हिमालय राज्य उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए “यू कोट वी पे“ फार्मूले के तहत “स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों“ की भर्ती आयोजित की जा रही है। इसके लिए तीसरे चक्र के साक्षात्कार आगामी 22 अगस्त 2023 मंगलवार को आयोजित की जाएगी। संविदा के माध्यम से ही “स्प...
उत्तराखंडः अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल…

उत्तराखंडः अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर कोटद्वार से आ रही है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।  हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि अन्य दो लोग घायल हो गए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा कोटद्वार में शुक्रवार को बैजरो जोगीमढी मोटर मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां मूसा बैंड से कार अनियंत्रित होकर लाक्षी गदेरे मे गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्कयू कर सकुशल निकाल 108 सेवा से बैजरो अस्पताल पहुंचाया है। वहीं मृतक का शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान तेजपाल चंद (54) निवासी जोगीमढी के रूप में हुई है। वहीं घायलों का नाम प्रताप सिंह पुत्र गोविंद सिंह (उम्र 55 वर्ष), निवासी-मटकुंड, पट...