फूल-मालाओं के साथ अंडे-टमाटर भी मिलेंगे…रश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर बोले किच्चा सुदीप |
फूल-मालाओं के साथ अंडे-टमाटर भी मिलेंगे...रश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर बोले किच्चा सुदीप |
कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने ट्रोलिंग पर अब अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि एक सफल कलाकार की जिंदगी में हार-मालाओं के साथ साथ पत्थर भी होते हैं। दरअसल, हाल ही में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि उन्होंने फिल्म 'कांतारा' अभी नहीं देखी, क्योंकि उन्हें इसके लिए समय नहीं मिला। इसके बाद सोशल मीडिया पर रश्मिका को खूब ट्रोल किया जाने लगा। खबर आई थी कि रश्मिका को कन्नड़ सिनेमा बिजनेस द्वारा बैन भी कर दिया गया है। हालांकि, रश्मिका ने उन पर ऐसे किसी भी एक्शन से इनकार किया है। अब किच्चा सुदीप ने रश्मिका का समर्थन किया और अभिनेत्री को लेकर वायरल हो रही खबर पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
क्या बोले किच्चा सुदीप
रश्मिका के मामले पर किच्चा सुदीप ने क...








