Thursday, August 13News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड : कक्षा 1 व 2 के छात्रों को नहीं मिलेगा गृहकार्य, शिक्षा नीति के तहत बस्ते का बोझ कम करने की योजना  !

उत्तराखंड : कक्षा 1 व 2 के छात्रों को नहीं मिलेगा गृहकार्य, शिक्षा नीति के तहत बस्ते का बोझ कम करने की योजना !

उत्तराखण्ड
देहरादून : नई शिक्षा नीति-2020 के तहत स्कूलों में महंगी किताबों का बोझ कम करने के साथ ही बस्ते का भार भी हल्का करने की तैयारी की जा रही है। नए पाठ्यक्रम में पहली एवं दूसरी कक्षा के छात्रों को गृहकार्य नहीं दिया जाएगा।   कक्षा तीन के छात्रों को केवल 2 घंटे का गृहकार्य उत्तराखंड शिक्षा विभाग, एससीईआरटी के साथ मिलकर पहली एवं दूसरी कक्षा के पाठ्यक्रम को इस प्रकार डिजाइन किया जा रहा है कि छात्रों को पुस्तकों को कम से कम पढ़ना पढ़े और मौखिक रूप अधिक से अधिक ज्ञानवर्धक जानकारी मिल सके। नई शिक्षा नीति में कक्षा तीन के छात्र-छात्राओं को केवल दो घंटे का गृहकार्य प्रति सप्ताह दिए जाने का प्रविधान है।   चौथी एवं पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पूर्व के पाठ्यक्रम के मुकाबले कम गृहकार्य दिया जाना है। प्राथमिक के छात्र-छात्राओं का पाठ्यक्रम ज्ञानवर्धक, रोचक, आकर्षक आकृतियों से युक्...
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से 12 लोग पानी में बह, कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम धामी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से 12 लोग पानी में बह, कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम धामी

उत्तराखण्ड
आगामी चारधाम यात्रा के दौरान सभी लाइन विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करेंगे। इसे देखने के लिए आज प्रदेश में मॉक ड्रिल की गई है। प्रदेश भर में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल हुई। उत्तरकाशी के बड़कोट में बादल फट गया तो वहीं हरिद्वार में गंगा में बाढ़ आने से 12 श्रद्धालु लापता हो गए। बचाव दल मौके पर हैं। वहीं दूसरी तरफ सीएम धामी हालात का जायजा लेने कंट्रोल रूम पहुंचे हैं। आपदा प्रबंधन कार्यालय में कंट्रोल रूम को फोन पर महाराणा प्रताप स्टेडियम के समीप ओआईसिस स्कूल के पास नदी में बाढ़ आने से तटीय क्षेत्र में स्कूली बच्चो के फंसे होने की सूचना मिली। जिस पर जिलाधिकारी/ रिस्पांस ऑफिसर सोनिका ने आईआरएस को सक्रिय करते हुए आईआरएस से जुड़े सभी अधिकारियों को तत्काल अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा आपदा परिचालन केंद्र पर को ऋषिकेश बस स्टेशन पर भगदड़ मचने की सूचना प्राप्त हुई। इं...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम के सेवादार सदस्यों के दल के वाहनों का फ्लैग ऑफ किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम के सेवादार सदस्यों के दल के वाहनों का फ्लैग ऑफ किया

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को केदारनाथ धाम के सेवादार सदस्यों के दल के वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। इन सेवादारों द्वारा श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 21 से 25 अप्रैल तक श्रद्धालुओं के लिए उत्तराखंड के मुख्य सेवक के नाम पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बाबा केदार की डोली के गुप्तकाशी से केदारनाथ पहुंचने तक यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 24 और 25 अप्रैल को हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत सभी तैयारियां की गई है। चारधाम यात्रा की नियमित समीक्षा की जा रही है। चारधाम यात्रा के प्रति लोगों में काफी उत्साह हैं। अभी तक 16 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। स्वयं सेवी संगठनों एवं सामाजिक संगठनों का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा की देवभूम...
पीसीसीएफ विनोद सिंघल फिर बने वन विभाग के मुखिया

पीसीसीएफ विनोद सिंघल फिर बने वन विभाग के मुखिया

उत्तराखण्ड
देहरादून:  आइएफएस विनोद कुमार सिंघल को 16वें दिन फिर से वन विभाग के मुखिया की कमान मिल गई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्रम में शासन ने सिंघल को विभाग प्रमुख का कार्यभार सौंपने के आदेश जारी कर दिए। बुधवार को सिंघल ने कार्यभार ग्रहण भी कर लिया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद चार अप्रैल को विभाग प्रमुख के पद पर बहाल हुए आइएफएस राजीव भरतरी के पास अब उत्तराखंड राज्य जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष का दायित्व है। दिलचस्प ये कि दोनों ही अधिकारी 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। वन विभाग के मुखिया (हेड आफ फारेस्ट फोर्स) पद को लेकर चल रही खींचतान लंबे समय से सुर्खियों में है। शासन ने पूर्व में विभाग प्रमुख राजीव भरतरी का स्थानांतरण उत्तराखंड राज्य विविधता बोर्ड के अध्यक्ष पद पर कर दिया था। भरतरी के स्थान पर आइएफएस विनोद कुमार सिंघल को विभाग प्रमुख बनाया गया। भरतरी ने स्थानांतरण ...
अतीक अहमद की हत्या के बाद उत्तराखंड में सीएम के परिवार को दी गई सुरक्षा

अतीक अहमद की हत्या के बाद उत्तराखंड में सीएम के परिवार को दी गई सुरक्षा

उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पौड़ी स्थित घर के बाहर तैनात सुरक्षा गारद को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पौड़ी के एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि योगी आदित्यनाथ के पैतृक आवास के बाहर पहले से सुरक्षा व्यवस्था है। सीओ श्रीनगर को गारद की समीक्षा करने और सचेत करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें अतीक अहमद हत्याकांड के बाद योगी आदित्यनाथ के बारे में सोशल मीडिया पर तमाम तरह की बातें प्रसारित की जा रही हैं।...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायकों के क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए समीक्षा बैठक करने की घोषणा की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायकों के क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए समीक्षा बैठक करने की घोषणा की

उत्तराखण्ड
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब विपक्षी विधायकों के प्रति दरियादिली दिखाने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विपक्षी विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए गुरुवार को सचिवालय में समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायकों के क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए समीक्षा बैठक करने की घोषणा की थी। इस कड़ी में बीते दिनों वह सत्तापक्ष के विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा कर चुके हैं। विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के मुख्यमंत्री के कदम का विपक्षी विधायकों ने भी स्वागत किया था। यह बात अलग है कि सत्तापक्ष के विधायकों के क्षेत्रों की समीक्षा होने से नाराज विपक्षी विधायकों ने उनकी उपेक्षा के आरोप भी लगाए थे। विपक्षी विधायकों में अधिकतर कांग्रेस के हैं। इसके अतिरि...
राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने दिया बड़ा झटका, सजा पर नहीं लगेगी रोक  !

राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने दिया बड़ा झटका, सजा पर नहीं लगेगी रोक !

अहमदाबाद
सूरत की एक सत्र अदालत कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘मोदी सरनेम’ वाली टिप्पणी को लेकर उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने की याचिका खारिज हो गई है।   मानहानि मामले में राहुल गांधी को सूरत सेशंस कोर्ट से राहत नहीं मिली है। अदालत ने राहुल गांधी की याचिका खारिज कर दी है। राहुल गांधी ने उनकी सजा पर रोक लगाने की मांग की थी। बता दें कि सूरत की एक सत्र अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘मोदी सरनेम’ वाली टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। इसके चलते राहुल गांधी की संसद सदस्यता चली गई थी। अब सेशंस कोर्ट से भी राहुल गांधी को निराशा हाथ लगी है। राहुल गांधी अब राहत के लिए उच्च न्यायालय का रुख कर सकते हैं। ये है पूरा मामला दरअसल, 2019 में मोदी उपनाम को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में 23 मार्च को सूरत की सीजेएम कोर्ट ने धारा 504 के तहत राहुल को दो सा...
दुखद : नहीं रहीं यश चोपड़ा की पत्नी पामेला, 85 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस   !

दुखद : नहीं रहीं यश चोपड़ा की पत्नी पामेला, 85 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस !

देश-विदेश, मनोरंजन
फिल्म जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। पामेला मशहूर गायिका थीं और अपने पति यश चोपड़ा की कई फिल्मों में उन्होंने संगीत दिया। बता दें कि पामेला आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा की मां थीं।   उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट...
भारत में कोरोना के नए मामलों में 20% इजाफा, बीते 24 घंटे में 12,591 केस, सक्रिय मामले 65 हजार के पार  !

भारत में कोरोना के नए मामलों में 20% इजाफा, बीते 24 घंटे में 12,591 केस, सक्रिय मामले 65 हजार के पार !

दिल्ली
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दस हजार 827 लोग कोरोना से सही हुए हैं। इसी के साथ सही होने वाले मरीजों की संख्या 44,261,476 हो गई। भारत में लगातार दूसरे दिन नए मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। गुरुवार को नए मामलों में करीब 20 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 12 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। मंगलवार को सात हजार के पार नए मामले मिले थे। बुधवार को दस हजार 542 केस सामने आए हैं। आज 12,591 नए मामले सामने आए हैं। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। देश में गुरुवार सुबह तक कोरोना के सक्रिय मामले 65 हजार 286 तक पहुंच गए हैं। यानी इतने लोग संक्रमित होने के बाद या तो अस्पताल में भर्ती हैं या घर पर ही अपना इलाज करा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दस हजार 827 लोग कोरोना से सही हुए हैं। इसी के साथ सही होने ...
मिश्रित सूर्य ग्रहण जारी, कब तक चलेगा यह सूर्य ग्रहण ? जानिए सब कुछ………

मिश्रित सूर्य ग्रहण जारी, कब तक चलेगा यह सूर्य ग्रहण ? जानिए सब कुछ………

उत्तराखण्ड
आज साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह एक कंकणाकृति सूर्य ग्रहण है जिसे मिश्रित सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह की अमावस्या तिथि पर लगने वाला सूर्य ग्रहण आज सुबह 7 बजकर 04 मिनट से शुरू हो गया है और इसका समापन दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा। भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा, जिसके कारण इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।   इस साल कब-कब होगा सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण 2023  सूर्य ग्रहण कब से कब तक  पहला (20 अप्रैल 2023, गुरुवार) 7 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक सूतक काल भारत में सूतक काल मान्य नहीं  दूसरा (14 अक्टूबर 2023 शनिवार) भारत में दिखाई नहीं देगा सूतक काल  दूसरा भी सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा चंद्र ग्रहण 2023  चंद्र ग्रहण कब से कब तक पहला (0...