Friday, August 7News That Matters

Author: ucnnews

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए कसी कमर, इन्हें दी अहम जिम्मेदारी…

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए कसी कमर, इन्हें दी अहम जिम्मेदारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जहां एक ओर बागेश्वर उपचुनाव के लिए चुनावी बिगुल बज चुका है । वहीं बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए भी कमर कस ली है। बताया जा रहा है कि बीजेपी  सोशल मीडिया समिति और लोकसभा सोशल मीडिया समिति की घोषणा की गई है। जिसकी सूची जारी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश संयोजक नवीन ठाकुर ने सोशल मीडिया विभाग में लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश सोशल मीडिया समिति और लोकसभा सोशल मीडिया समिति की घोषणा कर दी है। जिसके तहत अब सोशल मीडिया विभाग लोकसभा चुनावों की तैयारीयों मे जुट गया है। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं प्रदेश आई.टी. व सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप कुमार की सहमति के पश्चात् प्रदेश एवं लोकसभा सोशल मीडिया समितियों की निम्न प्रकार से घोषणा की गई है । देखें लिस्ट https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0fEApU5kZRaUa3LPSZ6iCpxRyk9xufgF...
उत्तराखंडः चार पुलिस अधिकारियों के तबादले, देखें किसे भेजा गया कहां…

उत्तराखंडः चार पुलिस अधिकारियों के तबादले, देखें किसे भेजा गया कहां…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी है। पुलिस विभाग से तबादलों की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि तत्काल प्रभाव से चार पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिसमें टिहरी जिला भी शामिल है। जिसकी सूची जारी की गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड पुलिस में 4 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए गए  है। जिनमे शेखर चंद्र सुयाल को अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र नगर टेहरी गढ़वाल भेजा गया है। इसके अलावा जया बलूनी को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल भेजा गया है। वहीं बताया जा रहा है कि विजेंद्र दत्त डोभाल अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी को एसडीआरएफ सेना नायक एसडीआरएफ देहरादून बनाया गया है। इसके अलावा जोध राम जोशी को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल की जिम्मेदारी दी गई है।...
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : सीएम धामी बोले- समिट से प्रदेश में 2.5 लाख करोड़ के निवेश लाने का लक्ष्य

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : सीएम धामी बोले- समिट से प्रदेश में 2.5 लाख करोड़ के निवेश लाने का लक्ष्य

उत्तरप्रदेश, देहरादून
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : सीएम धामी बोले- समिट से प्रदेश में 2.5 लाख करोड़ के निवेश लाने का लक्ष्य सीएम ने कहा, राज्य में उद्योग लगाने वाले के लिए कई विभागों से अनुमति की फाइल रुकेगी नहीं। कहा, निवेशकों को सभी अनुमतियां देने के लिए समय सीमा निर्धारित की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, दिसंबर में प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए प्रदेश सरकार ने 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है। इसे हासिल करने के लिए समिट से पहले लगभग 25 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे पहाड़ों में रोजगार के साधन बढ़ने से पलायन भी रुकेगा। बृहस्पतिवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट को लेकर मुख्यमंत्री सलाहकार समूह बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम ने कहा, राज्य में उद...
चिकित्सा शिक्षा के अधीन होंगे नर्सिंग और पैरामेडिकल काउंसिल, कैबिनेट मंत्री ने बताई ये खास बातें

चिकित्सा शिक्षा के अधीन होंगे नर्सिंग और पैरामेडिकल काउंसिल, कैबिनेट मंत्री ने बताई ये खास बातें

उत्तराखण्ड, देहरादून
चिकित्सा शिक्षा के अधीन होंगे नर्सिंग और पैरामेडिकल काउंसिल, कैबिनेट मंत्री ने बताई ये खास बातें स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने प्रदेश भर के नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेज संचालकों की बैठक ली। इसमें निजी संस्थानों ने कई समस्याएं रखीं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि निजी संस्थानों की मूलभूत समस्याओं का शीघ्र समाधान किया स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि पैरामेडिकल और नर्सिंग समेत सभी काउंसिल को चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन लाया जाएगा। अभी तक ये काउंसिल स्वास्थ्य विभाग के अधीन काम कर रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेज खोलने को प्राथमिकता दी जाएगी| बृहस्पतिवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज सभागार में स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश भर के नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेज संचालकों की बैठक ली। इसमें निजी संस्थानों ने कई समस्याएं रखीं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि निजी संस्थानों...
उत्तराखंड : कोटद्वार  सड़क पर आ धमका हाथियों का झुंड, एक घंटे लगाया जाम, पटाखे छोड़ और हवाई फायर कर जंगल में खदेड़ा

उत्तराखंड : कोटद्वार सड़क पर आ धमका हाथियों का झुंड, एक घंटे लगाया जाम, पटाखे छोड़ और हवाई फायर कर जंगल में खदेड़ा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : कोटद्वार सड़क पर आ धमका हाथियों का झुंड, एक घंटे लगाया जाम, पटाखे छोड़ और हवाई फायर कर जंगल में खदेड़ा हाथियों के झुंड ने पुलिंडा रोड पर जाम लगा दिया। कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ा। कोटद्वार के पुलिंडा रोड पर हाथियों का झुंड आ धमका। करीब एक घंटे तक हाथियों ने जाम लगाए रखा। आखिर में वन विभाग ने पटाखे छोड़कर और हवाई फायर कर किसी तरह हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा रेंजर अजय कुमार ध्यानी ने बताया कि हाथियों के झुंड सड़क पर आने से जाम लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम को मौके पर भेजा गया। पटाखे छोड़कर और हवाई फायर कर हाथियों को जंगल की ओर भेजा गया। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। हाथियों के सड़क पर आ धमकने की ये कोई पहली घटना नहीं है। अक्सर हाथियों के झुंड जंगल से सड़क पर आ जाते हैं। जिस कारण यहां कई बार ट्रैफिक रुक जाता है। ...
चमोली में फटा बादल, दरके पहाड़, नदियों का विकराल रूप देख सहमे लोग

चमोली में फटा बादल, दरके पहाड़, नदियों का विकराल रूप देख सहमे लोग

उत्तराखण्ड
चमोली में फटा बादल, दरके पहाड़, नदियों का विकराल रूप देख सहमे लोग चमोली जिले के थराली में रात से शुरू हुई भारी बारिश के बीच सोल घाटी के ऊपरी क्षेत्रों में चमक और तेज गर्जना के साथ भारी बारिश हुई। ब्रह्मताल सुपताल और भेकल ताल क्षेत्र में बादल फटने से पहाड़ के पहाड़ बहकर प्राणमति नदी में आ गए। जिससे नदी विकराल रूप से बहने लगी नदी के साथ बड़े-बड़े बोल्डर और सैकड़ों पेड़ तिनके की तरह बहने लगे। नदी की गर्जना पांच किलोमीटर से अधिक दूर तक सुनाई दे रही थी। जैसे ही नदी में तेज आवाज आनी शुरू हुई क्षेत्र में रह रहे ग्रामीणों ने थराली, कुलसारी, हरमनी में नदी किनारे रह रहे लोगों को घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा। तहसील और पुलिस प्रशासन की टीम ने लोगों को नदी किनारे से हटाया। थराली में पिंडर नदी के किनारे रहने वाले लोगों ने ग्वालदम थराली तिराहा और नासिर बाजार में जाकर रात बिताई। इस...
राम झूला पुल पर आवाजाही अग्रिम आदेश तक बंद…

राम झूला पुल पर आवाजाही अग्रिम आदेश तक बंद…

उत्तराखण्ड
Tehri News: उत्तराखंड में जहां बारिश ने जमकर आफत बरसाई है। नदियां उफान पर है। कई पुल टूट गए हैं, मकान ढह गए है। सड़के धंस गई है। वहीं इस बीच टिहरी से बड़ी खबर  आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां लगातार हुई बारिश से राम झूला पुल का पुस्ता क्षतिग्रस्त होने लगा है। जिस कारण इसे अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप पुल पर जाने का प्लान बना रहे है तो आपको निराश लौटना पड़ सकता है। मिली जानकारी के अनुसार गंगा का जलस्तर निरंतर बढ़ने के कारण तटीय इलाकों में भूकटाव हो रहा है। लगातार हुई बारिश से राम झूला पुल के जनपद टिहरी वाले छोर पर पुल का पुस्ता क्षतिग्रस्त होने लगा है।  पुल के नीचे करीब 30 मी तक कटाव हो गया है। गंगा का जलस्तर अभी भी बढ़ा हुआ है, जिससे कटाव लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन की ओर से सावधानी बरतते हुए पुल पर आवाजाही अग्रिम आदेश तक बंद कर दी गई है। वहीं मुनिकीरेती तथा स्वर्ग आश्रम...
इस अधिकारी को दिया गया श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति का अतिरिक्त दायित्व…

इस अधिकारी को दिया गया श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति का अतिरिक्त दायित्व…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में धामी सरकार लगातार कई बड़े फैसले कर रही है। इसी कड़ी में शासन ने संस्कृति एवं धर्मस्य विभाग के एक अधिकारी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हे ये जिम्मेदारी श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की दी गई है। जिसके आदेश जारी किए गए है। मिली जानकारी के अनुसार संस्कृति एवं धर्मस्य विभाग में अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत रमेश सिंह रावत को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें विशेष कार्यकारी श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति का अतिरिक्त दायित्व प्रदान किया गया था। वर्तमान में रावत की अनुसूचित के पद पर पदोन्नति होने पर सचिवालय प्रशासन (अधि) अनुभाग एक उत्तराखंड शासन के पत्र के द्वारा प्रदान की गई अनापत्ति के क्रम में रावत को अग्रिम आदेशों तक विशेष कार्यकारिणी श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति का अतिरिक्त दायित्व प्रदान किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। बताया जा रहा ह...
उत्तराखंड में अब हर माह घटेगा और बढ़ेगा बिजली का बिल, हुआ ये फैसला…

उत्तराखंड में अब हर माह घटेगा और बढ़ेगा बिजली का बिल, हुआ ये फैसला…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में एक बार फिर लोगों को बिजली का झटका लगा है। जहां ऊर्जा निगम ने प्रति यूनिट 14 से 52 पैसे बिजली के रेट बढ़ा दिए हैं। फ्यूल चार्ज एडजस्टमेंट के नाम पर बिजली दरों में बढ़ोतरी की गई है। तो वहीं अब बिजली बिल के लिए नए नियम बनाए जा रहे है। बताया जा रहा है कि अब प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं का बिल हर महीने घटेगा और बढ़ेगा। नई नियमावली को मंजूरी दे दी गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने फ्यूल एंड पावर परचेज कोस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) को मंजूरी दे दी है। यूपीसीएल ने इसकी याचिका दायर की थी। इस नियमावली के लागू होने के बाद अब हर तिमाही फ्यूल चार्ज एडजस्टमेंट (एफसीए) नहीं लगेगा। बताया जा रहा है कि अब हर महीने में यूपीसीएल जो भी ज्यादा महंगी बिजली खरीदेगा, उसकी रिकवरी उपभोक्ताओं के बिलों से हर महीने की जाएगी। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने यूपीसीएल के लिए बा...
ऋषिकेश : पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र रामझूला पुल पर आवाजाही की गई बंद, भारी बारिश के चलते आई दरार

ऋषिकेश : पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र रामझूला पुल पर आवाजाही की गई बंद, भारी बारिश के चलते आई दरार

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश : पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र रामझूला पुल पर आवाजाही की गई बंद, भारी बारिश के चलते आई दरार सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम के निर्देश पर राम झूला पुल पर पर्यटकों के आवाजाही रोक दी गई है। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पर्यटकों को राम झूला पुल पर जाने से रोकना शुरू कर दिया है। देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रामझूला पुल पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। भारी बारिश की वजह से मुनिकीरेती क्षेत्र में राम झूला पुल की नींव के निकट एक दरार आ गई है। माना जा रहा है कि गंगा के उफान पर आने की वजह से यह दरार आई है। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम के निर्देश पर राम झूला पुल पर पर्यटकों के आवाजाही रोक दी गई है। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पर्यटकों को राम झूला पुल पर जाने से रोकना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे के लिए सात जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभा...