हेलंग में एक आवासीय मकान जमींदोज, दो की मौत, पांच घायल…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में बारिश कहर बनकर बरसी है। बताया जा रहा है कि चमोली जिले के जोशीमठ विकासखंड के हेलंग में एक आवासीय मकान जमींदोज हो गया। हादसे में सात लोग मलबे में दब गए। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं पांच लोगों का रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू आज सुबह तक चला है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जोशीमठ विकासखंड के हेलंग गांव में एक मकान ढहा है। यह हादसा मंगलवार देर शाम बद्रीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी और जोशीमठ के बीच हुआ है। बताया जा रहा है कि अलकनंदा नदी के किनारे एक क्रशर यूनिट के पास दो मंजिला मकान बना हुआ था, जो इमारत गिरी उसमें क्रशर यूनिट में काम करने वाले लोग रहते थे। हादसे की सूचना अन्य लोगों ने पुलिस को दी।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने चार लोगों को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल में भर्ती किया है, जहां एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं र...








