पद्म भूषण पुरस्कार विजेता कमलेश पटेल ‘दा’ जी ने पतंजलि के सेवा कार्यों की प्रशंसा की
हरिद्वार: हार्टफुलनेस मेडिटेशन ट्रस्ट के अंतरराष्ट्रीय प्रमुख और पद्म भूषण पुरस्कार विजेता कमलेश पटेल ‘दा’ जी ने अपनी पतंजलि यात्रा के दूसरे दिन पतंजलि के विभिन्न सेवा प्रकल्पों का अवलोकन किया। पतंजलि के सेवा कार्यों की प्रशंसा की। योगग्राम तथा निरामयम् का अवलोकन कर ‘दा’ जी ने कहा कि चारों ओर से हताश, निराश मानवता को पतंजलि से आशा की किरण दिखाई पड़ रही है
वैलनेस के रूप में स्थापित चिकित्सा प्रकल्पों के माध्यम से करोड़ों लोग भारतीय पुरातन उपचार पद्धति तथा हमारे पूर्वजों के विज्ञान से आरोग्य पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि त्रस्त रोगी मानवता को नैरोग्यता प्रदान करने से बड़ा सेवा का और कोई कार्य नहीं हो सकता। खाद्य प्रसंस्करण इकाई पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क लिमिटेड तथा दिव्य फार्मेसी ए-1 का भ्रमण कर ‘दा’ जी ने कहा कि योगगुरु के नेतृत्व में स्वदेशी का बड़ा आंदोलन पतंजलि से गतिमान है।
स्वदेशी आंद...








