सीएम धामी ने की सेब की खेती एवं कीवी मिशन की उच्च स्तरीय बैठक, दिए ये निर्देश…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैम्प कार्यालय में सेब की खेती एवं कीवी मिशन की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बागवानी विकास की योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए मिशन मोड में कार्य किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में मजबूत इच्छा शक्ति के साथ प्रदेश हित को भी ध्यान में रखा जाए। उन्होंने प्रदेश में सेब एवं कीवी उत्पादक क्षेत्रों का चिन्हीकरण कर इससे जुड़े किसानों की समस्याओं को त्वरित ढंग से समाधान करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित बैठकों को मात्र कोरम पूरा करने का माध्यम नहीं बल्कि योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करने का माध्यम बनाया जाए। उन्होंने 15 दिन के बाद इस संबंध में पुनः समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा कि हिमाचल की भांति हमारे प्रदेश का किसान भी सेब एवं कीवी उत्पादन में अग्रणी ...








