Thursday, August 13News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड में यहां किए गए हैल्थ एटीएम स्थापित, सीएम धामी ने किया लोकापर्ण…

उत्तराखंड में यहां किए गए हैल्थ एटीएम स्थापित, सीएम धामी ने किया लोकापर्ण…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में जे के टायर लिमिटेड कम्पनी तथा यस बैंक द्वारा सीएसआर के तहत लगाये गये हैल्थ एटीएम का लोकापर्ण किया। यस बैंक द्वारा सचिवालय डिसपेंसरी, विधान सभा डिसपेंसरी तथा टनकपुर चिकित्सालय में एक-एक हैल्थ एटीएम स्थापित किये गये हैं। इसके साथ ही जे0 के0 टायर कम्पनी द्वारा पुलिस लाइन, जे0एल0एन0 जिला चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय नैनीताल, सयुंक्त चिकित्सालय टनकरपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जसपुर, उप जिला चिकित्सालय, रानीखेत, अल्मोड़ा में एक-एक हैल्थ एटीएम स्थापित किये गये हैं। ये जांच होगी मुफ्त इन 09 हैल्थ एटीएम के माध्यम से आम जनमानस द्वारा स्वयं अपने विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए जा सकेंगे, इनमें हीमोग्लोबिन, टीएलसी एण्ड डीएलसी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, युरिक ऐसिड, कॉलेस्ट्रॉल, एचबीएसी, ब्लड गु्रप, लिपिड प्रोफाइल, ट्राईगिलसाइड, लाइकोप्रोटिन, प्रेगन...
यातायात संकुलन को कम करने के लिए सीएस ने दिए ये निर्देश, जानें…

यातायात संकुलन को कम करने के लिए सीएस ने दिए ये निर्देश, जानें…

उत्तराखण्ड
Dehradun News: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में देहरादून में यातायात संकुलन को कम करने को लेकर यूनिफाइड मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (UMTA) की बैठक ली। मुख्य सचिव के पूर्व के आदेशों के क्रम में शहर के यातायात संकुलन कम करने की दिशा में लगातार अनुश्रवण प्रणाली की देखरेख के लिए यूनिफाइड मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी (UMTA) पाक्षिक रूप से बैठक आयोजित करायी जाएगी। मुख्य सचिव ने कहा कि यातायात संकुलन को कम करने के लिए आमजन का पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर विश्वास जगाने के साथ ही यातायात नियमों का पालन कराया जाना भी आवश्यक है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने के साथ ही नियमितता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि एक समान योजना कहीं कारगर साबित नहीं होगी, किसी भी योजना के लिए एरिया स्पेसिफिक प्लान तैयार किया जाना चाहिए। यातायात व्यवस्था के लिए भी यही आवश्यक है, कि एरिया स्पेसिफिक ...
उत्तराखंड वन विभाग से बड़ी खबर, शासन ने राजीव भरतरी के अधिकार किए सीज…

उत्तराखंड वन विभाग से बड़ी खबर, शासन ने राजीव भरतरी के अधिकार किए सीज…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कोर्ट के आदेशों से उत्तराखंड वन विभाग के मुखिया राजीव भरतरी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई है।  शासन ने आईएफएस अधिकारी भरतरी के अधिकार सीज कर दिए है। जिसके आदेश जारी किए गए है। वहीं बताया जा रहा है कि भरतरी ने आज सीएम धामी ने भी मुलाकात कर अपनी बात रखी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शासन ने बिंदुवार आदेश जारी करते हुए कई विषयों पर उनके अधिकारों पर रोक लगाते हुए सभी नीतिगत निर्णय शासन से अनुमति लेने के बाद ही निर्णय लेने का निर्देश दिया है।बताया जा रहा है कि वन विभाग की कमान संभालने के बाद बीते रोज भरतरी ने विभाग में तबादले किए थे तो वहीं अब शासन द्वारा आज दो नए आदेश जारी किए हैं। जिसमें बिना शासन की अनुमति के तबादले न किए जाने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही बीते रोज हुए तबादलों पर भी रोक लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि अब राजीव भरतरी के समक्ष ...
उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस, लोगों में दहशत…

उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस, लोगों में दहशत…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। प्रदेश के उत्तरकाशी जिले में मात्र 12 घंटे के भीतर दो भूकंप आए है। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी जिले में गुरुवार सुबह 5.40 बजे और बुधवार शाम 7.28 बजे क्रमशः 3 और 2.6 तीव्रता के दो भूकंप आए है। जिससे लोगों मे दहशत का माहौल बना हुआ है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) की वेबसाइट के अनुसार, उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार सुबह 5.40 बजे और बुधवार शाम 7.28 बजे क्रमशः 3 और 2.6 तीव्रता के दो भूकंप आए।बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय में भूकंप के झटके महसूस किए गये है समस्त तहसील थाना चौकियों से प्राप्त सूचनानुसार किसी प्रकार की कोई हानि नही हुई है । दोनों भूकंप पृथ्वी की सतह से करीब पांच किलोमीटर नीचे आए। गौरतलब है कि हाल ही में 5 मार्च को उत्तरकाशी में 2.5 और 1.8 तीव्रता के दो भूकंप आए थे। पिछले साल 28 दिसंबर को उत्तरकाशी जिले में 3.1 ...
सिलेबस के नाम पर चल रही लूट, शिक्षा विभाग ने जारी किया ये आदेश…

सिलेबस के नाम पर चल रही लूट, शिक्षा विभाग ने जारी किया ये आदेश…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त हो गया है। बताया  जा रहा है कि प्रदेश में जहां एक ओर शैक्षिक सत्र 2023-24 अप्रैल से प्रारम्भ हो गया है तो वहीं  प्राइवेट स्कूलों द्वारा छात्र – छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सिलेबस के नाम पर लूटा जा रहा है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने इस मनमानी और लूट पर अंकुश लगाते हुए बड़ा आदेश जारी किया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आई०सी०एस०ई० बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों को छोड़कर अन्य समस्त विद्यालयों में लागू की जा रही पुस्तकें पूर्णतः एन०सी०ई०आर०टी०/ सी०बी०एस०ई० पाठ्यक्रम आधारित होनी आवश्यक है। उक्त विद्यालयों में पाठ्यक्रम के अनुरूप आवश्यक होने पर अन्य प्रकाशकों की पुस्तकें इस शर्त के साथ लागू की जा सकती है कि उनका मूल्य एन०सी०ई०आर०टी० की पुस्तकों के मूल्य के समान या लगभग इसके बराबर हो। साथ ही पुस्तकें सी०बी०एस०ई० के पा...
श्रद्धालुओं को गुमराह करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, सतपाल महाराज ने दिए ये निर्देश…

श्रद्धालुओं को गुमराह करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, सतपाल महाराज ने दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को जो लोग गुमराह करते हैं उन पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। केदारनाथ एवं यमुनोत्री धाम में खच्चरों के खानपान और विश्राम की समुचित व्यवस्था हो, इस संबंध में बनी गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन होना चाहिए। हेलीकॉप्टर के टिकट ब्लैक करने वालों पर भी इस बार सख्ती से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को उत्तराखंड सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेश की प्रतिष्ठा का विषय है इसलिए इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पर्य...
उत्तराखंड की स्कूली किताब में अम्मी-अब्बू पर मचा बवाल, जानें पाठ पढ़ने के बाद क्या बोले अधिकारी

उत्तराखंड की स्कूली किताब में अम्मी-अब्बू पर मचा बवाल, जानें पाठ पढ़ने के बाद क्या बोले अधिकारी

उत्तराखण्ड
अंग्रेजी की किताब में छपे शब्द अम्मी-अब्बू को लेकर विवाद छिड़ गया है। अभिभावक की शिकायत पर डीएम ने जांच के आदेश दे दिए। हरकत में  आए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने निर्देश मिलने के बाद किताब का वह पाठ पढ़ा। उनका कहना है कि यह एक कहानी है। इसका पात्र आमिर अम्मी-अब्बू संबोधित कर रहा है। दरअसल, आईसीएससी बोर्ड के कक्षा-दो की अंग्रेजी की किताब के एक पाठ में माता-पिता की जगह अम्मी-अब्बू शब्द छपे हैं। इस पर एक अभिभावक ने जिलाधिकारी के पास पहुंच आपत्ति जाहिर कर दी। अभिभावक मनीष मित्तल ने जिलाधिकारी सोनिका से कहा कि उनका बच्चा अचानक अम्मी और अब्बू बोलने लगा है। पूछने पर पता चला कि उसकी किताब में ऐसा छपा है। अभिभावक ने डीएम से कहा कि ऐसे पाठ को हटाया जाए या फिर उसके शब्द अंग्रेजी भाषा के हिसाब से मदर-फादर लिखे जाएं। शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी सोनिया ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को जांच सौंप दी। प्रारं...
भारतीय रेलवे में निकली 10वीं पास युवाओं के लिए कई पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन…

भारतीय रेलवे में निकली 10वीं पास युवाओं के लिए कई पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन…

उत्तराखण्ड
Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे में 10वीं पास युवाओं के लिए कई पदों पर भर्ती निकाली है। बताया जा रहा है कि ये भर्ती सहायक लोको पायलट के 238 पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर 6 मई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से कुल 238 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 120, ओबीसी के लिए 36, एसटी के लिए 18 और एससी के लिए 36 पद आरक्षित हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी। साथ ही फिटर आदि ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए। आवेदकों की उम्र 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, ओबीसी वर्ग के लिए उम्र सीमा 45 वर्ष और एससी व एसटी के लिए 47 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवारों का सिलेक्शन सीबीटी एग्...
ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, ये ट्रेने रहेगी रद्द…

ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, ये ट्रेने रहेगी रद्द…

उत्तराखण्ड
ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। अगले कुछ दिन उत्तराखंड से चलने वाली कई ट्रेनें निरस्त की गई है। साथ ही कई ट्रेनों का रूट बदला जा रहा है। बताया जा रहा है कि बरेली-शाहजहांपुर रेलखंड के बीच रसुइया और बंथरा रेलवे स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाना है।इसके कारण मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 12 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। जबकि 10 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इसके अलावा पांच ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रेलवे ने काठगोदाम स्टेशन से खुलने वाले कई ट्रेनों के 6 से 12 अप्रैल तक रूट डायवर्ट किए हैं। उत्तर रेलवे के बरेली जंक्शन शाहजहांपुर रेल खंड के मध्य स्थित रसुइया एवं बंथरा रेलवे स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किए जाने को लेकर 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक अप/डाउन गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। ये ट्रेनें रहेंगी ...
पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित कहा- हनुमान जी का जीवन विकास यात्रा की प्रेरणा

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित कहा- हनुमान जी का जीवन विकास यात्रा की प्रेरणा

देश-विदेश
नई दिल्ली, भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है। मोदी ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज हम देश के कोने-कोने में भगवान हनुमान की जयंती मना रहे हैं। हनुमान जी का जीवन आज भी हमें भारत की विकास यात्रा में प्रेरणा देता है। भारत को हनुमान जी की शक्ति तरह शक्ति का एहसास मोदी ने कहा कि जब लक्ष्मण जी पर संकट आया तब हनुमान जी पूरा पर्वत ही उठाकर ले आए। भाजपा भी इसी प्रेरणा से परिणाम लाने में लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती रही है, करते रहना है, करते रहेंगे। आज भारत हनुमान जी की शक्ति की तरह ही अपनी क्षमता का एहसास कर रहा है। हनुमान जी से मिलती है प्रेरणा भाजपा को भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था से लड़ने की प्रेरणा भगवान हनुमान से मिलती है। यदि हम भगवान हनुमान के पूरे जीवन को देखें, तो उनका "Can Do" रवैया था, जिसने उन...