रमजान और नवरात्र को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, एसएसपी ने दिए ये निर्देश…
Uttarakhand News: रमजान और नवरात्र शुरु हो रहे है। आज जहां पहला नवरात्र है तो वहीं शुक्रवार से रमजान शुरू हो रहा है। ऐसे में देहरादून पुलिस अलर्ट हो गई है। एसएसपी देहरादून ने जिले में नवरात्रि पर्व तथा रमजान के पावन अवसर पर सुरक्षा एंव शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए बड़ी बैठक की। इस दौरान उन्होंने विशेष सतर्कता बरतने और सादे वस्त्रो में भी ड्यूटी करने की बात करे हेतु जनपद में नियुक्त समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा प्रभारी थानाध्यक्ष चौकी प्रभारियों की विडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से गोष्ठी ली गयी।
दिए गए ये निर्देश
01:सभी प्रभारी थानाध्यक्ष चौकी प्रभारी अपने-अपने थाना चौकी क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि रखते हुए वर्दी में एवं सादे वस्त्रों में गश्त बढाएंगे।
02: सांयकाल में महिलांए खरीददारी करने हेतु काफी संख्या में बाजार के लिये निकलती हैं, अत बाजारों तथा भीड-भाड वाले स्थानों पर आवश्यक सुरक...








