प्रदेश में विकसित की जाएगी आठ नई टाउनशिप, सीएम ने दिए ये निर्देश…
उत्तराखंड के धामी सरकार ने नए शहर बसाने की कवायद शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में आठ नई टाउनशिप विकसित की जाएगी। सीएम धामी ने अधिकारियों को इसके लिए निर्देश दिए है। वहीं कुमाऊं मंडल में काशीपुर और गढ़वाल मंडल में डोइवाला के पास दो नए शहर बसाने की योजना धरातल पर उतरने के लिए तैयार है। इसके लिए केंद्र सरकार ने प्रारंभिक मंजूरी भी दे दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य के विभिन्न शहरों में नवीन टाउनशिप विकसित किए जाने के सबंध में बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में मैदानी क्षेत्रों में 05 व पर्वतीय क्षेत्रों में 03 टाउनशिप विकसित किए जाने की दिशा में भी तेजी से कार्य किये जाएं। इसमें चकराता, डोईवाला, काशीपुर और हल्द्वानी के साथ-साथ पोंटा साहिब, गोचर हवाई पट्टी, रामनगर, नैनी सैनी शाम...








