Wednesday, February 25News That Matters

Author: ucnnews

एक्सक्लूसिव: डॉक्टर के घर से 360 किलो संदिग्ध विस्फोटक, असॉल्ट राइफल और कारतूस बरामद — जांच एजेंसियों में हड़कंप

एक्सक्लूसिव: डॉक्टर के घर से 360 किलो संदिग्ध विस्फोटक, असॉल्ट राइफल और कारतूस बरामद — जांच एजेंसियों में हड़कंप

उत्तराखंड
एक्सक्लूसिव: डॉक्टर के घर से 360 किलो संदिग्ध विस्फोटक, असॉल्ट राइफल और कारतूस बरामद — जांच एजेंसियों में हड़कंप देहरादून। राजधानी में उस समय सनसनी फैल गई जब एक डॉक्टर के घर पर हुई छापेमारी में बड़ी मात्रा में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री, एक असॉल्ट राइफल और कई कारतूस बरामद किए गए। सूत्रों के मुताबिक, कुल 360 किलो संदिग्ध विस्फोटक मिलने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। छापेमारी के दौरान बरामद हथियारों को जब्त कर लिया गया है और मौके से कुछ दस्तावेज भी मिले हैं जिनकी जांच जारी है। फिलहाल डॉक्टर से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री कहां से आई और इसका उद्देश्य क्या था। पुलिस के अनुसार, बरामद विस्फोटक की जांच फॉरेंसिक टीम को सौंपी गई है। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। इस कार्रवाई के बाद पूरे शह...
पहाड़ी बोली, पहाड़ी टोपी, पीएम का हर अंदाज पहाड़ी,रजत जयंती के मुख्य कार्यक्रम में उत्तराखंड से गहरा कनेक्ट कर गए पीएम नरेंद्र मोदी

पहाड़ी बोली, पहाड़ी टोपी, पीएम का हर अंदाज पहाड़ी,रजत जयंती के मुख्य कार्यक्रम में उत्तराखंड से गहरा कनेक्ट कर गए पीएम नरेंद्र मोदी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
सिर पर पहाड़ी टोपी और भाषण में जगह-जगह गढ़वाली कुमाऊनी बोली। उत्तराखंड के रजत जयंती के मुख्य कार्यक्रम में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर अंदाज पहाड़ीपन से घुला-मिला दिखा। उन्होंने गढ़वाली कुमाऊनी के कई-कई वाक्य बोले। वो भी कई बार। अक्सर प्रधानमंत्री उत्तराखंड के कार्यक्रमों में पहाड़ी बोली-भाषा का इस्तेमाल करते रहे हैं, मगर आज के भाषण में उन्होंने जितनी गढ़वाली कुमाऊनी बोली, उतनी कभी नहीं बोली थी। ये ही वजह रही, कि उत्तराखंड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस बार और भी गहरा कनेक्ट महसूस किया। प्रधानमंत्री ने अपने चिर-परिचित अंदाज में भाषण की शुरूआत की और कहा-देवभूमि उत्तराखंड का मेरा भै बंधु, दीदी, भुलियों, दाना सयानो, आप सबू तई म्यारू नमस्कार। पैलाग, सैंवा सौंली। अपने भाषण के बीच में प्रधानमंत्री ने जब फिर से गढ़वाली में बोलना शुरू किया, तो इसने लोगों को और रोमांचित कर दिया। ...
उत्तराखंड राज्य की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने 8260.72 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया 

उत्तराखंड राज्य की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने 8260.72 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया 

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून और टिहरी जनपद में प्रस्तावित सौंग बांध पेयजल परियोजन से देहरादून जनपद में 150 एमएलडी पेयजल आपूर्ति होगी। परियोजना में 130 मीटर ऊंचा बांध बनाया जाएगा। इससे देहरादून शहर की जलापूर्ति में सुधार होगी। जमरानी बांध पेयजल परियोजना - 2584.10 करोड़ नैनीताल जनपद में प्रस्तावित जमरानी बांध परियोजना, एक बहुउद्देशीय परियोजना है। इससे पेयजल, सिंचाई की आवश्यकता पूरी करने के साथ ही विद्युत उत्पादन भी किया जाएगा। परियोजना से 57065 हैक्टेयर क्षेत्रफल में सिंचाई होने के साथ 14 मेगावाट बिजली का भी उत्पादन होगा। ----- अन्य परियोजनाएं Toe Protuction and Landslide Stablization work along left bank of Alaknanda River at Jyotirmath in Distt. Chamoli uttrakhand - 100.53 करोड़ जनपद पिथौरागढ के धारचूला में कालीनदी के दांये पार्श्व में स्थित विभिन्न स्थलों पर बाढ़ सुरक्षा योजनां कार्य - 140.22 करोड़...
राज्य आंदोलनकारी और उनके आश्रितों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा,उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजन सम्मानित

राज्य आंदोलनकारी और उनके आश्रितों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा,उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजन सम्मानित

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून स्थित शहीद स्थल कचहरी परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसी क्रम मेंउत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में आयोजित राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह में राज्य आंदोलनकारियों और शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिवारजनों को सम्मानित किया। कचहरी परिसर शहीद स्थल और पुलिस लाइन देहरादून में इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई । मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण केवल राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि देवभूमि के लाखों लोगों के बलिदान, संघर्ष और तप का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के दौरान खटीमा, मसूरी और रामपुर तिराहा जैसी दर्दनाक घटनाएं हमारे इतिहास के अमर अध्याय हैं। राज्य निर्माण में अपने प्रा...
देहरादून में नरेंद्र मोदी के दौरे पर ट्रैफिक प्लान जारी — सुबह 6 से शाम 4 बजे तक चिन्हित मार्ग बंद रहेंगे

देहरादून में नरेंद्र मोदी के दौरे पर ट्रैफिक प्लान जारी — सुबह 6 से शाम 4 बजे तक चिन्हित मार्ग बंद रहेंगे

उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून में नरेंद्र मोदी के दौरे पर ट्रैफिक प्लान जारी — सुबह 6 से शाम 4 बजे तक चिन्हित मार्ग बंद रहेंगे देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 नवंबर को प्रस्तावित दौरे को देखते हुए दून पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा ताकि प्रधानमंत्री के काफिले की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रहे। एफआरआइ (Forest Research Institute) के आसपास के क्षेत्र को “जीरो ज़ोन” घोषित किया गया है। यहां किसी भी सामान्य वाहन की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। आम जनता से अपील की गई है कि वे इन मार्गों से बचकर वैकल्पिक रूटों का इस्तेमाल करें। शहर में आने-जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं, जहां से लोगों को शटल और इलेक्ट्रिक बसों के जरिए समारोह स्थल तक पहुंचाय...
सुखाताल सौंदर्यीकरण कार्य की समीक्षा तेज, 11 नवंबर तक प्रगति रिपोर्ट देने के आदेश

सुखाताल सौंदर्यीकरण कार्य की समीक्षा तेज, 11 नवंबर तक प्रगति रिपोर्ट देने के आदेश

उत्तराखंड
सुखाताल सौंदर्यीकरण कार्य की समीक्षा तेज, 11 नवंबर तक प्रगति रिपोर्ट देने के आदेश नैनीताल। सुखाताल सौंदर्यीकरण परियोजना को लेकर शासन ने सख्त रुख अपनाया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि चल रहे कार्यों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट 11 नवंबर तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए। जानकारी के अनुसार, परियोजना की रफ्तार पर उच्चाधिकारियों ने असंतोष जताया है। विभागीय टीम से यह भी पूछा गया है कि अब तक कितने कार्य पूरे हुए हैं और किन हिस्सों में देरी हो रही है। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट के आधार पर आगामी निरीक्षण की तारीख तय की जाएगी। स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि रिपोर्ट के बाद सुखाताल के सौंदर्यीकरण को गति मिलेगी और यह नैनीताल के पर्यटन का नया आकर्षण बनेगा।...
विकसित भारत में सबसे अहम होगा उत्तराखंड का योगदान- रेखा आर्या

विकसित भारत में सबसे अहम होगा उत्तराखंड का योगदान- रेखा आर्या

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
2047 के विकसित भारत में उत्तराखंड की भूमिका सबसे अहम रहेगी इसके लिए हम सभी प्रदेशवासियों को अभी से तैयार होना होगा। यह बात कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को चंपावत भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। चंपावत जनपद में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तराखंड द्वारा पिछले 25 साल में हासिल की गई प्रमुख उपलब्धियों पर व्यापक चर्चा हुई। मुख्य वक्ता कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड हिमालयी राज्यों में सबसे बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और वह दिन दूर नहीं जब ये राज्य आर्थिक एवं सामाजिक संकेतकों में देश का अग्रणी बन जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता लागू कर अन्य राज्यों के लिए मिसाल कायम की है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश के युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किए गए कदम अनुकरणीय ...
किसानों का परिश्रम और त्याग ही हमारी सच्ची पूंजी और ताकत – मुख्यमंत्री,किसानों का परिश्रम और सरकार की नीतियां आने वाली पीढ़ियों के लिए तैयार करेंगे स्वस्थ, समृद्ध और स्वर्णिम भविष्य का निर्माण

किसानों का परिश्रम और त्याग ही हमारी सच्ची पूंजी और ताकत – मुख्यमंत्री,किसानों का परिश्रम और सरकार की नीतियां आने वाली पीढ़ियों के लिए तैयार करेंगे स्वस्थ, समृद्ध और स्वर्णिम भविष्य का निर्माण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राज्य के रजत जयंती उत्सव के अवसर पर पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वृहद कृषक सम्मेलन का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में कृषि, उद्यान, दुग्ध, मत्स्य, सहकारिता के प्रगतिशील कृषक व लखपति दीदीयों को मुख्यमंत्री द्वारा प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र भेटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कृषि मंत्री  गणेश जोशी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आये सभी किसानों को उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती पर्व की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि किसान भाईयों का परिश्रम और त्याग ही हमारी सच्ची पूंजी है और उनका पसीना हमारी ताकत है। उन्होंने उत्तराखंड निर्माण के सपने को साकार करने में अपना योगदान देने वाले और बीते 25 वर्षों में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने में अपना अतुलनीय योगदान देने वाले किसानो को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि यह सम्म...
राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में राज्यपाल ने रैतिक परेड की सलामी ली,समारोह में 08 महानुभावों को राज्य गौरव सम्मान से किया गया सम्मानित

राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में राज्यपाल ने रैतिक परेड की सलामी ली,समारोह में 08 महानुभावों को राज्य गौरव सम्मान से किया गया सम्मानित

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर आयोजित रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। राष्ट्रीय गीत ‘‘वंदे मातरम’’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत से हुई। इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा ‘‘उत्तराखण्ड पुलिस पत्रिका-2025’’ का विमोचन एवं रजत जयंती पदक के प्रतीकात्मक चिन्ह का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग द्वारा विशिष्ट साहसिक प्रदर्शन किया गया, इसमें विशेष रूप से मोटरसाइकिल दल द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उपस्थित दर्शकों को रोमांचित कर दिया। राज्यपाल ने उकृष्ट सेवाओं के लिए ‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’ एवं ‘पुलिस पदक’ प्राप्त पुलिस अधिकारि...
भांजे के अंतिम संस्कार में पहुंचा मामा, गला रेतकर हत्या — आरोपी चाचा फरार

भांजे के अंतिम संस्कार में पहुंचा मामा, गला रेतकर हत्या — आरोपी चाचा फरार

उत्तराखंड, देहरादून
भांजे के अंतिम संस्कार में पहुंचा मामा, गला रेतकर हत्या — आरोपी चाचा फरार रुड़की क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को उस वक्त दहशत फैल गई जब भांजे के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए मामा की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी चाचा ने आपसी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया और घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, मृतक अपने भांजे के अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव आया था। वहीं, आरोपी और मृतक के बीच पुराना संपत्ति विवाद चल रहा था। अंतिम संस्कार के दौरान दोनों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोपी ने मौके पर ही मामा पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट-मार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी (ग्रामीण) ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द गिरफ्...