Wednesday, August 12News That Matters

Author: ucnnews

कैबिनेट ने नर्सिंग कॉलेज को लेकर लिया बड़ा फैसला,खुलेंगे 157 नए कॉलेज…

कैबिनेट ने नर्सिंग कॉलेज को लेकर लिया बड़ा फैसला,खुलेंगे 157 नए कॉलेज…

उत्तराखण्ड
मोदी कैबिनेट ने बुधवार को कई बड़े फैसले लिए है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट ने आज नर्सिंग कॉलेज को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए नेशनल मेडिकल डिवाइस पॉलिसी 2023  को अनुमति दे दी है। जिसके बाद अब कैबिनेट ने 157 नई सरकारी नर्सिंग कॉलेज  खोलने का फैसला किया है। जिसके लिए 1570 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि देश में 157 नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे। जहां मेडिकल कॉलेज हैं वहां 10 करोड़ रुपये की लागत से नर्सिंग कॉलेज खोलने का फैसला लिया गया है। जिसके लिए 1570 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है, साथ ही 24 महीने में नर्सिंग कॉलेज को मंजूरी दी जाएगी। जिस राज्य में जितने मेडिकल कॉलेज होंगे उतने ही नर्सिंग कॉलेज भी दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि देश में 1 लाख 6 हजार एमबीबीएस...
उत्तराखंड सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, पढ़ें…

उत्तराखंड सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, पढ़ें…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा- 2022 को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। बताया जा रहा है कि आयोग ने भर्ती परीक्षा के पदों मे बदलाव कर कुछ पद निरस्त किए है।  जिसके आदेश भी जारी किए गए है। बता दें कि आयोग द्वारा ” सहायक लेखाकार परीक्षा -2022 ” के अन्तर्गत क्रमांक 57 पर लेखा परीक्षक , उच्च शिक्षा निदेशालय के कुल 02 पदों को विज्ञापित किया गया था । बताया जा रहा है कि प्रकाशित संशोधित विज्ञापन के क्रमांक 57 पर लेखा परीक्षक , उच्च शिक्षा निदेशालय के विज्ञापित कुल 02 पदों को निर्देशक , लेखा परीक्षा ( ऑडिट ) उत्तराखण्ड के पत्र संख्या- 1 / 13063/2023 , दिनांक 09.01.2023 के क्रम में निरस्त कर दिया गया है । UKPSC Update: युवाओं के लिए बड़ी खबर, इस भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट जारी… pic.twitter.com/kNybEMTNXf — uttarakhand news (@SKhanbrain) April 26, 2...
विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तैयारियां पूरी

विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तैयारियां पूरी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जहां चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। वहीं विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तैयारियां पूरी भी हो गई हैं। बदरीनाथ धाम को 25 कुंतल फूलों से सजाया गया है। बदरीनाथ के साथ ही धाम में स्थित प्राचीन मठ-मंदिरों को भी गेंदे के फूलों से सजाया गया है। अब बृहस्पतिवार को प्रात: 7:10 बजे विधि विधान के साथ बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बुधवार को योगबदरी मंदिर पांडुकेश्वर से कुबेर जी, उद्धव जी की उत्सव डोली, गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और बदरीनाथ के रावल बदरीनाथ धाम पहुंच गए है। दोपहर करीब दो बजे सभी डोलियां और गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा बदरीनाथ धाम पहुंचीं।यहां यात्रा का हक-हकूकधारियों और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कर्मचारियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के विषय में मान्यता है कि, भगवान बद्रीवि...
उत्तराखंड परिवहन निगम करेगा सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी…

उत्तराखंड परिवहन निगम करेगा सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में जहां चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। वहीं यात्रा में तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए शासन ने बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड परिवहन निगम ने बस अड्डों पर काउंटर व टिकट की व्यवस्था संभालने के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भर्ती का फैसला लिया है। इसके तहत बताया जा रहा है कि इन कर्मियों को  तीन माह के लिए तैनात किया जाएगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार निगम में लिपिकों की काफी कमी है। ऐसे में बस अड्डों पर खासकर ऋषिकेश और हरिद्वार में आने वाले समय में चारधाम यात्रा में काफी परेशानी हो सकती है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बस अड्डों पर काउंटर बढ़ाए जा रहे हैं, जिसके तहत  65 वर्ष से कम आयु वाले और कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को तैनाती दी जाएगी। बताया जा रहा है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इसके लिए प्रतिमाह 15 हजार रुपया प्रत्य...
रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा, 12 साल की बच्ची सहित तीन की मौत

रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा, 12 साल की बच्ची सहित तीन की मौत

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर देहरादून-हरिद्वार हाईवे से आ रही है। यहां रोडवेज बस ने एक बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दंपति और उनकी 12 साल की भतीजी की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुहंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। वही रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एक दंपति अपनी भतीजी के साथ ऋषिकेश से हरिद्वार की तरफ जा रहा थी तभी बीच रास्ते में मोतीचूर के जंगल में फ्लाईओवर पर चढ़ने से पहले ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस दौरान तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज की वोल्वो बस ने उन्हें रौंद दिया। राहगीरों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल ऋषिकेश एम्स पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बाइक सवार शाहबान (3...
कोसी नदी में डूबने से 2 युवकों की मौत, मुरादाबाद से आए थे घूमने  !

कोसी नदी में डूबने से 2 युवकों की मौत, मुरादाबाद से आए थे घूमने !

उत्तराखण्ड
रामनगर: मुरादाबाद से रामनगर घूमने आए पांच दोस्तों में से दो की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। एक दोस्त को बचाने के प्रयास में दूसरा भी डूब गया। सभी मुरादाबाद में निजी स्कूल के छात्र हैं।   मुरादाबाद, निवासी पांच दोस्त आशीष ठाकुर पुत्र राजकुमार, सूरज यादव पुत्र रामनाथ, आदित्य पुत्र सत्यवीर सिंह, इमरान व हिमांशु सिंह कार से मंगलवार को गिरिजा देवी मंदिर रामनगर पहुंचे थे। सभी की आयु 17 से 19 साल है।   दोस्त को बचाने के प्रयास में दूसरा भी डूबा पांचों मंदिर के समीप कोसी नदी में नहाने गए थे। इस दौरान आशीष ठाकुर नदी में डूबने लगा तो कुछ दूरी पर नहा रहा सूरज ने उसे बचाने का प्रयास किया। हालांकि सूरज को तैरना तो आता था लेकिन गहराई ज्यादा होने के कारण वह भी डूब गया। दुकानदारों ने बीस मिनट की मशक्कत के बाद दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला। लेकिन अस्पताल ले जाते समय उन्होंने र...
मसूरी : माल रोड से दून मार्ग पर गिरा ट्रक, चालक समेत दो लोग घायल, कई वाहन क्षतिग्रस्त  !

मसूरी : माल रोड से दून मार्ग पर गिरा ट्रक, चालक समेत दो लोग घायल, कई वाहन क्षतिग्रस्त !

उत्तराखण्ड, देहरादून
हादसे के दौरान माल रोड पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। वही, तीन एक्टिवा स्कूटी व एक अन्य वाहन ट्रक की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए।   मसूरी में बुधवार शाम मलबे से भरा ट्रक मालरोड से नीचे मसूरी-दून मार्ग पर गिर गया। इस दौरान ट्रक चालक और उसका साथी घायल हो गए। वहीं, माल रोड पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही तीन एक्टिवा स्कूटी व एक अन्य वाहन ट्रक की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए।   ट्रक के गिरते ही माल रोड पर अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि जिस वक्त ट्रक गिरा उस समय सड़क पर कोई नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।   उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट...
छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा नक्सली हमले में 10 जवान बलिदान, ड्राइवर की भी मौत !

छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा नक्सली हमले में 10 जवान बलिदान, ड्राइवर की भी मौत !

दिल्ली
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों ने डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों पर घात लगाकर हमला किया है। हमले में 10 जवान बलिदान हो गए हैं। इसके अलावा एक ड्राइवर की भी मौत हुई है।   नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जवानों के वाहन को निशाना बनाकर आईईडी धमाका किया है। सूचना मिलने के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल रवाना किया गया है। मृतकों में डीआरजी के 10 जवान और एक ड्राइवर शामिल हैं। नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा: भूपेश बघेल नक्सली वारदात के बाद सीएम भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम ने कहा, "यह बहुत दुखदायी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। यह लड़ाई अब अपने अंतिम चरण में है। नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा।"     उत्तरांचल क्राइम न्यू...
केंद्र सरकार ने बादल के निधन पर दो दिन (26 और 27 अप्रैल) के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की

केंद्र सरकार ने बादल के निधन पर दो दिन (26 और 27 अप्रैल) के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की

देश-विदेश
शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्रद्धांजलि देने दोपहर 12 बजे पीएम नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ पहुंचेंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया था। पीएम मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा कि बेहद दुखी हूं। प्रकाश सिंह बादल भारतीय राजनीति की विराट हस्ती और उल्लेखनीय नेता थे। जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया। पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया व कठिन समय में राज्य को सहारा दिया। बता दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार की रात निधन हो गया है। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। केंद्र सरकार ने बादल के निधन पर दो दिन (26 और 27 अप्रैल) के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की ...
उत्तराखंड के कैबिनेट मिनिस्टर चंदन रामदास का निधन, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि  !

उत्तराखंड के कैबिनेट मिनिस्टर चंदन रामदास का निधन, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि !

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट में चंदन रामदास का बुधवार को निधन हो गया. लंबे समय से बीमार चल रहे रामदास का निधन बागेश्वर जिला अस्पताल में हुआ. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वहीं भर्ती कराया गया था. रामदास के निधन की खबर के साथ प्रदेश बीजेपी के कई टॉप नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है. इस लिस्ट में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हैं. चार बार के विधायक रामदास राज्य सरकार में परिवहन मंत्री थे. उनके निधन पर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है. 26 से लेकरट 28 अप्रैल तक राज्य में राजकीय शोक रहेगा.   सीएम धामी ने ट्वीट किया- 'मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी श्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं. उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है.   ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को ...