उत्तराखंड में गड्ढों पर गरमाई सियासत, ऋषभ के साथ हुए हादसे के बाद बना ये मास्टर प्लान |
उत्तराखंड में गड्ढों पर गरमाई सियासत, ऋषभ के साथ हुए हादसे के बाद बना ये मास्टर प्लान |
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार दुर्घटना झपकी आने से नहीं हुई, बल्कि हाईवे में गड्ढे से कार संभल नहीं पाई। इस समाचार ने एक बार फिर उत्तराखंड की सड़कों की हालत बयां कर दी है। उन्होंने कहा कि खराब सड़कों के कारण राज्य में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने उत्तरकाशी के तुल्याड़ गांव में गुब्बारों के साथ पाकिस्तान का झंडा मिलने की घटना पर भी चिंता जाहिर की।
दूसरी ओर भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के हादसे का शिकार होने के बाद परिवहन विभाग ने हाईवे पर हादसे रोकने के लिए 20 सूत्री मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत यातायात नियम तोड़ने वालों पर न सिर्फ कार्रवाई होगी बल्कि उनकी काउंसिलिंग भी कराई जाएगी। इसके अलावा कई और बिंदु भी इसमें श...








