केदारनाथ मंदिर में एक दानीदाता ने सोने का छत्र व कलश चढ़ाया
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ मंदिर में एक दानीदाता ने सोने का छत्र व कलश चढ़ाया है। गत वर्ष भी इन्हीं दानीदाता ने गर्भ गृह की चहारदीवारी पर सोने की परत चढ़ाई थी। इस बार भी बड़ी संख्या में देश के विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालुओं के केदारनाथ धाम के दर्शन को आने का अनुमान है।
केदारनाथ मंदिर में स्वयं-भू शिवलिंग के ऊपर सोने का छत्र व कलश लगाया जाएगा। अभी तक यहां पर चांदी का छत्र था। इस मौके पर बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय व मंदिर समिति के कार्याधिकारी आरसी तिवारी मौजूद थे।
आस्था की बयार में उड़ी मौसम की चुनौतियां
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के पहले दिन ही भारी बर्फबारी व कड़ाके की ठंड के बावजूद भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए केदारनाथ धाम पहुंचे। धाम में कपाट खुलने के दिन मंगलवार को पूरे दिन रुक-रुककर बर्फबारी होती रही और मौसम प...








