Saturday, August 15News That Matters

Day: August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। इसके उपरांत मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान जन गण मन का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया तथा फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 14 पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया। जिसमें 7 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवा के आधार पर एवं 6 को विशिष्ट कार्यों के आधार पर सम्मानित किया गया। राष्...
टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया; दो की तलाश युद्धस्तर पर

टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया; दो की तलाश युद्धस्तर पर

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू अभियान के दौरान एक और श्रमिक को टनल से बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेजा गया है। टनल में लापता दो अन्य श्रमिकों की तलाश युद्धस्तर पर जारी है। रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर लगातार सर्च अभियान चला रही हैं। अभियान के दौरान टनल में मौजूद पानी की निकासी का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए सक्शन पंपों सहित अन्य आवश्यक उपकरणों की मदद ली जा रही है, ताकि टनल के भीतर रेस्क्यू टीमों की आवाजाही सुगम हो सके और संभावित स्थानों तक पहुंचकर लापता श्रमिकों की खोज की जा सके। जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ तथा संबंधित विभागों की टीमें आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। रेस्क्यू कार्य की लगातार निगरानी की ज...
स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया नमन, अधिकारियों-कर्मचारियों से ईमानदारी एवं निष्ठा से कर्तव्यों के निर्वहन का आह्वान

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया नमन, अधिकारियों-कर्मचारियों से ईमानदारी एवं निष्ठा से कर्तव्यों के निर्वहन का आह्वान

उत्तराखंड, देहरादून
स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया नमन, अधिकारियों-कर्मचारियों से ईमानदारी एवं निष्ठा से कर्तव्यों के निर्वहन का आह्वान 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गढ़वाल मंडल के आयुक्त श्री आनंद स्वरूप ने शनिवार को प्रातः 9 बजे आयुक्त कैंप कार्यालय, 26 ई.सी. रोड, देहरादून में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। आयुक्त ने देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले महान क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों एवं देशभक्तों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके अमूल्य त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हमें असंख्य वीरों के संघर्ष और बलिदान के बाद प्राप्त हुई है। राष्ट्र के प्रति सम्मान और कर्तव्यबोध के साथ कार्य करना ही स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। ...

हमारा स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डाॅ0 आशीष चैाहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

उत्तराखंड, देहरादून
हमारा स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डाॅ0 आशीष चैाहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डाॅ0 आशीष चैाहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर जिलाधिकारी डाॅ0 आशीष चैाहान ने जनपदवासियों एवं कलेक्ट्रट परिवार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को स्वतंत्रता बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद प्राप्त हुई है। स्वतंत्रता संग्राम में हजारों देशवासियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में अपने दायित्वों का निर्वहन कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता को बनाए रखना और राष्...