प्रदेश में खुलेंगे 206 पीएम श्री स्कूल, नए शिक्षा सत्र से होंगे शुरू, जानिए क्या होगी इनकी खासियत |
प्रदेश में खुलेंगे 206 पीएम श्री स्कूल, नए शिक्षा सत्र से होंगे शुरू, जानिए क्या होगी इनकी खासियत |
प्रदेश में पीएम श्री स्कूल की स्थापना को लेकर नोडल अधिकारी बनाए गए आकाश सारस्वत के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद राष्ट्रीय स्तर पर पीएम श्री स्कूल खुलने हैं। विभाग की ओर से अपने स्तर पर अभी इन स्कूलों का चयन किया गया है।
प्रदेश में 206 पीएम श्री स्कूल खुलेंगे। शिक्षा विभाग ने इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक और नगर निगम क्षेत्र से सरकारी स्कूलों का चयन भी कर लिया है। राज्य स्तर से चयनित होने के बाद अब केंद्र से इन स्कूलों को मिलने वाले अंकों के आधार पर अंतिम मुहर लगेगी। राज्य नोडल अधिकारी आकाश सारस्वत के मुताबिक यह सभी मॉडल स्कूल होंगे, जिन पर आने वाला अधिकतर खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी।
राज्य में पीएम श्री स्कूलों की स्थापना के लिए शिक्षा विभाग ने 10 नवंबर को समग्र शिक्ष...








