जबरन धर्मांतरण के पुराने मामलों में नए कानून से होगी कार्रवाई, समर्थन मिलने पर CM ने जताया संतों का आभार |
जबरन धर्मांतरण के पुराने मामलों में नए कानून से होगी कार्रवाई, समर्थन मिलने पर CM ने जताया संतों का आभार |
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य धर्म, संस्कृति व अध्यात्म की भूमि है। यहां जबरन व प्रलोभन से धर्मांतरण बहुत गंभीर हो गया था। धर्मांतरण रोकने के लिए लाए गए विधेयक का समर्थन करने पर उन्होंने साधु व संतों का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जबरन या प्रलोभन से किए गए धर्मांतरण के पुराने मामलों में पूरी रिपोर्ट लेकर नए कानून के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। राज्य में धर्मांतरण व मतांतरण आपराधिक रूप से आगे बढ़ रहा था। इसलिए सरकार ने तय किया कि कड़ा कानून बनाएंगे।
मुख्यमंत्री मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। धर्मांतरण रोकने के लिए लाए गए विधेयक का समर्थन करने पर उन्होंने साधु व संतों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य धर्म, संस्कृति व अध्य...








