Monday, August 17News That Matters

Author: ucnnews

शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने कहा- सभी शिक्षण संस्थानों में अब भारत स्काउट एंड गाइड्स की यूनिट अनिवार्य रूप से स्थापित की जाएगी

शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने कहा- सभी शिक्षण संस्थानों में अब भारत स्काउट एंड गाइड्स की यूनिट अनिवार्य रूप से स्थापित की जाएगी

उत्तराखण्ड
शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में अब भारत स्काउट एंड गाइड्स की यूनिट अनिवार्य रूप से स्थापित की जाएगी। इसे निजी शिक्षण संस्थानों, संस्कृत विद्यालयों व मदरसों में भी लागू किया जाएगा। वहीं, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में रोवर रेंजर की यूनिट स्थापित की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने शिक्षा महानिदेशालय में भारत स्काउट एंड गाइड्स उत्तराखंड की पहली समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बताया कि स्काउट एंड गाइड व रोवर रेंजर में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति, टीबी उन्मूलन, नमामि गंगे व स्वच्छ भारत अभियान से जोड़ा जाएगा। सभी जिलों में जिला स्काउट मास्टर के खाली पदों पर शीघ्र तैनाती की जाएगी। स्काउट एंड गाइड्स उत्तराखंड के सचिव आरएम काला ने बताया कि प्रदेश में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। बताया कि वर्ष 2021-22 में राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए 46 स्काउट-गा...
विराट और अनुष्का अपनी बेटी के साथ कैंची धाम पहुंचे,बाबा के आश्रम में दंडवत प्रणाम कर हनुमान चालीसा का पाठ किया और आरती में हुए शामिल

विराट और अनुष्का अपनी बेटी के साथ कैंची धाम पहुंचे,बाबा के आश्रम में दंडवत प्रणाम कर हनुमान चालीसा का पाठ किया और आरती में हुए शामिल

उत्तराखण्ड
नैनीताल : भारतीय टीम के बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी चर्चित अभिनेत्री अनुष्का शर्मा गुरुवार सुबह-सुबह कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली की प्रतिमा के आगे दंडवत होकर प्रणाम किया। इस दौरान उन्हें देखकर हर स्तब्ध हो गया। कहा जा रहा है कि विराट और अनुष्का शर्मा भी बाबा नीम करोली के अनन्य भक्त है। विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी दो घंटे कैची धाम में करीब दो घंटे बिताए। एक बार फिर दोबारा आने का वादा कर वह अन्यत्र रवाना हो गए। उनका कार्यक्रम बेहद गोपनीय रखा गया था। दंडवत प्रणाम कर हनुमान चालीसा का पाठ किया गुरुवार सुबह सात बजे के आसपास विराट कोहली पत्नी अनुष्का व बेटी के साथ कैंची धाम पहुंचे। सुबह-सुबह विराट के पहुंचने की किसी को भनक नहीं लगी। विराट ने पत्नी व बच्ची संग बाबा के दर पर मत्था टेका। दंडवत प्रणाम कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। आरती में शामिल हुए विराट और अनुष्का मंदिर ट्रस्ट ...
हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने का निर्णय काफी सोच विचार के बाद हुआ, हल्द्वानी तक सीधा संपर्क समय और खर्च दोनों बचाएगा

हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने का निर्णय काफी सोच विचार के बाद हुआ, हल्द्वानी तक सीधा संपर्क समय और खर्च दोनों बचाएगा

उत्तराखण्ड
देहरादून: राज्य कैबिनेट ने हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने का निर्णय एकदम नहीं लिया। सरकार ने व्यापक विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया है। सरकार का मानना है कि इससे न केवल हाईकोर्ट तक आवागमन सुगम होगा, बल्कि पर्यटन नगरी नैनीताल को भी भीड़ के बढ़ते दबाव से मुक्ति मिलेगी। लंबे समय से किया जा रहा था विचार नैनीताल हाईकोर्ट को शिफ्ट करने को लेकर लंबे समय से विचार किया जा रहा था। हाईकोर्ट को नैनीताल से शिफ्ट करने के विरोध और पक्ष में अलग-अलग तर्क दिए जा रहे थे। यह विषय लगातार सरकार के समक्ष भी उठाया जा रहा था। आखिरकार सरकार ने इसे शिफ्ट करने का निर्णय ले लिया। नाते नैनीताल काफी महंगा शहर माना जा रहा है कि नैनीताल में वादकारियों को सबसे अधिक परेशानी यहां ठहरने व खाने को लेकर होती है। पर्यटन शहर होने के नाते नैनीताल काफी महंगा है। इसे देखते हुए आमजन के लिए यहां अपने मुकदमों के सिल...
मुख्यमंत्री योगी के लिए श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में बन रहा कार्यालय, नए साल में करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी के लिए श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में बन रहा कार्यालय, नए साल में करेंगे शुभारंभ

उत्तरप्रदेश
मुख्यमंत्री के लिए श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में कार्यालय तैयार हो रहा है। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के बतौर चेयरमैन इस कार्यालय में बैठेंगे। मुख्यमंत्री को दृष्टिगत रखते हुए कार्यालय कक्ष को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। यह कार्यालय आगामी वर्ष में बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। होली के आसपास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे अपने कार्यालय कक्ष में ब्रज विकास की समीक्षा भी करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के साथ ही योगी आदित्यनाथ ने ब्रज विकास के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया था। वे खुद इसके चेयरमैन हैं, जबकि वाइस चेयरमैन शैलजाकांत मिश्र (मुख्य सचिव स्तर का दर्जा) और आईएएस नगेंद्र प्रताप को सीईओ बनाया है।  ब्रज तीर्थ विकास परिषद की देखरेख में करीब दो हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर वर्तमान में केंद्रीय और राज्...
4-जी सेवाओं से वंचित गांवों में बीएसएनएल 4-जी के टावर लगाने के लिए सरकार दो हजार वर्ग फीट भूमि देगी निशुल्क

4-जी सेवाओं से वंचित गांवों में बीएसएनएल 4-जी के टावर लगाने के लिए सरकार दो हजार वर्ग फीट भूमि देगी निशुल्क

उत्तराखण्ड
4-जी सेवाओं से वंचित गांवों में बीएसएनएल 4-जी के टावर लगाने के लिए सरकार दो हजार वर्ग फीट भूमि निशुल्क देगी। इससे प्रदेश के दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों तक 4-जी कनेक्टिविटी की राह आसान हो जाएगी। दरअसल, बीएसएनएल को हाल ही में 4-जी नेटवर्क आवंटित हुआ है। प्रदेश की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच आज भी तमाम गांव ऐसे हैं, जहां 4-जी नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। राज्य सरकार के प्रयासों के बाद दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय ने देशभर के 4-जी मोबाइल कनेक्टिविटी से वंचित गांवों में यह सुविधा देने का निर्णय लिया गया। इसके तहत चिह्नित क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगाने के लिए भूमि, वन क्षेत्रों की त्वरित एनओसी, निर्माण स्थल के लिए भूमि अधिग्रहण या लीज, मार्ग का अधिकार की अनुमति और बिजली कनेक्टिविटी के लिए राज्य सरकार सक्रिय सहयोग करेगी। कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया है कि टावर लगाने के लए 2000 वर्ग फीट ...
जौलीग्रांट एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय बनेगा या नहीं फिजिबिलिटी रिपोर्ट से होगा तय, क्या है योजना पढ़ें |

जौलीग्रांट एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय बनेगा या नहीं फिजिबिलिटी रिपोर्ट से होगा तय, क्या है योजना पढ़ें |

उत्तराखण्ड, देहरादून
जौलीग्रांट एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय बनेगा या नहीं फिजिबिलिटी रिपोर्ट से होगा तय, क्या है योजना पढ़ें | आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की योजना पूरी तरह से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की फिजिबिलिटी रिपोर्ट पर निर्भर है। सरकार के अनुरोध पर प्राधिकरण की एक टीम जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण और उसके अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरे उतरने की संभावनाओं का अध्ययन करेगी। जौलीग्रांट स्थित एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर का बन पाएगा या नहीं यह संभाव्यता (फिजिबिलिटी) रिपोर्ट से तय होगा। प्रदेश सरकार ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया) से जल्द फिजिबिलिटी सर्वे करने का अनुरोध किया है। अपर सचिव नागरिक उड्डयन व यूकाडा के सीईओ ने इसकी पुष्टि की है। पहले से संचालित हो रहे एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने के लिए सरकार इसके विस्तारीकरण की योजना पर ...

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, नकल रोकने व क्षैतिज आरक्षण विधेयक के प्रस्ताव पर लगेगी मुहर |

देहरादून
प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, नकल रोकने व क्षैतिज आरक्षण विधेयक के प्रस्ताव पर लगेगी मुहर | बैठक में राजकीय सेवा में राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है।प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को सुबह 11 बजे राज्य सचिवालय में होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में उत्तराखंड सरकारी सेवाओं में नकल निषेध विधेयक और महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक समेत कई प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। बैठक में राजकीय सेवा में राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा शिक्षा विभाग में अतिथि शिक्षकों की भर्ती, नर्सिंग भर्ती नियमावली को मंजूरी, खनन नीति में वन स्टेट वन रॉयल्टी का प्रावधान, पीआरडी जवानों को मातृत्व अवकाश के लाभ का प्रस्ताव भी बैठक में चर्चा के लिए लाया जा ...
अब टूरिस्ट को घुमा कमाई करेंगे युवा, पर्यटकों को रोमांच का अहसास दिलाने के लिए करेंगे ये खास काम |

अब टूरिस्ट को घुमा कमाई करेंगे युवा, पर्यटकों को रोमांच का अहसास दिलाने के लिए करेंगे ये खास काम |

उत्तराखण्ड, देहरादून
अब टूरिस्ट को घुमा कमाई करेंगे युवा, पर्यटकों को रोमांच का अहसास दिलाने के लिए करेंगे ये खास काम | अब प्रदेश के युवा देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों को उत्तराखंड दर्शन कराएंगे। कोर्स में प्रतिभागियों को सैद्धांतिक और प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया गया। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की अपर निदेशक पूनम चंद ने बताया कि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभाग ने यह विशेष पाठ्यक्रम शुरू किया है। पर्यटन के क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के तहत पर्यटन विभाग ने तीन जिलों के 30-30 युवाओं को प्रशिक्षण दिया है। अब वह देश-दुनिया के पर्यटकों के लिए बतौर पर्यटक गाइड सेवाएं दे सकेंगे। पर्यटन विभाग की ओर से गढ़वाल विश्वविद्यालय के सहयोग से डेस्टिनेशन टूरिस्ट गाइड कोर्स संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले चरण में टिहरी, पौड़ी और देहरादून जिले के 30-30 युवाओं ने गाइड के पेश...
मिजोरम में पत्थर की खदान से अब तक आठ श्रमिकों के शव बरामद, चार मजदूर अभी भी लापता, रेस्क्यू जारी |

मिजोरम में पत्थर की खदान से अब तक आठ श्रमिकों के शव बरामद, चार मजदूर अभी भी लापता, रेस्क्यू जारी |

देश-विदेश
मिजोरम में पत्थर की खदान से अब तक आठ श्रमिकों के शव बरामद, चार मजदूर अभी भी लापता, रेस्क्यू जारी | हनथियाल जिले के उपायुक्त ने बताया कि पांच एक्सकेवेटर, एक स्टोन क्रशर और एक ड्रिलिंग मशीन मलबे में दबे हुए हैं। अब तक आठ लोगों के शव बरामद किए गए हैं। मिजोरम के हनथियाल जिले में एक पत्थर की खदान ढहने के कारण आठ श्रमिकों की मौत हो गई। यह घटना हनथियाल जिले के मौदढ़ इलाके में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे हुई। हनथियाल जिले के उपायुक्त ने बताया कि हनथियाल जिले में एक पत्थर की खदान ढहने से 15-20 मजदूरों फंसे थे जिनमें से आठ लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पांच एक्सकेवेटर, एक स्टोन क्रशर और एक ड्रिलिंग मशीन मलबे में दबे हुए हैं। बचाव अभियान अभी भी जारी हैं। अधिकारियों के मुताबिक, हनथियाल जिले के मौदढ़ में निजी कंपनी के कर्मचारी अपने लंच ब्रेक से लौटे ही थे कि पत्थर की खदान धंस गई। उत्खनन और ड्रि...
2 साल पहले अनुपमा गुलाटी की हत्या से दहल गया था देहरादून, पति ने पत्नी के किए थे 72 टुकड़े |

2 साल पहले अनुपमा गुलाटी की हत्या से दहल गया था देहरादून, पति ने पत्नी के किए थे 72 टुकड़े |

देहरादून
2 साल पहले अनुपमा गुलाटी की हत्या से दहल गया था देहरादून, पति ने पत्नी के किए थे 72 टुकड़े | दिल्ली के श्रद्धा वाकर हत्याकांड ने 12 साल पहले दून के अनुपमा गुलाटी हत्याकांड की यादें ताजा कर दी हैं। वर्ष 2010 में दून की शांत वादियों में प्रेम विवाह का ऐसा अंजाम हुआ कि हर सुनने और देखने वाले की रूह कांप गई। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजेश गुलाटी ने झगड़ा होने के बाद अपनी पत्नी अनुपमा गुलाटी को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद शव के 72 टुकड़े कर दिए थे। अनुपमा अपने पति राजेश गुलाटी के साथ देहरादून के कैंट क्षेत्र के प्रकाश नगर में रहती थीं। 17 अक्तूबर 2010 को घर में ही पत्नी की हत्या करने के बाद राजेश ने स्टोन कटर और आरी से शव के 72 टुकड़े किए थे। इसके बाद उन्हें डीप फ्रीजर में छिपा दिया था। शव को ठिकाने लगाने के लिए वह रोजाना एक टुकड़ा काली थैली में डालकर ले जाता था। इसके बाद वह म...