मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, की ये बड़ी घोषणाएं…
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें IndependenceDay के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की है। जिससे आम जन को सुविधाएं मिलेगी। उत्तराखंड में स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर सड़कों का नाम होगा।
मिली जानकारी के अनुसार सीएम धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में भवन सामग्री ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए एक नया पोर्टल बनाया जाएगा। दुर्गम क्षेत्रों में मुख्यमंत्री जच्चा बच्चा योजना शुरू की जाएगी । कक्षा एक से लेकर 12वीं तक बच्चों के लिए निश्शुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। अग्निवीर योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन करने पर दर्ज हुए मुकदमें वापस होंगे।
मुख्यमंत्री ने देश की आजादी एवं माँ भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वो...








