हनुमान जयंती पर आज निकल रही शोभायात्रा को लेकर खुफिया विभाग भी पूरी तरह अलर्ट
हनुमान जयंती पर जौलीग्रांट में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। ढोल नगाड़ों व बैंड बाजा के साथ शोभा यात्रा में सैकड़ो लोग शमिल हुए। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश रख शोभा यात्रा में भाग लिया। नाचते गाते मुख्य बाजार से शोभा यात्रा निकाली गई। जय श्री राम, जय हनुमानजी के नारों से शहर गुंजायमान हो उठा।
वहीं ग्रामीणों से लंबी बातचीत, कई बिंदुओं पर पड़ताल और पुलिस की रिपोर्ट में संस्तुति के बाद आखिरकार बुधवार देर शाम प्रशासन ने डाडा जलालपुर में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकालने की सशर्त अनुमति जारी की। इसके तहत शोभायात्रा सुबह 11 बजे शुरू होकर शाम साढ़े तीन बजे तक निकाली जा सकेगी। वहीं ग्रामीण शोभायात्रा की अनुमति को लेकर दिन भर अड़े रहे। प्रशासन ने ड्रोन उड़ाकर गांव की छतों पर नजरें गड़ाए रखी।
भगवानपुर क्षेत्र स्थित गांव डाडा जलालपुर में बृहस्पतिवार को हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकाले जाने के लिए अन...








