मालन नदी पर क्षतिग्रस्त हुए ब्रिज को लेकर डीएम ने दिए ये निर्देश, की गई ये व्यवस्था…
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान द्वारा कोटद्वार के मालन नदी पर क्षतिग्रस्त हुए ब्रिज का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आवागमन कनेक्टिविटी को बहाल करने के लिए तात्कालिक वैकल्पिक और दूरगामी दोनों नजरिए से ब्रिज निर्माण के लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने पुल और पिलर्स का सही डिजाइन तथा मजबूत निर्माण हेतु तकनीकी विशेषज्ञ की सहायता लेने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि मालन नदी के साथ-साथ अन्य नदियों के सभी ब्रिज की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नदी के पानी को मध्य भाग में डाइवर्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने वैकल्पिक आवागमन कनेक्टिविटी हेतु कण्वाश्रम वाले रूट पर यातायात को डाइवर्ट करने को कहा।
यातायात के वैकल्पिक कण्वाश्रम रूट पर हाथी व वन्यजीवों से सुरक्षा की दृष्टिगत पेड़ व झाड़ियों की लॉपिंग करने के साथ-साथ लगातार ...








