Big Breaking: एसटीएफ ने की बड़ी कार्रवाई, आठ हेली फर्जी वेबसाइटों किया बंद…
देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चारधाम यात्रा के लिए अवैध रूप से ठगी करने वाली फर्जी हेली सेवा वेबसाइटों को बंद कराया है एसटीएफ ने आम जनमानस से अपील की है कि वे चार धाम यात्रा पर आने से पूर्व सही वेबसाइट ओं का चयन कर अपना हेली टिकट बुक करें।
एस0टी0एफ0 द्वारा चारधाम यात्रा हेतु साइबर ठगों द्वारा हेलीसेवा टिकट बुकिंग के नाम पर प्रयोग की जा रही 08 फर्जी वेबसाइटों को कराया गया बन्द। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने जनता से की अपील– किसी भी वेबसाइट का बिना सत्यापन करे, हेलीसेवा के टिकट न करायें बुक।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा प्रदेश में आगामी चारधाम यात्रा में जनता को साइबर ठगी से बचाव हेतु लगातार निर्देश दिये जा रहे है। इसी के क्रम में प्रदेश के नागरिकों को साईबर अपराधियों द्वारा जनता से ठगी करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु पुलिस महानिदेशक द्वारा एसटीएफ व उ...







